27th to 28th August :-
1.ग्रीस में पहली महिला प्रधानमंत्री ने ली शपथ
i.ग्रीस में पहली महिला प्रधानमंत्री ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश वासिलिकी थानोयू अगले प्रधानमंत्री का चुनाव होने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
ii.65 साल की थानोयू सरकारी खर्चों में कटौती की विरोधी रही हैं। प्रधानमंत्री पद पर उनके करीब तीन सप्ताह तक रहने की संभावना है।
iii.20 सितंबर को ग्रीस में चुनाव होने की संभावना है। इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री चुने गए एलेक्सिस सिप्रास ने पिछले दिनों पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने मुख्य विपक्षी दल को सरकार बनाने का न्योता दिया था।
iv.वैकल्पिक सरकार बनने की सभी संभावना समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ने थानोयू की कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति की है। थानोयू के ऊपर देश में निष्पक्ष चुनाव कराने की अहम जिम्मेदारी होगी।
2.ओणम पर्व केरल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया
i.ओणम का सबसे शुभ दिन थिरु ओणम (थिरुवोनम) त्योहार केरल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया| यह पर्व प्राचीन राजा महाबली के याद मे मनाया जाता है|
ii.ओणम को मलयाली कैलेण्डर कोलावर्षम के पहले महीने 'छिंगम' यानी अगस्त-सितंबर के बीच मनाने की परंपरा चली आ रही है|
iii.ओणम के पहले दिन जिसे अथम कहते हैं, से ही घर-घर में ओणम की तैयारियां प्रारंभ हो जाती है और दस दिन के इस उत्सव का समापन अंतिम दिन जिसे 'थिरुओणम' या 'तिरुओणम' कहते हैं, को होता है| यह ओणम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है.
3.फॉर्च्यून ने पहली चेंज द वर्ल्ड लिस्ट जारी की
i.अमेरिकी व्यापार पत्रिका फॉर्च्यून ने अपनी पहली चेंज द वर्ल्ड लिस्ट जारी कर दी|
इसमें पत्रिका ने उन कंपनियों को सूचीबद्ध किया है जिन्होंने अपनी प्रमुख व्यापार रणनीतियों के हिस्से के तौर पर प्रमुख सामाजिक समस्याओं को संबोधित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है|
ii.इस सूची में दूरसंचार (वोडाफोन), खुदरा बाजार की कंपनी (वालमार्ट), ऑटोमोबाइल्स (फोर्ड, टोयोटा) और सूचना प्रौद्योगिकी (गूगल, फेसबुक, आईबीएम) जैसे अलग–अलग क्षेत्रों की कंपनियों को शामिल किया गया है|
iii.सूची में जगह बनाने वाली अन्य महत्वपूर्ण कंपनियां रहीं अलिबाबा, स्टारबक्स, यूनिलिवर, नाइकी और ट्विटर|
4.राजीव मंगला स्नैपडील के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त
i.राजीव मंगला ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्नैपडील के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किए गए हैं| मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रुप में मंगला कंपनी के तकनीकी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे और सभी प्रौद्योगिकी विकास पहलुओं का कामकाज देखेंगे|
ii.वे अमिताभ मिश्रा का स्थान लेंगे| इससे पहले वह 10 साल तक एडोब सिस्टम्स से जुड़े रहे| इस दौरान वह डिजिटल मार्केंटिंग के उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) के पद पर रहे| एडोब से पहले मंगला 10 वर्ष तक उद्यमी थे और उन्होंने कई कंपनियों की स्थापना की थी|
5.उसेन बोल्ट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
i.जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने बीजिंग में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2015 में 200 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| बोल्ट ने 19.55 सेकंड में यह रेस पूरी की, जबकि अमेरिका के जस्टिन गैटलिन ने 19.74 सेकेंड में यह रेस पूरी की|
ii.इससे पहले बोल्ट ने 23 अगस्त 2015 को 9.79 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता था|
iii.उसेन बोल्ट के नाम 9.88 सेकंड में 100 मीटर और 19.19 सेकंड में 200 मीटर दौड़ने का विश्व रिकॉर्ड है|
6.अर्जेंटीनी के लियोनेल मेसी ने यूईएफए बेस्ट प्लेयर इन यूरोप अवार्ड जीता
i.स्पेन के टॉप फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी के खिलाड़ी लियोनेल मेसी 27 अगस्त 2015 को 2014-15 सत्र के लिए यूईएफए बेस्ट प्लेयर इन यूरोप अवार्ड के विजेता घोषित किए गए हैं|
ii.इसके साथ ही मेसी को यूरोपीय गोल ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए भी चुना गया| जर्मनी की सेलिआ ससिक को बेस्ट वुमन प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया है|
iii.मेसी को यह अवार्ड 6 अप्रैल 2015 को आयोजित चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मैच में जर्मनी के कल्ब बार्यन म्यूनिख के खिलाफ गोल के लिए दिया गया|
Current GK update by Gautam
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Current GK update by Gautam, Education, Nawada, Bihar Sharif.
26th August :-
1.मोदी ने रानी गाइदिन्ल्यू के जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया
i.महान विरासत को अवश्य याद रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संघर्ष की विरासत और हमारे स्वतंत्रता सैनानियों की उपलब्धियां अगली पीढ़ी तक पहुंचे।
ii.रानी गाइदिन्ल्यू की जन्म शताब्दी समारोह के उद्घाटन अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि रानी गाइदिन्ल्यू जैसी हस्तियों को या तो पूर्ण रूप से याद नहीं किया जाता या जान-बूझकर भूला दिया गया है।
iii.प्रधानमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में रानी गाइदिन्ल्यू के योगदान का स्मरण किया। उन्हें 'रानी-मां' बताते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनका मानना था कि नगा लोगों का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष देश की एकता और अखंडता के लिए भी संघर्ष था। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में महात्मा गांधी का संदेश फैलाने का श्रेय भी रानी गाइदिन्ल्यू को दिया।
iv.प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य से रहने पर रानी-मां के विचार आज जलवायु परिवर्तन की समस्या झेल रहे विश्व के सामने एक उत्तर हो सकता है।
2.राजस्थान सरकार का राजस्थान आरोग्य अभियान
i.मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मौजूदा पांच कंपनियों के अलावा एक और बिजली कंपनी बनाने का फैसला किया गया है। यह कंपनी प्रदेश में बिजली खरीदने और बेचने का काम करेगी।
ii. 5 करोड़ लोगों के हैल्थ कार्ड बनेंगे| यह अभियान 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक राज्य में 40 हजार घर- घर में जाकर एक करोड़ परिवार यानी करीब 5 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य परिपत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी।
iii.ई-मित्र के जरिए इनका ऑनलाइन डेटा तैयार होगा। इसके बाद दिसंबर से मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगेंगे। इसके जरिए प्रत्येक नागरिक के हैल्थ कार्ड तैयार होंगे। पूरे अभियान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी राज्य सरकार करेगी।
3.भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए
i.भारत और मिस्र ने काहिरा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.हैं|
ii.पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन जिसमें पर्यटन, आतिथ्य और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना और सहयोग बढ़ाने हेतृ रोड मैप बनाना, पर्यटन सहयोग हेतु एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की स्थापना वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन शामिल हैं|
iii.वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और मिस्र के राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (एनआरसी) के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं|
4.केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ‘सेहत’ योजना आरंभ की
i.केंद्र सरकार ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अपोलो अस्पताल के साथ मिलकर टेलीमेडिसिन योजना ‘सेहत’ का शुभारम्भ किया है|
ii.इस पहल की शुरुआत केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रवि शंकर द्वारा नयी दिल्ली में की गयी है|
iii.इस योजना के तहत लोग वीडियो लिंक द्वारा डॉक्टर से बात कर सकेंगे तथा जेनेरिक दवाएं भी ले सकेंगे| इससे ग्रामीण इलाकों में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी|
iv.कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा अपोलो और मेदांता अस्पतालों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी| यह सीएससी स्टोर्स औषधि नामक दुकानों से स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से दवाओं की बिक्री भी करेंगे|
5.भारती एयरटेल ने ऑगेरे वायरलेस का किया अधिग्रहण
i.देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने पूरे भारत में अपने 4जी ब्रॉडबैंड की मौजूदगी को मजबूत बनाने के लिए ऑगेरे वायरलेस ब्रॉडबैंड इंडिया प्राइवेट लि. की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।
ii.ब्रिटेन की कंपनी ऑगेरे वायरलेस ने 2010 में हुई नीलामी में 125 करोड़ रुपए में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ब्रॉडबैंड वायरलेस स्पेक्ट्रम हासिल किए थे।
iii.भारती एयरटेल ने कंपनी के अधिग्रहण में दी जाने वाली रकम का खुलासा किए बिना कहा, ‘अधिग्रहण के बाद ऑगेरे पूरी तरह से एयरटेल के स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।’
6.भारतीय मूल के पैरी अल्गापन को मिला 'पानी का नोबेल पुरस्कार'
i.पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले स्टॉकहोम वाटर प्राइज में भारत का दबदबा रहा। भारतीय मूल के अमेरिकी किशोर पैरी अल्गापन को जूनियर वर्ग का विजेता घोषित किया गया है|
ii.जूनियर वर्ग में मेजबान स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान सहित कुल 29 देशों के राष्ट्रीय विजेता खिताब की होड़ में थे लेकिन सात सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय जूरी ने सर्वसम्मति से 18 वर्षीय अल्गापन को विजेता घोषित किया। स्वीडन की राजकुमारी विक्टोरिया ने एक रंगारंग कार्यक्रम में अल्गापन को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की। साथ ही उन्हें 15 हजार डॉलर का इनाम भी मिला।
iii.अल्गापन ने नैनो तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भारी धातुओं को पानी से अलग करने के लिए एक फिल्टर बनाया है, जिसकी सहायता से पेय जल और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले गंदे पानी से 99 प्रतिशत तक भारी धातुओं को अलग किया जा सकता है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फिल्टर है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
7.भारतीय सेना ने जैसलमेर युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया
i.जैसलमेर के सैन्य स्टेशन में स्थापित 'जैसलमेर युद्ध संग्रहालय', राजस्थान का उद्घाटन किया है|
ii.दक्षिण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती समारोह के वर्ष के अवसर पर 'जैसलमेर युद्ध संग्रहालय' का उद्घाटन किया| युद्ध संग्रहालय जैसलमेर से 10 किमी दूर जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर स्थित है|
iii.युद्ध संग्रहालय के अंदर दो बड़े सूचना प्रदर्शन हॉल, एक ऑडियो विजुअल रूम और सुव्यवस्थित दुकानें स्थापित की गई है|
8.केंद्र ने की द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों की घोषणा
i.सरकार ने वर्ष 2015 के लिए ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसमें हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, स्विमिंग, एथलिट, बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। कुश्ती कोच अनूप सिंह और पैरालम्पिक कोच नवल सिंह समेत पांच अधिकारियों के नामों को खेल मंत्रालय ने इस साल के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिये मंजूरी दे दी ।
ii.ध्यानचंद पुरस्कार के लिए हॉकी से रोमियो जेम्स, टेनिस से शिव प्रकाश मिश्रा, वॉलीबॉल से टीपीपी नायर का नाम शामिल है। वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार व लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए पांच कोच का नाम तय किया गया है।
iii.इसमें एथलेटिक पैरा स्पोटर्स से नवल सिंह, कुश्ती से अनूप सिंह, एथलेटिक से हरबंस सिंह, बॉक्सिंग से स्वतंत्र राज सिंह और स्विमिंग से निहार अमीन का नाम भी शामिल है।
25th August :-
1.सेबी ने कमोडिटी मार्केट के लिए नए नियम को मंजूरी दी
i.भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कमोडिटी वायदा बाजार के लिए नए नियम को मंजूरी दी है| इसके तहत कमोडिटी मार्केट से जुड़े एक्साचेंज और ब्रोकर्स के लिए भी स्टॉक मार्केट जैसे नियम लागू किए जाएंगे|
ii.इसके साथ ही सेबी ने वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के विलय के लिए 28 सितंबर 2015 की तारीख निश्चित की है| ऐसे में विलय के साथ ही नए नियम भी 28 सितंबर 2015 से लागू होंगे|
iii.सेबी के बार्ड द्वारा मंजूर किए गए नए नियमों के तहत कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट और इससे जुड़े ब्रोकर्स की कार्यप्रणाली अब सेबी के अंतर्गत होगी| इसके साथ ही सिक्योरिटी और कमोडिटी दोनों मार्केट का ट्रेडिंग सिस्टम भी एकीकृत प्रणाली के तहत आ जाएगी|
iv.सेबी ने इस संबंध में कहा है कि जिन नए नियमों पर सह्मति बनी है उसमें नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग से संबंधित नियम, बोर्ड में सदस्योंम संयोजन, कॉरपोरेटाइजेशन और डीम्यूचुअलाइजेशन, विभिन्न कमेटियों के गठन के साथ ही टर्नओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नियम शामिल हैं|
2.केंद्र सरकार ने सम्राट अशोक पर डाक टिकट जारी किया
i.केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट अशोक पर स्मृति डाक टिकट जारी किया| यह डाक टिकट 5 रुपये की कीमत पर प्रत्येक डाकखाने में उपलब्ध होगा|
ii.प्रसाद ने यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में की|
iii.अशोक मौर्य (आमतौर पर अशोक या अशोक महान के नाम से जाने जाते हैं), भारतीय मौर्य सभ्यता के महान शासक थे, जिन्होंने लगभग सम्पूर्ण भारत पर 269 बीसीई से 232 बीसीई तक शासन किया|
3.एमसीएक्स का गिफ्ट सिटी में एक्सचेंज खोलने पर समझौता
i.जिंस बाजार एमसीएक्स ने गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज खोलने के लिए गिफ्ट सेज लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
ii.गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) भारत का पहला वैश्विक वित्तीय केन्द्र है और गिफ्ट सिटी के एक हिस्से को बहु-सेवा सेज के तौर पर अधिसूचित किया गया है। एक नियामकीय सूचना में एमसीएक्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक पी.के. सिंघल ने कहा, 'हमें एक वैश्विक एक्सचेंज विकसित करने के लिए गिफ्ट सिटी के साथ समझौता कर खुशी है।
iii.इस गठबंधन से भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करने की सहूलियत होगी।
4.वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का निधन
i.वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का असम स्थित मोरिकोलोंग में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है| वे 63 वर्ष के थे|
ii.बोराह प्रख्यात असमी समाचार पत्र दैनिक जन्मभूमि, दि सेंटिनल ग्रुप, दूरदर्शन तथा बिशमोई से जुड़े हुए थे|
iii.उन्होंने असम के नगांव में वर्ष 1978 के पहले पुस्तक मेले के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई थी|
5.अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भारतीय-अमेरिकन विन्स छाबरिया को पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के विन्स छाबरिया सहित 11 न्यायाधीशों को कैलिफोर्निया की अदालत का पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया है| 46 वर्षीय विंस छबरिया को बे एरिया का भारतीय मूल का प्रथम अमेरिकी संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया गया|
ii.इन सभी 11 जजों की नियुक्ति से पहले सीनेट में इस मामले में सुनवाई हुई| सीनेट की मंजूरी के बाद सभी जजों की नियुक्ति की पुष्टि हो गई| दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया की अदालत में न्यायाधीशों के 14 पद रिक्त पड़े थे|
6.सीरिया की पत्रकार जैना इरहैम वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से सम्मानित
i.सीरिया की महिला पत्रकार जैना इरहैम को साहसी और नैतिक पत्रकारिता के लिए वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.उन्हें युद्धग्रस्त देश में नागरिक पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के उनके प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है| जैना इरहैम को वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में अक्टूबर 2015 में आयोजित होने वाले एक समारोह में पीटर मैकलर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा|
23rd to 24th August:-
1.बंधन बैंक का 501 शाखाओं के साथ बैंकिंग परिचालन शुरू
i.बंधन बैंक ने देशभर में 1.43 खातों और 501 शखाओं के साथ पूर्ण बैंक के रूप में कामकाज शुरू कर दिया है। यह देश के अनुमानित 2,000 अरब डॉलर के बैंकिंग उद्योग का नया सदस्य बन गया है।
ii.बंधन ने कहा कि उसने 1.43 करोड़ खातों, 10,500 करोड़ रुपये के ऋण बुक और 19,500 कर्मचारियों के साथ परिचालन शुरू किया है। शुरुआत में 24 राज्यों में इसकी 501 शाखाएं, 2022 सेवा केंद्र व 50 एटीएम हैं।
iii.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में बैंक के परिचालन का उद्घाटन किया। बंधन ने कहा है कि वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक उसका देश के 27 राज्यों में 632 शाखाओं और 250 एटीएम का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में नियामक, नीति निर्माता, वित्तीय और कारपोरेट भारत से दिग्गज शामिल हुए।
2.सेंसेक्स में 7 साल में सबसे बड़ी भारी गिरावट, शेयर बाजार में 7 लाख करोड़ स्वाहा!
i.शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान दोपहर तक 1,153.16 अंक लुढ़क गया। तीस शेयर आधारित सेंसेक्स में यह सात साल में सबसे बड़ी गिरावट रही। ii.बीएसई बैंचमार्क सूचकांक में यह अब तक की चौथी सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसा माना जा रहा है इस गिरावट से शेयर बाजार में 7 लाख करोड़ स्वाहा हो गया।
iii.सेंसेक्स में किसी एक कारोबारी सत्र में आई 10 सबसे बड़ी गिरावटों में से 8 गिरावटें 2008 में दर्ज की गई। सेंसेक्स में आज की गिरावट 24 अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी है।
iv.रियल्टी, बैंकिंग, मेटल, इंफ्रा और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। यह 6 से 11 फीसदी तक टूट गए हैं। इससे पहले जनवरी 2008 में सेंसेक्स 2272 और 2062 अंक की दो सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है।
3.अमोल पालेकर बने भारत की ऑस्कर जूरी के अध्यक्ष
i.अमोल पालेकर को भारत की ऑस्कर जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो 88 वें अकादमी अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की सूची के लिए देश की अधिकारिक प्रविष्टि का चयन करेगी। ‘गोलमाल’ स्टार 70 वर्षीय अभिनेता 17 सदस्यीय जूरी की अगुवाई करेंगे।
ii.उनकी फिल्म ‘पहेली’ को 2005 में अकादमी पुरस्कार के लिए अधिकारिक प्रविष्टि मिली थी।
iii.बड़े पर्दे से कुछ समय से दूर चल रहे मुंबई में रहने वाले अभिनेता को 1970 की दशक में आई ‘रजनीगंधा’, ‘एक छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘गोलमाल’ और ‘घरौंदा’ जैसी फिल्मों में मध्यवर्ग का चरित्र चित्रण करने के लिए जाना जाता है। 88 वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिलिस में 28 फरवरी को किया जाएगा।
4.दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चिल्ला में पहला हाइड्रो-पॉवर संयंत्र आरंभ
i.दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने राजधानी क्षेत्र में पहला हाइड्रो-पॉवर संयंत्र आरंभ किया| पूर्वी दिल्ली के चिल्ला क्षेत्र में स्थापित यह संयंत्र सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से बाहर आने वाले अपशिष्ट पदार्थों की शक्ति से चलने वाली हाइड्रोलिक टरबाइन के माध्यम से कार्य करेगा|
ii.एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार संशोधित अपशिष्ट पदार्थ 4.8 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरेंगे तथा दबाव व वेग का निर्माण करेंगे जिससे टरबाइन में उर्जा संचारित होगी|
iii.यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसे निःशुल्क स्थापित किया गया है| यह प्रति वर्ष 20000 केडब्ल्यूएच की विद्युत् उत्पादन करेगा|
5.कुमार संगकारा का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
i.श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलकर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है|
ii.वे अपने अंतिम मैच में कोलम्बो में भारत के खिलाफ खेलते हुए केवल 18 रन ही बना पाए, उन्हें अश्विन ने मुरली विजय के हाथों कैच कराया|
iii.उन्होंने अपने 15 वर्ष के लंबे क्रिकेट करियर में वनडे और टेस्ट क्रिकेट को मिलाकर कुल 63 शतक लगाए हैं और दोनों ही प्रारूपों में दस हजार से अधिक रन बनाए हैं| उन्होंने वर्ष 2000 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका के गॉल मैदान में पदार्पण किया था| उन्होंने वनडे में भी वर्ष 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ गॉल मैदान से ही पदार्पण किया था|
6.सिनसिनाटी टेनिस टूर्नामेंट 2015 में सेरेना विलियम्स ने महिला एकल खिताब और और रोजर फेडरर ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2015 का खिताब जीता
i.विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने महिला एकल के फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप को लगातार सेटों में 6-3, 7-6 (7-5) से हराकर सिनसिनाटी टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है|
ii.सेरेना का यह दूसरा सिनसिनाटी खिताब और करियर का 69वां एकल खिताब था| सेरेना ने इससे पहले वर्ष 2014 में सिनसिनाटी टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था|
iii.सेरेना ने महिला एकल के सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलीना को 6-4, 6-3, जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने सर्बिया की येलेना यांकोविक को 6-1, 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था|
iv.स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-6, 6-3 से हराकर सातवीं बार सिनसिनाटी मास्टर्स (वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन) टेनिस टूर्नामेंट का टेनिस खिताब जीत लिया है|
7.यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का खिताब जीता
i.यू मुंबा ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का खिताब जीता| टूर्नामेंट के अपने पहले खिताब को जीतने के लिए यू मुंबा ने मुंबई के एनएससीआई स्टेडियम में बेंगलुरु बुल्स को 36-30 से हराया| कॉस्मिक ग्लोबल मीडिया के स्वामित्व वाली बेंगलुरु बुल्स टीम टूर्नामेंट में उपविजेता रही|
ii.इससे पहले, तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 34-26 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया| दबंग दिल्ली के काशीलिंग अडाके वर्ष 2015 सत्र के सर्वश्रेष्ठ रेडर और रविन्दर पहल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए|
22nd August :-
1.केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने 'नई रोशनी' योजना के लिए ओएएमएस की शुरूआत की
i.केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने ‘नई रोशनी’ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रबंधन प्रणाली (ओएएमएस) की शुरूआत की है| इसका शुभारंभ केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेप्तुल्ला ने किया|
ii.इस प्रणाली की शुरुआत से इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी और पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ काम में तेजी आएगी|
iii.योजना के लाभ:
ऑनलाइन आवेदन का प्रस्तुतिकरण और तारीख सहित आवेदन आईडी का सृजन
आवेदनों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग
दस्तावेजों की ऑनलाइन प्राप्ति
डाक या मानवीय भूल के कारण दस्तावेज गुम नहीं होंगे
प्रक्रिया संबंधी विलम्ब में कमी
कागजी कार्य न्यूनतम
समय की बचत
आवदेनकर्ता अपनी आईडी द्वारा अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकता है
ऑनलाइन परियोजना मंजूरी, निधियों का आवंटन और उनको जारी करना
परियोजनाओं की ऑऩलाइन निगरानी
पब्लिक डोमेन में प्रक्षिशित महिलाओं, परियोजनाओं के स्थान आदि की रिपोर्ट
2.रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली
i.रानिल विक्रमसिंघे ने चौथी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति सचिवालय में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने विक्रमसिंघे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ii.श्रीलंका में हुए आम चुनाव में यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यूएनपी के अध्यक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने चुनाव में जीत के बाद देशवासियों से एकजुटता की अपील करते हुए एक राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन का ऐलान किया था।
iii.इस आम चुनाव में उनकी पार्टी यूएनपी ने कुल 225 सीटों पर से 106 पर जीत हासिल की है, जबकि राजपक्षे की पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलाएंस (यूपीएफए) 95 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरी बड़ी पार्टी बनी।
3.अमेरिका से हॉटलाइन वाला भारत चौथा देश
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा के बीच हॉटलाइन शुरू हो चुकी है। ओबामा के साथ ही उनके नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजरों से भी मोदी कभी भी सीधे बात कर सकेंगे।
ii.अमेरिकी प्रेसिडेंट के स्पेशल असिस्टेंट पीटर आर लावॉय ने कहा, 'यह (हॉटलाइन) हाल ही में शुरू हुई है। लेकिन अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं हो सका है।' इसी साल जनवरी में अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा जब भारत के दौरे पर आए थे, तभी हॉटलाइन शुरू करने का फैसला लिया गया था।
4.एजुकेशन लोन के इच्छुक छात्रों के लिए सरकार ने पोर्टल आरंभ किया
i.शिक्षा ऋण चाहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने वेबसाइट 'विद्यालक्ष्मी डॉट सीओ डॉट इन' (www.vidyalakshmi.co.in) आरंभ की है|
ii.एसबीआई, आइडीबीआइ बैंक, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया बैंकों ने अपनी प्रणाली को इस पोर्टल के साथ जोडा है|
iii.इस पोर्टल का विकास और रखरखाव एनएसडीएल इ-गवर्नेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एनएसडीएल इ-जीओवी) द्वारा वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आइबीए) के दिशा-निर्देशन में किया गया है|
5.काले धन पर अंकुश के लिए सेशेल्स से समझौते को मंजूरी
i.केंद्र सरकार ने काले धन के खिलाफ लड़ाई की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए कर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भारत और सेशेल्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।
ii.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि समझौते से भारत और सेशल्स के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे कर अपवंचन और चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
iii.उन्होंने कहा ‘यह सरकार की काले धन का पता लगाने के लिये किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने कई पहलें की हैं जिनमें अमेरिका के साथ फाटका (विदेशी खाता कर अनुपालन कानून) पर हस्ताक्षर और काला धन कानून का कार्यान्वयन शामिल हैं।
6.पीडीएस योजना के लिए राजस्थान सरकार का फ्यूचर ग्रुप के साथ करार
i.राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मल्टीब्राण्ड उपभोगता वस्तुएं मुहैया कराने के लिए देश में अपनी तरह की पहली अन्नपूर्णा भण्डार योजना की शुरुआत की है|
ii.योजना के अंतर्गत प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को नया स्वरुप प्रदान करने के लिए राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम और फ्यूचर समूह की कम्पनी फ्यूचर कंज्यूमर एंटरप्राइज लिमटेड के मध्य नीजी जनसहभागिता करार पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं|
iii.अन्नपूर्णा भण्डार योजना प्रदेश वासियों के जीवन को बेहतर बनाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में मॉल की तरह जरूरत की सारी वस्तुएं एक स्थान पार उपलब्ध कराएगी| इसके अतिरिक्त यह उचित मूल्य की दुकानों के डीलरों को उद्यमी बनाने का भी प्रयास है|
7.हिमाचल प्रदेश में शहरी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना की शुरूआत
i.हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना ‘रिश्ता’ की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 71वीं जयंती पर श्रद्धांजलि है।
ii.इस योजना का पूरा नाम राजीव गांधी इल्यूमिनेटिंग स्कीम फोर हिल टाउन एडवांसमेंट (रिश्ता) है। राज्य के शहरी विकास विभाग ने यह पहल की है। विभाग ने एनर्जी इफीसियेंट सर्विसिज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ इसकी शुरूआत की है। ईईएसएल विद्युत क्षेत्र की चार कंपनियों का संयुक्त उद्यम है।
iii.योजना के तहत ईईएसएल शुरूआत में ही पूरी राशि का निवेश करेगी जिसका भुगतान बाद में नगर निगमों द्वारा सात वर्ष में किया जायेगा। यह भुगतान ऊर्जा खपत में दक्षता के लिहाज से लगाये गये एलईडी बल्वों से होने वाली बचत से किया जायेगा। संचालन और रखरखाव आधुनिक प्रणाली से लैस केन्द्रीकृत नियंत्रण और निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) द्वारा किया जायेगा।
8.एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने बार्सिलोना को हराकर 31 वर्ष बाद स्पेनिश सुपर कप खिताब जीता
i.एथलेटिक क्लब बिल्बाओ एफसी ने 31 वर्ष बाद स्पेनिश सुपर कप खिताब जीत लिया है| कैम्प नोउ स्टेडियम में आयोजित दूसरे चरण का फाइनल मैच 1-1 से बराबर रहा|
ii.पहले चरण के फाइनल मैच में बिल्बाओ एफसी ने बार्सिलोना को 4-0 से हराया था| इस तरह बिल्बाओ ने 5-1 के कुल अंतर के साथ सुपर कप का खिताब जीत लिया|
iii.बिल्बाओ ने एर्नेस्टो वाल्वेर्दे के प्रशिक्षण में यह खिताब हासिल किया| बिल्बाओ स्पेन के बास्क क्षेत्र में जन्में खिलाड़ियों के साथ ही करार करता है|
iv.एथलेटिक बिल्बाओ का यह दूसरा स्पेनिश सुपर कप खिताब था| इससे पहले बिल्बाओ एफसी ने वर्ष 1984 में आखिरी बार यह खिताब जीता था| उस समय जेवियर क्वीमेंट टीम के कोच थे|
20th August:-
1.आरबीआई ने 11 नए पेमेंट बैंक को दिखाई हरी झंडी
i.रिजर्व बैंक ने 11 कंपनियों और व्यक्तियों को पेमेंट बैंक के लाइसेंस जारी करने को मंजूरी दे दी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला नुवो जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा डाक विभाग भी शामिल हैं। साथ ही पेमेंट बैंक लाइसेंस हासिल करने वालों में एयरटेल एम-कॉमर्स और वोडाफोन एम-पैसा जैसी कंपनियां भी हैं।
ii.इसके साथ ही पेमेंट बैंक बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक दिलीप सांघवी पेमेंट बैंक के लिए टेलीनॉर और आईडीएफसी के साथ ज्वांइट वेंचर में पेमेंट बैंक खोलेंगे। iii.पेमेंट बैंक वैसे लोगों तक बेसिक बैंकिंग सर्विस पहुंचाने में खासी मदद करेगा, जिनके पास बैंक एकाउंट नहीं है। हालांकि पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज नहीं दे सकेगा।
iv.इस मौके पर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने ये भी कहा कि पेमेंट बैंकों से कमर्शियल बैंकों को सहारा मिलेगा और पेमेंट बैंकों से कमर्शियल बैंकों को खतरा नहीं है।
2.अश्वनी लोहानी होंगे एयर इंडिया के नए प्रमुख
i.सरकार ने अश्वनी लोहानी को राष्ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया लिमिटेड का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।
ii.लोहानी रोहित नंदन की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है।
कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने लोहानी की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। लोहानी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स के 1980 बैच के अधिकारी हैं।
iii.कार्मिक एंव प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अश्वनी लोहारी को तीन साल के लिए एयर इंडिया लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया है।
3.इन्फोसिस ने AIKIDO को किया लॉन्च
i.इन्फोसिस ने कंपनियों और अपने ग्राहकों के परिचालन को रफ्तार देने के लिए गुरुवार को ऐकिडो (AIKIDO) को लॉन्च किया। इसके अंतर्गत तीन सेवाएं डिजाइन थिंकिंग, प्लेटफॉर्म्स और नॉलेज आधारित आईटी है।
ii.कंपनी इसके अंतर्गत अपनी कंसल्टिंग और सर्विसेज यूनिट्स के माध्यम से मौजूदा ग्राहकों को सेवाओं की पेशकश करेगी।
iii.इन्फोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने एक बयान में कहा, ‘एआई, केआई और डीओ को मिलाकर ऐकिडू बना है। उन्होंने कहा कि केआई नॉलेज आधारित आईटी है, डीओ का मतलब डिजाइन थिंकिंग है और एआई प्लेटफॉर्म है।
4.लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र के दूत बने अनुपम खेर
i. बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर को लैंगिक समानता पर 'ही फोर शी' अभियान के लिए संयुक्त राष्ट्र का दूत नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने इस अभियान की शुरुआत की है।
ii.अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुझे यह सम्मान देने के लिए यूएन वूमेन को धन्यवाद। लैंगिक समानता पर अथक काम करूंगा। इस जिम्मेदारी और सम्मान के लिए धन्यवाद और मैं विश्व भर में लैंगिक समानता लाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।
iii.इससे पहले 2014 में हॉलीवुड कलाकार एमा वॉट्सन को संयुक्त राष्ट्र की महिला सदभावना की राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने यूएन वूमेन अभियान'ही फोर शी को जारी करने में भी मदद की थी।
5.बांग्लादेश मूल के ब्रिटिश नागरिक जिया हैदर रहमान ‘टेट ब्लैक प्राइज’ से सम्मानित
i.बांग्लादेश मूल के ब्रिटिश नागरिक (लेखक) जिया हैदर रहमान को ब्रिटेन के सबसे पुराने साहित्यिक सम्मान ‘टेट ब्लैक प्राइज’ से सम्मानित किया गया है| उन्हें 'इन द लाइट ऑफ व्हाट वी नो' किताब के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है| रहमान की यह पहली रचना है|
ii.पेशे से बैंकर रहमान को वर्ष 2014 के लिए यह सम्मान दिया गया| इसके तहत उन्हें दस हजार पाउंड (10.26 लाख रुपये) का नकद इनाम दिया जाएगा| कैंब्रिज और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले रहमान अब डीएच लॉरेंस, ग्राहम ग्रीन, एंजेला कार्टर, इयान मैकइवान जैसे लेखकों की सूची में शामिल हो गए हैं|
iii.जिया हैदर रहमान ने अपनी पुस्तक 'इन द लाइट ऑफ व्हाट वी नो' में अफगानिस्तान युद्ध, मुस्लिम कट्टरपंथियों के उदय से लेकर बैंकिंग संकट जैसे मुद्दों को समाहित किया है| इसके अलावा उन्होंने राजनीति के समस्याग्रस्त पहलुओं और वित्त व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला है|
6.ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की संन्यास की घोषणा की
i.ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है| इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट रोजर्स के करियर का आखिरी टेस्ट होगा|
ii.इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2015 एशेज श्रृंखला 8 जुलाई 2015 को प्रारंभ हुई थी और यह श्रृंखला 24 अगस्त 2015 को समाप्त हो जाएगी| रोजर्स से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं|
iii.क्रिस रोजर्स ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं| रोजर्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 296 मैचों में 49.83 के औसत से 24417 रन बनाए| रोजर्स ने 24 टेस्ट मैचों में 42.86 के औसत से 1972 रन बनाए, जिसमें 5 टेस्ट शतक भी शामिल हैं| 173 उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा|
7.गिलक्रिस्ट बने भारत में एजुकेशन एम्बेसडर
i.भारत के साथ शैक्षणिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढाते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को भारत के लिए पहला एजुकेशन एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
ii.ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री क्रिस्टोफर पाइने ने यह घोषणा करते हुए बताया कि गिलक्रिस्ट को भारत में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिये एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
iii.पाइने आगामी 24 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा परिषद् की तीसरी बैठक में हिस्सा लेंगे जो दिल्ली में आयोजित होगी।
19th August:-
1.कोचीन एयरपोर्ट सौर उर्जा से चलने वाला विश्व का पहला एयरपोर्ट बना
i.कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सौर ऊर्जा से चलने वाला विश्व का पहला एयरपोर्ट बना है|
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने एयरपोर्ट पर 12 मेगावाट पीक वाले सौर उर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है| इस संयंत्र में 46,150 सोलर पैनल हैं जिन्हें 45 एकड़ के कार्गो क्षेत्र में बिछाया गया है|
ii.इससे कोचीन एयरपोर्ट प्रतिदिन 50,000 से 60,000 यूनिट सौर उर्जा का उत्पादन करेगा| इस उर्जा का प्रयोग एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाली बिजली की खपत के लिए किया जाएगा|
iii.कोचीन एयरपोर्ट ने मार्च 2013 में विमान आगमन टर्मिनल की छत पर 100 किलो वाट पीक सोलर प्लांट लगाकर सौर ऊर्जा क्षेत्र में पहली बार कोई कदम उठाया था|
iv.एयरपोर्ट द्वारा सौर ऊर्जा के प्रयोग से पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और आने वाले 25 वर्षों में कोयला आधारित उर्जा संयंत्र में बिजली बनाने की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले 3 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन से राहत मिलेगी| तीन लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को रोकना 30 लाख पेड़ लगाने के बराबर है|
2.किशोर पिराजी खरात आईडीबीआई के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
i.इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (आईडीबीआई) ने किशोर पिराजी खरात को प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है|
ii.किशोर खरात कॉमर्स एवं लॉ में स्नातक हैं, उन्हें बैंकिंग के विभिन्न नियामकों में वृहद अनुभव प्राप्त है| इससे पहले वे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं तथा बैंक ऑफ़ बड़ोदा में भी कार्यरत रह चुके हैं|
iii.उन्हें बैंकिंग, अन्तरराष्ट्रीय व्यापार, सूचना प्रोद्योगिकी तथा सामान्य प्रशासन का अनुभव प्राप्त है|
3.मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘कुम्भ मेला : मैपिंग द ईफमरल मेगासिटी’ पुस्तक का विमोचन
i.हार्वर्ड विश्विद्यालय के साउथ एशिया इंस्टीटयूट द्वारा नई दिल्ली में कुम्भ मेले पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है|
ii.प्रदर्शनी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘कुम्भ मेला: मैपिंग द ईफमरल मेगासिटी’ पुस्तक का विमोचन किया है| इस पुस्तक का प्रकाशन जर्मनी के हेटजी कानत्ज़ (hatje cantz) समूह द्वारा किया गया है|
iii.इस पुस्तक में प्रो. डायना एक फेकल्टी ऑफ़ आर्ट्स एण्ड साइंसेस और डिविनिटी स्कूल के प्रो. राहुल महरोत्रा, हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ डिजाइन के अलवा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक, शोधार्थी, प्रशासनिक संकाय सहित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा सामग्री संकलित की गई है|
4.व्हाइट हाउस में पहली ट्रांसजेंडर महिला कर्मचारी की नियुक्ति
i.अमेरिकी सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंच बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए पहली बार एक ट्रांसजेंडर की व्हाइट हाउस में कर्मचारी के रूप में नियुक्ति की है।
ii.रैफी फ्रीडमैन गुरस्पैन नाम की ट्रांसजेंडर महिला को कर्मचारी कार्यालय में अध्यक्षीय कर्मचारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। होंडुरास में जन्मी रैफी का उनकी मां ने अकेले लालन-पालन किया और उनका अतीत काफी मुश्किलों भरा रहा।
iii.उन्हें वैध दस्तावेजों के बिना अमेरिका आए प्रवासी ट्रांसजेंडरों को हिरासत में लेने की नीति समेत कई सरकारी नीतियों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
5.विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्वभर में मनाया गया
i.विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को विश्वभर में मनाया गया है| विश्व फोटोग्राफी दिवस का उद्देश्य विश्वभर के फोटोग्राफरों को एकजुट करना है|
ii. वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा ने विश्व फोटोग्राफी दिवस योजना की शुरुआत की|
iii.19 अगस्त 2010 को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पहले वैश्विक ऑनलाइन गैलरी का आयोजन किया गया| यह दिवस फोटोग्राफरों के स्थानीय समुदायों को एकजुट करने के क्रम में विश्वभर में मनाया जाता है|
6.एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला आइएएएफ परिषद के सदस्य निर्वाचित
i.भारतीय एथलेटिक्स महासंघ(एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला को खेल की वैश्विक शासी निकाय इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन का सदस्य निर्वाचित किया गया है|
ii.यह एथेलेटिक्स इतिहास में पहली बार है जब किसी भारतीय को आइएएएफ परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है|
iii.इस मतदान में 214 सदस्यों वाली महासंघ के 9 पदों पर 39 उम्मीदवार खड़े थे| यह चुनाव 18 अगस्त 2015 को चीन के बीजिंग में आयोजित 50वीं आइएएएफ कांग्रेस के दौरान हुआ था|
7.सेबेस्टियन बने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के नए अध्यक्ष
i.अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के नए अध्यक्ष के चुनाव में ब्रिटेन के सेबेस्टियन ने सर्जेइ बुबका को हरा दिया है। अब वो लेमाइन डियाक की जगह नए अध्यक्ष बनेंगे और उन्होंने कहा है कि मेरा पहला काम इस खेल से डोपिंग विवाद को खत्म करना है।
ii.इस मुकाबले में सेबेस्टियन को 115 और बुबका को 92 वोट मिले। सेबेस्टियन ने इस जीत के बाद कहा कि यह पल मेरे चार बच्चों के जन्म की खुशी के पल के समान ही है।
ii.बुबका आईएएएफ उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ रहे थे उस पद के लिए उन्हें चुन लीया गया है। इस पर बुबका ने कहा कि यह चुनाव रोमांचक और बेहतरीन है और मैं मेरे पूरे जुनून के साथ एथलेटिक्स की सेवा करता रहूंगा।
iv.सेबेस्टिय ब्रिटेन के लिए 1980 और 1984 में 1500 मीटर का स्वर्ण जीत चुके हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Nawada
Bihar Sharif
805110