Sc/st Student Unioun MP

Sc/st Student Unioun MP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sc/st Student Unioun MP, Bhopal.

10/03/2026
23/02/2026

सामाजिक समता, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरण के प्रेरणास्रोत संत गाडगे महाराज जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीब, उपेक्षित और शोषित वर्ग की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज को स्वच्छता, शिक्षा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया।

ऐसे महान समाज सुधारक, सच्चे परोपकारी और दीन-दुखियों के सहारे बने संत गाडगे महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन..!

01/02/2026

“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न
छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।”

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।

05/01/2026

आरक्षण की मूल संकल्पना ही यही है कि जनरल जैसी कोई कैटेगरी नहीं होती, वो अनारक्षित यानी UR होती है, उसमें आने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थी चयनित होते हैं। ये तो साज़िश के तहत UR को जनरल में बदलकर बार-बार हकमारी की जाती थी, जिससे पचास परसेंट रिज़र्वेशन हो जाता था। कोर्ट के आदेश से शायद ये हकमारी रुकेगी और संवैधानिक आरक्षण प्रावधानों का पालन होगा। हम ऐसी उम्मीद करते हैं।

03/01/2026

भारत की पहली महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक ,लेखक सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
समाज के वंचित वर्ग मे शिक्षा की चेतना देने के लिए ये देश उनका ऋणी रहेगा |

01/01/2026

आज ही के दिन महार रेजिमेंट के 500 महार सैनिकों ने 28,000 पेशवा सैनिकों को धूल चटाई थी ! भीमा कोरेगांव का यह युद्ध एक जाति या देश के खिलाफ नहीं बल्कि भेदभावपूर्ण जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ था। ऐसा युद्ध जिसने मनुवाद की नीव हिलाकर रख दी। महार रेजिमेंट की इस अभूतपूर्व अविस्मरणीय वीरता की यादगार में भीमा नदी के किनारे विजय स्तंभ का निर्माण करवाया गया, जिस पर उन शूरवीरों के नाम लिखे गए। भीमा कोरेगांव विजय दिवस पर समस्त देशवासियों को अनेक मंगलकामनाएं।
#भीमाकोरेगाव

26/12/2025

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के वीर योद्धा, जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लंदन जाकर जनरल डायर को गोली मारकर लेने वाले अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के परिचायक अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी की जयंती पर कोटिशः नमन। 🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Bhopal