Nootan Inter College Tisotra Bijnor

Nootan Inter College Tisotra Bijnor Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nootan Inter College Tisotra Bijnor, School, Tisotra, Bijnor.

विद्यालय में आज एक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन श्री नरपत सिंह संयुक्त अध्यक्ष उत्तम शुगर मिल बरकातपुर बिजनौर द्वारा किया गय...
20/05/2024

विद्यालय में आज एक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन श्री नरपत सिंह संयुक्त अध्यक्ष उत्तम शुगर मिल बरकातपुर बिजनौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीर सिंह, प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र पाल सिंह, श्री सत्यवीर सिंह, प्रधान श्री कुलवीर सिंह, श्री भोले सिंह आदि उपस्थित रहे। भविष्य में भी शैक्षिक वातावरण को सुविधाजनक बनाने हेतु श्री नरपत सिंह जी ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री नरपत सिंह जी ने विद्यालय के वातावरण एवं व्यवस्था की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सूरजा सिंह ने समस्त प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार की ओर से श्री नरपत सिंह जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।🙏

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में विद्यालय स्तर पर सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सामाजि...
20/05/2024

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में विद्यालय स्तर पर सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था "प्रेरणा" नांगल सोती द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपने विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र करमजीत सिंह व इंटरमीडिएट की छात्रा गौरी सैनी एवं कु. सना ने प्रतिभाग किया। समस्त विद्यालय परिवार उक्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना🙏 करता है। छात्र-छात्राएं ऐसे ही भविष्य में अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।

आज दिनांक 20.04.2024 दिन शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2024 ...
20/04/2024

आज दिनांक 20.04.2024 दिन शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2024 का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय में हाईस्कूल में करमजीत पुत्र श्री सुनील कुमार ग्राम तिसोतरा ने 531/600(88.8%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जीत राजपूत पुत्र श्री जितेंद्र कुमार ग्राम बरकातपुर ने 520/600(86.6%) द्वितीय स्थान एवं अनुज राजपूत पुत्र श्री सुनील कुमार ग्राम बरकातपुर व कु.पल्लवी पुत्री श्री संजय कुमार ग्राम तिसोतरा ने 510/600(85%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में गौरी सैनी पुत्री श्री धर्मेंद्र सिंह ग्राम दिनौङी ने 455/500(91%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, तनु तोमर पुत्री श्री विपिन तोमर ग्राम तिसोतरा 421/500 (84.20%) ने द्वितीय स्थान व वसु तोमर पुत्री श्री सोमपाल ग्राम तिसोतरा 411/500(82.20%)अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय ,गुरुजनों, माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीर सिंह जी,प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी व प्रधानाचार्य श्री सूरजा सिंह जी ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्मार्ट क्लास.......
04/04/2024

स्मार्ट क्लास.......

आज दिनांक 30.3.2024 को विद्यालय का कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 का शिक्षा सत्र 2023- 2024 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया।...
30/03/2024

आज दिनांक 30.3.2024 को विद्यालय का कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 का शिक्षा सत्र 2023- 2024 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सूरजा सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

28/03/2024

÷आवश्यक सूचना÷
आपके क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय नूतन इंटर कॉलेज तिसोतरा बिजनौर में कक्षा 6 ,9 व 11 में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं अतः इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में आकर शीघ्र अति शीघ्र प्रवेश प्राप्त कर लें।
विशेष सूचना÷ वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-2025 से स्मार्ट क्लास आरंभ होने जा रही है।
विद्यालय सुविधाएं÷
(1)अध्ययन हेतु स्वच्छ व सुंदर वातावरण।
(2)बड़े ,हवादार व फर्नीचर युक्त कमरे।
(3) शुद्ध पेयजल बिजली एवं जनरेटर की सुविधा।
(4) अध्यापन हेतु योग्य कुशल एवं अनुभवी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं।
(5) भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान ,जीव विज्ञान,भूगोल, गृह विज्ञान व कप्यूटर की सुसज्जित प्रयोगशालाए।
(6) कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क पौष्टिक एवं शुद्ध मध्यान्ह भोजन की सुविधा।
(7) कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क पुस्तकों की व्यवस्था।
(8) कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं को शासन द्वारा निशुल्क बैग, जूते मौजे व ड्रेस वितरण की सुविधा।
(9)कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं को भी कम्प्यूटर शिक्षा।
(10) छात्र छात्राओं के खेलने हेतु खेल के मैदान व खेलने की सामग्री की समस्त व्यवस्था।
छात्र छात्राओं के क्षेत्रीय, जनपद,मंडल व प्रदेश स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करा कर क्रीडा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सुविधा
÷ समस्त विद्यालय परिवार आपको पूर्ण विश्वास दिलाता है कि आपके पाल्य को हमारे विद्यालय में न केवल सर्वोत्तम शिक्षा प्राप्त होगी अपितु उसका सर्वांगीण विकास भी होगा।
धन्यवाद🙏

Address

Tisotra
Bijnor
246723

Telephone

+918171001295

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nootan Inter College Tisotra Bijnor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category