08/07/2026
जनपद बिजनौर में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रसारण एक भव्य कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
सजीव प्रसारण के पश्चात माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के शिक्षकों व अन्य लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड प्रदान कर सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। जनपद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योजना के माध्यम से शिक्षकों, शिक्षामित्रों रसोईयों एवं अन्य लाभार्थियों व उनके आश्रितों को सूचीबद्ध चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा तथा आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी, उन्होंने कहा कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है। उनके द्वारा कक्षा एक में दो छात्रों का नामांकन अपने हाथों से पंजिका मे दर्ज कर किया गया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीबीटी के माध्यम से खरीदे जाने वाली सामग्री यूनिफॉर्म स्टेशनरी बैग आदि देकर प्रोत्साहित किया।
उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान नहटोर विधायक ओम कुमार, पूर्व विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। ऐसे में शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की दूरदर्शी सोच का परिचायक है। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना तथा जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों से एमओयू सांकेतिक रूप से ग्रहण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी जसजीत कौर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया तथा लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक शिक्षा विभाग बिजनौर द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आकांक्षा चौधरी द्वारा किया गया।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Sandeep Singh
Ministry of Education State Bank of India See less