LVS Group Of Schools

LVS Group Of Schools

Share

RUN BY-LAXMIDEVI VIKYOMAL SHROFF EDUCATIONAL SOCIETY Societies Registration Act, 1973. Secondary School from Nursery to XII, affiliated to M. P.

"With the blessings and inspiration of the sublime pious soul, Paramhans Sant Hirdaram Sahib and the motivation and guidance of Rev. Sidh Bhauji, Laxmidevi Vikyomal Shroff Educational Society was formed on 21st June, 2000 and registered under M.P. The Society has been providing quality education right from pre-nursery to XII level through its three quality schools – Laxmidevi Vikyomal Shroff Educa

11/08/2026

गांधीनगर के लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. स्कूल की छात्रा निहारिका नागर ने 20वें ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्स कराते चैम्पीयनशिप 2026 पर आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में हासिल किया स्वर्ण पदक

कनक मण्डलोई और खुशी मारन ने भी कांस्य पदक हासिल किया

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा.विद्यालय की छात्रा निहारिका नागर ने ‘‘ 20 वां ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्स कराते चैम्पीयनशिप 2026‘‘ जिसका आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा इण्डोर स्टेडियम में हुआ था, में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की कोच भावना यादव के कुशल मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं की छात्रा निहारिका नागर ने नई दिल्ली में हुए दिनांक 06.08.2026 से 10.08.2026 तक चले नेशनल टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों जिसमें आर्मी और पुलिस विभाग से आए प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को पछाड़ कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

टूर्नामेंट में 14 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया जिसमें 15 वर्षीय निहारिका ने 5 बाउट (फाईट) में सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कनक मण्डलोई एवं खुशी मारन् ने 2-3 बाउट खेलकर कांस्य पदक में अपना स्थान बनाया। निहारिका ने मध्यप्रदेश कराटे एसोसिएशन कैडेट जूनियर एवं सीनियर स्टेट कराते चैम्पीयनशिप में भी रजत पदक प्राप्त किया था।

मेडल हासिल किये बच्चों ने इस सफलता के बाद उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शाला के सचिव रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्राचार्य जयश्री ममतानी व शाला परिवार ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Photos from LVS Group Of Schools's post 29/07/2026

गुरू वंदन से गूंजा विद्यालय परिसर

एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरूपूर्णिमा महोत्सव

गुरू है शिक्षा का सागर, गुरू बांटें ज्ञान अपार
गुरू है मंदिर जैसी पूजा, माता-पिता का स्थान है दूजा

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ हायर सेकन्ड्री स्कूल, प्रेरणा किरण पब्ल्कि स्कूल, वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स स्कूल एवं एल.वी.एस. प्ले स्कूल के छात्रों ने गुरू पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक योगेश हिंगोरानी जी द्वारा संत जी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में गुरू के महत्व और उनके प्रति कृतज्ञता की भावना से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरूर्ब्रम्हा, गुरूर्विष्णु, गुरूर्देवों महेश्वरः के सुमधुर श्लोक उच्चारण और स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गुरू शिष्य परंपरा पर आधारित एक प्रभावपूर्ण लघुनाटिका प्रस्तुत की। संचालक महोदय द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल में इस पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न फलदार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया।

विद्यालय के संचालक योगेश हिंगोरानी ने परंमहंस संत हिरदाराम साहिब जी एवं श्रद्धेय सिद्ध भाउ जी के चरणों में नमन करते हुए संत जी के कार्याें पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत जी की प्रेरणा से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं ऐसे संत विरले ही होते हैं जो समाज के प्रति समर्पित होते हैं। साथ ही संचालक महोदय ने गुरूपूर्णिमा पर अपनी शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरू केवल वह नहीं जो हमें किताबों का ज्ञान देता है बल्कि गुरू वह है जो सही और गलत में अंतर बताकर हमारे चरित्र का निर्माण करता है। स्कूल प्रबंधन एवं अध्यापकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें जीवन में अनुशासन, सत्य और ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन छात्रों की नृत्य प्रस्तुति द्वारा हुआ। इस अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित था।

Photos from LVS Group Of Schools's post 11/07/2026

एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल में पारदर्शाी प्रक्रिया एवं उत्साह के बीच संपन्न हुए छात्रपरिषद चुनाव, विद्यालय को मिला नया नेतृत्व

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल में दिनांक 11.07.2026 को छात्र परिषद के चुनाव प्रजातांत्रिक विधि से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। चुनाव से पूर्व सभी बच्चों को चुनाव की तैयारी संबंधी, वोटिंग के संबंध में वोट क्यों जरूरी है, निष्पक्ष चुनाव करने के संबंध में जानकारी दी गई। मतदान प्रक्रिया प्रातः निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई और विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ अपने मताधिकार प्रयोग किया।

मतगणना पूर्ण होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के नाम सचिव महोदय द्वारा घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन करने का आहवान किया, उन्होंनें प्रतिभागियों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।

लक्ष्मीदवी विक्योमल शर्राफ उ. मा. विद्यालय में वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष- महक ठाकुर उपाध्यक्ष- मानसी भारती, महासचिव- तन्वी मीणा, सचिव- सिमरन मारन्, सांस्कृतिक सचिव- काजल मीणा, मनोरंजन सचिव- डोली मीणा, भ्रमण सचिव- प्रियल शर्मा, वाणिज्य सचिव- वंशिका अहिरवार, विज्ञान सचिव- मोनिका मारन्, पुस्तकालय सचिव- पूजा मीणा, अनुशासन सचिव- नीलम मीणा, क्रीड़ा सचिव- वाणी खरे, स्वच्छता सचिव-मुस्कान यादव एवं प्रार्थना सचिव- खुशी शर्मा चुने गए।

प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के लिए वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष- अंशुल मीणा, उपाध्यक्ष- नैतिक मारन, महासचिव- राजीव चन्द्रवाल्, सचिव- शशांक विश्वकर्मा, सांस्कृतिक सचिव- सत्यम मीणा, मनोरंजन सचिव- विजय कुमार, भ्रमण सचिव- नैतिक मीणा, वाणिज्य सचिव- नमन ठाकुर, विज्ञान सचिव- दीपांश पाल, पुस्तकालय सचिव- अंश पाण्डे, अनुशासन सचिव- हर्षित सेन, क्रीड़ा सचिव- शिवा विश्वकर्मा, स्वच्छता सचिव- प्रिंस चौकसे, स्वास्थ्य सचिव- आर्यन मेहरा एवं प्रार्थना सचिव- मयंक मिश्रा चुने गए।

चुनाव अधिकारी लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय में श्रीमती रूबी बंसल, श्रीमती राज नाथानी, श्रीमती रेखा सिंह एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के श्री पंकज उपाध्याय के संचालन एवं चुनाव प्रभारी श्री ब्रजकिशोर मालवीय एवं उनकी टीम के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। चुनाव के बाद सफल उम्मीदवारों को संस्था के सचिव श्री रमेश हिंगोरानी, संचालक- योगेश हिंगोरानी, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी, प्राचार्य जयश्री ममतानी एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री नवीन नामदेव, उप-प्राचार्य श्री पंकज उपाध्याय एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। सफल उम्मीदवारों को विद्यालय के हित व छात्रों के हित में कार्य करने के निर्देश दिये गये।

Photos from LVS Group Of Schools's post 09/07/2026

🗞️

Photos from LVS Group Of Schools's post 08/07/2026

एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल के विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

शिक्षक और छात्र एकजुट होकर मेहनत करेंगें तो सुनहरे कल का निर्माण होगाः रामेश्वर शर्मा

गांधीनगर के एल0 वी0 एस0 ग्रुप ऑफ स्कूल में मनाया गया माननीय रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी गांधीनगर द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल पीपलनेर गांधीनगर में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के 63 छात्र-छात्राओं का आज दिनांक 08.07.2026 को पुरस्कार वितरण समारोह हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी कीे गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक रामेश्वर शर्मा जी द्वारा संत शिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहिब जी, माँ सरस्वती, गुरूनानक देव जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। माननीय रामेश्वर शर्मा जी का स्वागत शाला के सचिव श्री रमेश हिंगोरानी, उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी, प्राचार्या श्रीमती जयश्री ममतानी, नवीन नामदेव एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक महोदय ने भारत माता की जयघोष के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस 75 बच्चों को लैपटॉप की राशि दी जाएगी और कोशिश करें की यह संख्या 75 से शतक पार कर जाए। उन्होंनें कहा कि समाज में अच्छे बुरे सब तरह के लोग होते हैं इनके बीच जो खुद को बचा कर चलेगा समाज उसके सामने घुटने टेकेगा। इस विद्यालय में मध्यम वर्गीय गांव के बच्चे पढ़ते हैं उन्हें यह समझना होगा कि गाड़ियां बंगले होना प्रगति नहीं है यह सब प्रगति के सोपान हैं। अगर आप अच्छा पढ़कर देश की सेवा करते हैं तो सरकार आपको स्वयं गाड़ियां और बंगलों की सुविधा देती है। उन्होंनें बताया अपने पैसों से हमेशा गरीबों की मदद करनी चाहिए। विद्यार्थियों को कहा की अपनी किताबों को रद्दी में न बेचकर गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए दें क्योंकि विद्या बांटनें से बढ़ती है। अच्छी चीज को हमेशा बढ़ाओं बुरी चीज़ को हमेशा रोको। उन्होंनें बताया कि बुराई निंदा में समय बर्बाद न करें क्योंकि समय कीमती है एक बार चला गया तो वापिस नहीं आएगा इसलिए सही समय पर कार्य करना चाहिए। उन्होंनें कहा हमेशा अपने देश पर गर्व करो। आज भारत अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। इस विद्यालय में सिर्फ बच्चे नहीं बल्कि लघु भारत बैठा है जो भारत के उच्च पदों पर पहुंचेगें। उन्होंनें छात्रों को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेली देखकर करदर्शन मंत्र का उच्चारण कर धरती माता को प्रणाम कर कहें कि आप दिनभर हमारा बोझ उठाएंगी इसके लिए आभार व्यक्त करें। श्री रामेश्वर शर्मा जी ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे जन्मदिवस पर आपको पुरस्कृत करने का अवसर मिलता है आप सब बच्चों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह प्रथा लगातार 10 वर्षों से जारी है।

इस अवसर पर शाला परिवार एवं बच्चों ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय विधायक शर्मा जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनको दीर्घायु की शुभकामना दी। संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय की नींव परमहंस संत जी के आशीर्वाद से 33 साल पहले माननीय विधायक द्वारा ही रखी गई थी। इस विद्यालय को खोलने के लिए विधायक जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंनें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती भारती एवं बबीता पटेल ने किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक योगेश वासवानी, सौरभ गंगारामानी, खूबचंद भागचंदानी, हरीश सबनानी, कमल लालवानी, कमलेश ग्वालानी, आदि और समस्त शाला परिवार एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Photos from LVS Group Of Schools's post 07/07/2026

गांधीनगर के लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालयों के वार्षिक परीक्षाओं 2025-26 में अव्वल आने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

विद्यार्थी स्वयं के साथ ईमानदार रहें एवं लक्ष्य निर्धारित करेंः श्रद्धेय सिद्ध भाऊ

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी गांधीनगर द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल पीपलनेर गांधीनगर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 94 छात्र-छात्राओं का आज दिनांक 07.07.2026 को पुरस्कार वितरण समारोह श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी कीे पावन उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी द्वारा संत शिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहिब जी, माँ सरस्वती, गुरूनानक देव जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी का स्वागत शाला के सचिव श्री रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी, प्राचार्या श्रीमती जयश्री ममतानी एवं नवीन नामदेव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की वार्षिक रिजल्ट रिपोर्ट में बताया गया कि इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 12वीं के 75 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप राशि 25000/- प्रदान की जाएगी एवं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर सिद्ध भाऊ जी ने छात्रों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद करते हुए बताया कि पढ़ाई के सिवा मनुष्य का कोई मोल नहीं। अभी विद्यार्थी जीवन तपस्या के समान है अभी जितना मन लगाकर पढ़ोगे आगे जीवन में उतना ही सुखी रहोगे, पढ़ा लिखा व्यक्ति सभी जगह सम्मान पाता है। नियमित अनुशासन में रहकर अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। विद्यार्जन ही विद्यार्थियों की सच्ची भक्ति है।भाऊ जी ने पढ़ाई के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए अंकुरित एवं व्यायाम का महत्व भी बताया।

विद्यालय की होनहार छात्रा निहारिका नागर जिसने नेशनल एवं इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में 20 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पुरस्कार अर्जित किए हैं। सिद्ध भाऊ जी द्वारा निहारिका नागर एवं कोच भावना यादव को भी सम्मानित किया। भाऊ जी ने बच्चांे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जयश्री ममतानी ने किया। इस अवसर पर समस्त शाला परिवार एवं पालकगण भी उपस्थित थे।

Photos from LVS Group Of Schools's post 01/07/2026

🏆 Bhopal Open Karate State Championship 2026 🏆

We are immensely proud to announce the outstanding achievements of our talented students from L.V.S. Group of Schools at the recently concluded Bhopal Open Karate State Championship 2026! 🎉
​Our champions have brought laurels to the school with their remarkable performances:

​🥇 Niharika Nagar – Gold Medalist (Also awarded a Cash Prize of ₹5,000 for her Best Performance!)
​🥈 Kanak Mandloi – Silver Medalist
​🥉 Avni Ghoshi – Bronze Medalist
​🥉 Janvi – Bronze Medalist
​🥉 Vanshika – Bronze Medalist

​Heartiest congratulations to all our brilliant athletes on their spectacular victory, and best wishes for their future endeavors! 🏅👏

Photos from LVS Group Of Schools's post 11/06/2026

एल.वी.एस.ग्रुप ऑफ स्कूल्स के शिक्षक-शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम*l

प्रार्थना में असंभव को भी संभव बनाने की ताकत हैः श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ हायर सेकन्ड्री स्कूल, वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल एवं प्रेरणा किरण पब्ल्कि स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम दिनांक 11 जून 2026 को दासवानी कल्चरल हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संत जी एवं गुरूनानक देवजी व मां सरस्वती जी की मूर्ती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने आर्शीवचन में कहा कि आपको मौका मिला है कि सरस्वती माँ के ज्ञान कोष को आप बांटें ताकि विद्यार्थी पढ़ाई करके समाज और घर में सम्मान प्राप्त करें क्योंकि पढ़ाई के बिना किसी का कोई मोल नहीं है।

शिक्षण कार्य हेतु शिक्षकों का स्वस्थ रहना अतिआवश्यक है जिसके वह अपने खान-पान का ध्यान रखें। भाऊ जी द्वारा शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि स्वयं अंकुरित आहार खाएं तथा छात्र-छात्राओं को भी अंकुरित आहार अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित करें। अंकुरित आहार न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि इससे अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी कम समय में बनाए जा सकते हैं। अंकुरित आहार हर आयु वर्ग के लिए अमृत के समान है जिसका ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। साथ ही योग और प्राणायाम को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

पढ़ाई करने के लिए बच्चों से टाईम टेबल बनवाएं जिसमें मोबाईल और टी.वी. के लिए भी समय निर्धारित हो क्योंकि टाईम टेबल बनाने से बच्चे स्वअनुशासित बनते हैं और समय सदुपयोग करते हैं। विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता के साथ पेश आयें, उन्हें डांटें नहीं प्यार से समझाएं। विद्यार्थियों को भगवान के प्रति दृढ़ विश्वास होना चाहिए जिसके लिए नियमित संध्या आरती करने के लिए कहें क्योंकि प्रार्थना में असंभव को भी संभव करने की ताकत है। वे इस परम सत्ता से जुडें, बच्चों में अच्छे संस्कार डालें क्योंकि बचपन में दिए गए संस्कार जीवन पर्यन्त साथ रहते हैं।


कार्यक्रम में संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी एवं चारों विद्यालयों के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, कोऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती जयश्री ममतानी ने किया। विद्यालय के सभी प्राचार्य व शिक्षकों ने श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी का आभार एवं धन्यवाद किया कि आपके मार्गदर्शन में हम सदैव आगे बढ़ते रहेंगें।

26/04/2026

Deeply saddened and heartbroken to hear about the passing of Respected Dada Vasu Shroff.

From humble beginnings to building a remarkable global legacy, he remained a man of immense humility and compassion. His selfless contributions towards education, healthcare, temples, and the upliftment of underprivileged students touched countless lives and brought hope to many.

His kindness, generosity, and unwavering commitment to humanity will forever live on in the hearts of those he inspired.

Our heartfelt condolences to the family and loved ones during this difficult time. May his noble soul rest in eternal peace.

Laxmidevi Vikyomal Shroff Education Society
PRERNA KIRAN PUBLIC SCHOOL
Gandhinagar Bhopal

Photos from LVS Group Of Schools's post 21/04/2026

मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट में गांधीनगर के एल.वी.एस. स्कूल की छात्रा निहारिका नागर बनीं चैंम्पियन

रजत पदक जीतकर जीता सबका दिल

परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा.विद्यालय की छात्रा कुमारी निहारिका नागर ने 15वंे साईलेंट नाईट इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट में कोच भावना यादव के कुशल मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कुआलालम्पुर मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस सफलता ने न केवल विद्यालय को गौरवान्वित किया है बल्कि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनी है। इस सफलता के बाद विद्यालय परिवार और उसके परिजनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शाला के सचिव रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्राचार्या व शाला परिवार ने छात्रा निहारिका को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


LVS SCHOOL TAGORE WARD, GANDHI NAGAR
Bhopal
462036

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm