Hindi Department of Kachchh University

Hindi Department of Kachchh University

Share

Official Page Of Hindi Department Of Kachchh University
Year of Establishment : 2024

28/06/2026
Photos from Hindi Department of Kachchh University 's post 18/03/2026

"अलविदा एक शुरुआत होती है नई राहों की सौगात होती है।"

दिनांक 17 मार्च 2026 को क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा चौथे सत्र के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय सम्पूर्ति समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और यादों से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव डॉ. अनिल गोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने वातावरण को गरिमा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात हिन्दी विभाग की सत्र-2 की छात्रा ठक्कर पूर्वी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने कार्यक्रम को एक शुभ और सांस्कृतिक शुरुआत प्रदान की।

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकर ने सत्र-4 के विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद सत्र-4 की छात्रा गोस्वामी मनीषा ने अपने दो वर्षों के शैक्षणिक सफर और अनुभवों को भावपूर्ण शब्दों में साझा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल गोर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। सत्र-2 की छात्रा पवार ज्योति ने अपने राजस्थानी नृत्य से सभी का मन मोह लिया। वहीं जोशी प्रिया और सत्र-4 की छात्रा व्यास प्रिया ने अपने मधुर गायन से वातावरण को सुरमय बना दिया। लुहार मीना और जुनेजा नसीमबानु ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से अपने भावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के व्यक्तित्व और गुणों के आधार पर उन्हें विशेष रूप से तैयार किए गए “बेस्ट अवार्ड” प्रदान किए। साथ ही विभिन्न रोचक खेलों के माध्यम से समारोह को और भी यादगार बना दिया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन गढ़वी नंदनी और कोली आशिका द्वारा किया गया। अंत में प्राध्यापिका अंजना रामानंदी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह सम्पूर्ति समारोह न केवल एक विदाई थी, बल्कि नई शुरुआत की प्रेरणा और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ एक भावनात्मक पड़ाव भी रहा।

17/03/2026

💐💐💐

16/03/2026

क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स के लिये होने वाले विदाय समारोह की हर्षोल्लास के साथ तैयारी.... 💐🥳

Photos from Hindi Department of Kachchh University 's post 24/02/2026

दिनांक : 24/02/2026 को एम.एस. यूनिवर्सिटी, वडोदरा के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिपेन्द्रसिंह जाडेजा के सारस्वत ज्ञान एवं प्रतिभा से क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी का हिन्दी विभाग लाभान्वित हुआ। अध्यक्ष महोदय के सारगर्भित व्याख्यान ने विभाग एवं छात्रों को नई दिशा प्रदान की.. डॉ. दिपेन्द्रसिंह जाडेजा जी का हार्दिक आभार 💐✨

23/02/2026

क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित 'विशिष्ट व्याख्यान'

Photos from Hindi Department of Kachchh University 's post 23/09/2025

क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्णा वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी के 20वे युवा महोत्सव में म्यूजिक इवेंट की प्रतियोगिता वेस्टर्न ग्रुप सोंग में दुसरा क्रम हासिल करने पर हमारे हिन्दी विभाग की विद्यार्थिनी व्यास प्रिया कों अभिनंदन साथ ही साथ वेस्टर्न ग्रुप सोंग की पूरी टीम कों भी बहुत बहुत अभिनंदन... 💐✨

माँ सरस्वती इन सब पर अपनी कृपा बरसाए और ये बच्चें भविष्य में अपने सपनों की ओर आगे बढ़ते रहें।





Photos from Hindi Department of Kachchh University 's post 17/09/2025

क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्णा वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष में तोलानी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस के प्राचार्य डॉ. सुशील धर्माणी जी का विशिष्ट व्याख्यान रखा गया। जिसका विषय " हिन्दी का उन्नत भविष्य एवं नवीन शोध संभावनाएँ " रहा। हिन्दी भाषा कितनी उन्नत है एवं उसमें कितनी संभवनाए बसी हैं आज का युवाछात्र कैसे अपनी रूचि के आधार पर हिन्दी के साथ आगे बढ़ सकता है साथ ही अनुस्नातक के बच्चों कों शोध के नए आयाम एवं संभावनाओं के संदर्भ में बताया गया।

शुक्रिया सर Sushil Ghansham Dharmani 🙏🏻

14/09/2025

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए... 💐💐

Want your school to be the top-listed School/college in Bhuj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Kachchh University Campus, Vrundavan Nagar, Bhuj, Gujarat
Bhuj
370020