Global School of Excellence - Obedullaganj

Global School of Excellence - Obedullaganj

Share

GSE provides affordable, high quality education in an environment where children master academic as well as life lessons

07/12/2025
20/07/2025

हमारे औबेदुल्लागंज की बेटी, अनंता वरहैया को ढेरों शुभकामनाएं!

ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, औबेदुल्लागंज की होनहार छात्रा अनंता ने कम उम्र में ही लेखन की दुनिया में कदम रखकर हम सभी को गर्वित किया है। और विषय चुना तो ऐसा, जो आज की दुनिया का सबसे चर्चित और जटिल विषय है : Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)।

जहां युवाओं में AI को लेकर कई भ्रम और सवाल हैं, वहां अनंता ने अपनी छोटी सी उम्र में ही इस पेन पॉइंट को पहचाना और हम उम्र बच्चों से लेकर युवा पाठकों तक के लिए एक छोटा पर सारगर्भित लेख लिखा, जो हाल ही में नगर के कई प्रतिष्ठित दैनिक अख़बारों में प्रकाशित हुआ।

यह सिर्फ एक लेख नहीं, बल्कि उस सोच का प्रमाण है जो उम्र से कहीं आगे की है।
ग्लोबल स्कूल को अनंता पर और अपने उन सभी छात्रों पर गर्व है जो अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ नया करने का साहस दिखा रहे हैं।

याद रखें: आज की कोशिश ही कल की कामयाबी बनती है।
अनंता, यूँ ही आगे बढ़ती रहो, अपने विचारों से रोशनी फैलाती रहो . पूरा औबेदुल्लागंज और GSE परिवार तुम्हारे साथ है।

19/07/2025

🌟 Congratulations, Ananta Varhaiya! 🌟
The budding writer of Global School of Excellence, Obedullaganj, has made us all proud with the publication of her first article on Artificial Intelligence in a daily newspaper.

The GSE Family heartily congratulates you on this remarkable achievement and wishes you a future filled with creativity, success, and endless inspiration. May your words continue to make a difference and your pen never stop flowing.

Keep shining, Ananta! 💫

Writer

19/07/2025

शैक्षणिक फिल्म भ्रमण – सितारे ज़मीन पर

ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, औबेदुल्लागंज द्वारा कक्षा IX, X एवं XI के 90 छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक फिल्म भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्रों को सितारे ज़मीन पर फिल्म दिखाई गई, जिसका प्रदर्शन DDX थिएटर, भोपाल में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सीखने में आने वाली चुनौतियों, विशेषकर डिस्लेक्सिया जैसी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना और उनके भीतर सहानुभूति, समझ व सहयोग की भावना को जागृत करना था।
फिल्म ने एक प्रतिभाशाली लेकिन उपेक्षित बालक की संघर्षपूर्ण यात्रा को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने फिल्म से गहरे जीवन मूल्य सीखे – जैसे आत्मविश्वास, धैर्य, स्वीकार्यता और दूसरों के दृष्टिकोण को समझना। यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि छात्रों के मन में सकारात्मक प्रभाव भी छोड़ गया।

Photos from Global School of Excellence - Obedullaganj's post 21/06/2025

International Day of Yoga 2025 Celebration

To mark the 11th International Day of Yoga, Global School of Excellence proudly hosted a yoga session on 21st June at: 7:00 am under the global initiative ‘Yoga Sangam’, the flagship event of IDY 2025.
The session, held under the guidance of Yoga Guru Shri Anshul Jain, saw enthusiastic participation from 221 individuals, including students, teachers, staff, and NGO members. The participants engaged in yoga asanas, pranayama, and meditation, promoting harmony of body and mind.
The school takes pride in contributing to this global celebration and remains committed to promoting yoga as a way of life among its students and the wider community.

17/06/2025

17/05/2025

🎤🔥 Presenting Our Very Own, Our Global School of Excellence Rap Anthem! 🔥🎤

A high-energy musical salute to our vibrant campus, meet our unstoppable students, and the spirit that drives us forward every day! 💪🎓 This original rap song is not just music — it’s a celebration of our dreams, determination, and pride in being part of this incredible journey. 🎶✨

💥 From the classroom to the campus, from chalk boards to digital screens — we are the changemakers of tomorrow! 💥

🎧 Watch, enjoy, and don’t forget to LIKE, COMMENT, and SHARE this beat that echoes the heart of our school! 🏫❤️

15/05/2025

प्रिय अभिभावकों,

आपके पुत्र/पुत्री की कक्षा 10वीं की सफलता पर हार्दिक बधाई!

यह उपलब्धि आपके बच्चे की मेहनत, आपके निरंतर सहयोग और हमारे साझा प्रयासों का परिणाम है। आपकी प्रेरणा, विश्वास और साथ ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपके सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी हैं। आपने हर कदम पर विद्यालय का साथ दिया और अपने बच्चे के भविष्य को संवारने में एक सशक्त भागीदार बने।

आइए, हम सभी मिलकर इस गौरवपूर्ण क्षण का उत्सव मनाएँ।

सादर,
प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, प्रशासनिक एवं सहयोगी स्टाफ
ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ओबैदुल्लागंज

Photos from Global School of Excellence - Obedullaganj's post 10/03/2025
Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Goharganj Road, 2 K. M. From Obbedullagaj City
Bhopal
464993