28/03/2026
✨ जहाँ सीखना बनता है एक खूबसूरत उत्सव! 🎨
हर बच्चे के हुनर को मिलती है नई पहचान और उड़ान।
📚 एडमिशन शुरू हो चुके हैं!
⚡ सीटें सीमित हैं — अभी जुड़ें और अपने बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बनाएं।
🏫 Gyan Bindu Education
Gyan Bindu
A Unit Of Gyan Bindu Education
25/03/2026
हमारे विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक सुंदर फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया।
यह दिन भावनाओं, खुशी और यादगार पलों से भरा हुआ रहा।
हम अपने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।
✨ आगे बढ़ते रहें और हमें गर्व महसूस कराते रहें।
📸 इस यादगार दिन की कुछ झलकियाँ…
A Unit Of Gyan Bindu Education
25/03/2026
✨ फेयरवेल समारोह 2026 ✨
आज हम अपने कक्षा 8 के प्रिय विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दे रहे हैं। 💐
विदाई का यह पल जितना भावुक है, उतना ही गर्व से भरा हुआ भी है।
आपकी मुस्कान, आपकी यादें और आपकी उपलब्धियाँ हमेशा हमारे विद्यालय का हिस्सा रहेंगी। ❤️
आपके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🌟 एक बार हमारे परिवार का हिस्सा, हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा। 🌟
#विदाई #शुभकामनाएँ
A Unit Of Gyan Bindu Education
Gyan Bindu - Bihar Sharif
23/03/2026
Happy Birthday dear student! 🎂 May God bless you with knowledge, wisdom, and success. Keep working hard, stay disciplined, and always believe in yourself. Your future is bright, and we are proud of you. 🌟
04/03/2026
रंगों का पावन एवं हर्षोल्लास से भरा यह महान पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे — यही हमारी हार्दिक कामना है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता, क्षमा और सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें अपने मन के सभी द्वेष, ईर्ष्या और नकारात्मकता को त्यागकर जीवन को नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।
28/02/2026
आज का यह दिन मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षणों में से एक है। हमारे प्रिय विद्यालय ने सफलता, समर्पण और सतत प्रयासों के साथ अपने चार गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। यह केवल एक वर्षगाँठ नहीं, बल्कि संघर्ष, विश्वास, परिश्रम और सपनों के साकार होने की कहानी है।
Gyan Bindu
A Unit Of Gyan Bindu Education
Amit Kumar
18/02/2026
We invite applications from qualified, enthusiastic, and dedicated teachers for Classes 1–8 to join our academic team.
A Unit Of Gyan Bindu Education
Gyan Bindu
Amit Kumar
15/08/2025
79 स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं परन्तु हमें हमेशा देश के वीर शहीदों का स्मरण रहना चाहिए। उनके खून का एक - एक बूंद हमारे लिए न केवल इतिहास होना चाहिए बल्कि हमारी एकता और वीरता की प्रेरणा को भी अनन्त काल तक दर्शाता रहे। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। पंद्रह अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है।❤️
आजादी की नींव हमारे शहीदों के खून से बनी है। इसे कभी कमजोर न होने दें।
ज्ञान बिंदु परिवार कि तरफ से आप सभी को 79वें स्वंत्रता दिवस कि हार्दिक बधाई 🙏
02/02/2025
मान्यवर,
आपको सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी हमारे विद्यालय GYAN BINDU EDUCATION - शिवाजी नगर, खंदकपर, बिहार शरीफ, नालंदा - 803101 में माँ सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी पर्व ) का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है l इस पावन अवसर पर आप सादर आमंत्रित है l
कार्यक्रम
दिनांक- 03/02/2025 (सोमवार)
पूजा शुरू - 10 : 00 AM
पुष्पांजली - 12:30 PM
एवं प्रसाद वितरण - 01 : 00 AM (आपके आगमन तक)
निवेदक :
Gyan Bindu Education परिवार
शिवाजी नगर, खंदक पर, बिहार शरीफ नालंदा
26/01/2025
हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान
भारत का गौरव, भारत की पहचान
”गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर अपने देश की अखंडता और एकता की शपथ लें. भारत का भविष्य उज्जवल हो, यही हमारी कामना है
आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15/10/2024
आज हम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि कैसे कड़ी मेहनत, ज्ञान और दृढ़ संकल्प से जीवन की चुनौतियों को पार किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। कलाम साहब की सादगी, समर्पण और देशप्रेम हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
आइए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं और भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।❤️❤️🙏🙏