20/10/2025
पावापुरी महोत्सव में मदर टेरेसा हाई स्कूल के बच्चों ने बिखेरा अपना जलवा।
19/10/2025 रविवार
ऐतिहासिक नगरी पावापुरी में चल रहे भव्य दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव 2025 में इस बार सबकी नज़रों का केंद्र बने मदर टेरेसा हाई स्कूल के नन्हें सितारे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया।
इस कार्यक्रम के विजेता के रूप में सीनियर से मेहंदी में ट्विंकल कुमरी वर्ग दशम, और जूनियर से मेहंदी में निधि मेहता वर्ग नवमी, और सीनियर से चित्रकला में जयंत वर्मा वर्ग नवमी और जूनियर से स्वाति कुमारी वर्ग अष्टम और
सीनियर से रंगोली में शाकंभरी वर्ग दशम प्रथम स्थानऔर जूनियर से
रंगोली में खुशी कुमारी मोनू कुमार मिस्टी कुमारी सुशांत कुमार के समूह प्रथम स्थान पर काबिज हुए।साथ ही साथ क्विज प्रतियोगिता में भी स्थान प्राप्त किया। मदर टेरेसा हाई स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान के साथ हर साल की तरह भी इस साल भी अपना दबदबा बनाए रखा।
जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार और आयोजकों ने मदर टेरेसा हाई स्कूल चोरसुआ पावापुरी गिरियक के बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।