05/10/2021
आज दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ मैं श्रीमती मोनिका पलवार (ATL Incharge ,Exemplery teacher of change MP) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिंगार दीप में गए।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पहुंचकर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ की छात्राओं और मैंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षण दिया और एकलव्य विद्यालय के छात्रों को एटीएल से जुड़कर प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया व छात्रों को हमारे विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। और 2 सालों में आई हुई कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी और उन कठिनाइयों से किस प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगे निकलकर बढ़ा और अपने कार्यों को किस प्रगति से आगे तक बढ़ाया और कौन-कौन सी उपलब्धियां विद्यालय द्वारा प्राप्त की गई इसके बारे में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों को बताया गया और एटीएल से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने भी एकलव्य आदर्श विद्यालय के बच्चों को एटीएल में किस प्रकार कार्य किया जाता है और प्रोजेक्ट पर किस प्रकार से कार्य किया जाता है और प्रोजेक्ट को बनाने के बारे में उन्हें जानकारी दी।हमारे अटल लैब के वेंडर श्री सुमित जी तहलवानी ने अटल स्पेस Challenge 2021 , भविष्य की तकनीक artificial intelligence के बारे छात्रों का मार्गदर्शन किया