03/11/2025
वीरा चेरिटेबल सोसाइटी का 31 वें वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ: रस्सा कशी प्रतियोगिता में आर० बी० डी ०की टीम ने विजय हासिल की।
दिनांक 3/11/2015 को रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय बिजनौर में वीरा चेरिटेबल सोसाइटी धर्मनगरी बिजनौर द्वारा आयोजित 31वें वार्षिक खेल उत्सव के अंतर्गत महिला खो-खो और रस्सा-कशी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन महाविद्यालय की सचिव कुंवरानी रुचि वीरा के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेडियो स्टेशन 89.6 की सचिव श्रीमती स्वाति वीरा महाजन, महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य श्री प्रवीण गुप्ता, कुंवर सत्य वीरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह कौरव, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ की प्राचार्य श्रीमती ज्योति बाला, दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, श्री राजीव थॉमस उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर पारुल त्यागी एवं कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर मंजू अरोड़ा एवं सह समन्वयक डॉ० सीमा चौधरी ने सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं कैप लगाकर किया। तत्पश्चात प्राचार्या प्रोफेसर पारुल त्यागी जी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत किया। साथ ही छात्राओं को पूर्ण मन एवं प्रतिश्रम से खेलने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम हुई खो-खो प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया, जिनमें कुंवर रानी प्रेमा सत्य वीरा कन्या इंटर कॉलेज, वीरा इंटर कॉलेज, धर्मनगरी, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शाहबाजपुर और दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ, मुजफ्फरनगर
शामिल थीं। फाइनल मैच में कुंवर रानी प्रेमा सत्य वीरा कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल को हराकर विजय हासिल की। रस्सा-कशी प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय, कुंवर सत्य वीरा इंजिनियरिंग कॉलेज और कुंवर सत्य वीरा डिग्री कॉलेज की टीम शामिल थीं। फाइनल मैच में रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय की टीम ने कुंवर सत्य वीरा डिग्री कॉलेज को हराकर विजय हासिल की। इस अवसर पर श्रीमती स्वाति वीरा महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आत्मविश्वास और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में, विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्राएं उपस्थित रहीं। वीरा चेरिटेबल सोसाइटी के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज ने किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में खेल समिति के सदस्यों डॉ० अपर्णा डॉ० ऋचा शर्मा कु० ऋतु सैनी, डॉ० अल्पना डॉ० वर्षा, डॉ सीमा चौधरी, श्रीमती अनु, कु० कल्पना, कु० सीमाब, श्री सर्वेश, श्री तौफीक, श्री कपिल कांत गुप्ता आदि का सहयोग रहा।