Guest Teacher Help Center

Directions Website

Guest Teacher Help Center Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Guest Teacher Help Center, Bhopal.
(2)

🎓 Guest Teacher Help Centre !!!
हमारा उद्देश्य आप तक सही और सटीक जानकारी पहुंचना है और आप की समस्या का समाधान करना है आप की मदद कर के हमें खुशी होगी
Education Apps, Books & Courses 📩 Business / Paid Promotions [ [email protected] ]

👉अतिथि शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियां निरस्त, मेरिट के आधार पर नए आवेदकों को मिलेगा अवसर------- अतिथि शिक्षकों के आमंत्...
13/10/2026

👉अतिथि शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियां निरस्त, मेरिट के आधार पर नए आवेदकों को मिलेगा अवसर
-------

अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण, ज्वाइनिंग एवं मानदेय भुगतान में अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए विकासखंड मझौली, सिहावल एवं सीधी के सात विद्यालयों में नियोजित अतिथि शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। संबंधित शाला प्रभारियों एवं संकुल प्राचार्यों को मेरिट सूची के आधार पर पात्र आवेदकों को अवसर देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण, ज्वाइनिंग और मानदेय भुगतान से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कलेक्टर विकास मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत इन शिकायतों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण की कार्रवाई की गई।

इस संबंध में 18 सितंबर 2026 को आठ सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 23 एवं 24 सितंबर को संबंधित संस्था प्रमुखों तथा शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में शिकायतों और प्रस्तुत अभिलेखों का परीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के 24 अगस्त 2026 के निर्देशों की कंडिका 1.3 के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। विकासखंड पैनल की मेरिट सूची में अधिक स्कोर वाले ऐसे आवेदकों को अवसर नहीं दिया गया, जिन्हें किसी विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके स्थान पर कम स्कोर वाले आवेदकों को आमंत्रित कर नियोजित किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड मझौली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौढ़िया, सिहावल के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेतौही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरा, शासकीय प्राथमिक शाला समरदह एवं शासकीय माध्यमिक शाला कन्या सोनवर्षा तथा सीधी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरम्बाबा एवं शासकीय प्राथमिक शाला करहीखूट में संबंधित अतिथि शिक्षकों की सेवाएं निरस्त की गई हैं।

संबंधित शाला प्रभारियों एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि निरस्त किए गए अतिथि शिक्षकों को पोर्टल से तत्काल पृथक कर विकासखंड पैनल की मेरिट सूची में उपलब्ध उच्चतम स्कोर वाले आवेदक को नियमानुसार अवसर प्रदान करें। नियोजन संबंधी कार्रवाई का विवरण जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित कराना भी अनिवार्य किया गया है।

आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि पूर्व में नियोजित अतिथि शिक्षकों द्वारा दी गई सेवाओं की अवधि का मानदेय संबंधित शाला प्रभारी अपने वेतन से भुगतान करेंगे। भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर कार्रवाई की जानकारी देने तथा आगामी दो दिवस के भीतर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अन्य विकासखंडों में अतिथि शिक्षकों से संबंधित शेष शिकायतों पर भी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ही सरकार में अपने ही मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार खिलाफ धरने पर बैठेबुधनी वि...
12/10/2026

👉पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ही सरकार में अपने ही मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार खिलाफ धरने पर बैठे

बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव मे वन विभाग ने आज कुछ गरीब आदिवासियों के मकानों को हटाया गया है जिससे नाराज़ होकर केंद्रीय मंत्री शिवराज जी ने कहां की मोहन यादव जी आप इन्हीं की वोटो से मुख्यमंत्री बने हो ?

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉जनगणना 2027 में संलग्न लोकसेवकों के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल का महत्वपूर्ण आदेश📌 जारीकर्ता: माध्यमिक शिक्षा मंडल,...
10/10/2026

👉जनगणना 2027 में संलग्न लोकसेवकों के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल का महत्वपूर्ण आदेश

📌 जारीकर्ता: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल 📅 दिनांक: 09 अक्टूबर 2026 📝 पत्र क्रमांक: 630442/4779/प.स.म./2026

🔹 वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

🔹 हाईस्कूल परीक्षा 17 फरवरी 2027 से तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा 24 फरवरी 2027 से आयोजित किए जाने का उल्लेख पत्र में है।

🔹 जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जिले में पदस्थ कर्मचारियों की कुल संख्या, जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों की संख्या तथा शेष कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरनी है।

🔹 निर्धारित प्रारूप में तृतीय श्रेणी से अनिम्न श्रेणी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की जानकारी शामिल है।

🔹 पत्र में परीक्षा कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

📄 संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि मूल आदेश के दोनों पेज ध्यानपूर्वक पढ़ें।

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉अतिथि शिक्षको को सुबह 10:44 AM के बाद     ई-अटेंडेंस लगाने पर  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्प...
10/10/2026

👉अतिथि शिक्षको को सुबह 10:44 AM के बाद ई-अटेंडेंस लगाने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा गया अतिथि शिक्षको से

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉ऐसी विडंबना अतिथि के साथ हमेशा से होती आ रही हैभोपाल में अतिथि शिक्षक अध्यक्ष चुनाव की तारीख रखी गई है सभी संगठन को साथ...
08/10/2026

👉ऐसी विडंबना अतिथि के साथ हमेशा से होती आ रही है

भोपाल में अतिथि शिक्षक अध्यक्ष चुनाव की तारीख रखी गई है सभी संगठन को साथ आना चाहिए और सर्वसम्मति से अध्यक्ष को चुनना चाहिए अतिथि शिक्षकों का दुर्लभाग्य है उसी तारीख को दूसरे अतिथि शिक्षक संगठन के लोगो ने आंदोलन की घोषणा कर दी है शंभू चरण दुबे ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

सभी अतिथि शिक्षक अब स्वयं निश्चित करे ऐसे ही। इन किसी नेतृत्व के रहना चाहते है या संगठित अतिथि शिक्षकों की क्या राय देखे कॉमेंट बॉक्स

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड में गजब का खेल बिना पूरी बीएड अंकसूची के 100 अंक बढ़ाया और मिल गई नौकरी प्रिंसिपल निलंबितसिंगर...
08/10/2026

👉अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड में गजब का खेल बिना पूरी बीएड अंकसूची के 100 अंक बढ़ाया और मिल गई नौकरी
प्रिंसिपल निलंबित
सिंगरौली जिले में अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। माड़ा स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रामलल्लू शाह को जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षक सत्या जायसवाल के B.Ed प्रथम वर्ष के दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी सामने आई थी।

उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक अंकसूची में बाद में कथित तौर पर 100 अंक बढ़ाए गए, जिससे कुल स्कोर 178.75 हो गया। जांच में प्राचार्य पर दस्तावेजों का उचित सत्यापन नहीं करने और चयन प्रक्रिया के नियमों की अनदेखी का आरोप है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवसर निर्धारित किया गया है।

वहीं बरौहा स्कूल से भी कम अंक वाली महिला अभ्यर्थी के चयन को लेकर शिकायत सामने आने की जानकारी है। मामले में विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपों की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच प्रक्रिया के बाद ही होगी।

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉मध्य प्रदेश के स्कूल अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु बजट का आवंटन कर दिया गया है लेकिन अतिथि शिक्षकों को दो महा से...
08/10/2026

👉मध्य प्रदेश के स्कूल अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु बजट का आवंटन कर दिया गया है लेकिन अतिथि शिक्षकों को दो महा से वेतन नहीं मिला शिक्षा मंत्री भरे मंच से झुठा बयान देते है अतिथि शिक्षक खुश है GUEST TEACHER HELP CENTER
शिक्षा मंत्री के बयान पर अतिथि शिक्षकों की राय देखे कॉमेंट बॉक्स में

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉अतिथि शिक्षक अध्यक्ष का डिजिटल चुनाव अतिथि शिक्षक अपना अमूल्य वोट जरूर करेनोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से ...
07/10/2026

👉अतिथि शिक्षक अध्यक्ष का डिजिटल चुनाव अतिथि शिक्षक अपना अमूल्य वोट जरूर करे
नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉अतिथि शिक्षको के लिए विशेष सूचना 25 तारीख को अतिथि शिक्षक प्रतिनिधित्व के लिए अध्यक्ष का चुनाव है अधिक से अधिक संख्या म...
06/10/2026

👉अतिथि शिक्षको के लिए विशेष सूचना 25 तारीख को अतिथि शिक्षक प्रतिनिधित्व के लिए अध्यक्ष का चुनाव है अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग कर अपने प्रतिनिधित्व को चुने
निवेदन -
GUEST TEACHER HELP CENTER

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




👉लाडली बहन योजना बहुत मंहगी पड़ गई बुंदेली समागम में बोले श्री मोहन यादव मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी म...
05/10/2026

👉लाडली बहन योजना बहुत मंहगी पड़ गई बुंदेली समागम में बोले श्री मोहन यादव मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है

नोट - GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।




Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guest Teacher Help Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share