Madhuri Aayaam Foundation

Madhuri Aayaam Foundation

Share

Madhuri Aayaam Education & Welfare Society was founded by Mrs.

Viva Joshi after inspiring herself from an event and started this difficult but truly inner soul satisfying journey in the year 2008 and so is continue till date.

Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 31/03/2026

*जय जिनेन्द्र*
*नमस्कार*
*बधाई*
*महावीर जन्मोत्सव – आज आयाम इंक्लूज़न स्कूल में

*भगवान महावीर स्वामी जी* *के पावन जन्मकल्याणक मनाया 🙏🏻
*यह केवल उत्सव का दिन* *"नहीं… यह स्वयं को परखने* *बदलने और ऊँचा उठाने का* *अवसर है।*
*जहाँ अहिंसा केवल शब्द न* *रहे, बल्कि हमारा स्वभाव बन जाए*
*जहाँ सत्य केवल बोलने में* *नहीं, बल्कि जीवन में उतर जाए*
*जहाँ त्याग केवल विचार न हो,* *बल्कि हमारी पहचान बन जाए*
*अगर इस दिन हम अपने भीतर एक भी बुराई कम कर लें और*
*एक भी अच्छाई अपना लें…तो यही सच्चा महावीर जन्मोत्सव होगा* ।🙏🏻
भगवान महावीर जन्मोत्सव के साथ उनके संदेशों का वाचन हुआ और णमोकार महामंत्र का जाप आयाम की बालिकाओं ने किया।🙏🏻
*भगवान महावीर का यह दिव्य* *संदेश आपके जीवन* *को* *शांति, संतुलन और सच्चे सुख से भर दे* 🙏🏻

Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 03/03/2026

आयाम परिवार की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं.... 🎉🎉🎉🎉
सर्वप्रथम आयाम आप सब को अवगत कराना चाहता है कि किस प्रकार आयाम के बच्चों ने होली जलाने से लेकर मानने की तैयारी की जो क्रमबद्ध है:-
प्रथम चरण:-सबसे पहले होली जलाने के लिए 10 दिन पहले से गौमाता के गोबर से मल्हेरिया बनाई,जो कि पूर्ण रूप से प्रकृति वातावरण को शुद्ध करने करने के लिए पारंपरिक पहल है जो प्राकृतिक अनुकूल है होली जलाने के लिए।🙏🏻
दूसरा चरण:आयाम के दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने प्राकृतिक रूप से होली खेलने के लिए फूल और पत्तियों को एकत्रित किया और उन्हें सुखाया ,तदोपरांत उन्हें पीस कर हर्बल गुलाल बनाई जो कि एक दिव्यांगो द्वारा अनूठी पहल है।🙏🏻
तीसरा कदम:होली जलाने की तैयारी ,होली जलने के मुहूर्त पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर अपने हाथों से बने गौ काष्ठ से होलिका दहन किया।🙏🏻
चौथा चरण :दिव्यांग और सामान्य बच्चों एवं स्टाफ की होली खेलने की तैयारी,अपने हाथों से बने हर्बल रंगों से होली खेली और प्राकृतिक वातावरण के शुद्धता का संदेश प्रसारित किया।🙏🏻
इस प्रकार हमारे आयाम ने तैयारी कर होली का त्यौहार मनाया।🙏🏻🙏🏻

आयाम परिवार की ओर से पुनः होली की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻🙏🏻

26/01/2026

सामाजिक न्याय और निः शक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा दिव्यांग "स्पर्श मेला" का आयोजन किया गया, जिसमें माधुरी आयाम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।🙏🙏🙏🙏🙏

Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 26/01/2026

77 वें गणतंत्र दिवस की आयाम परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.....🇮🇳🇮🇳
आयाम इन्क्लूजन स्कूल के परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था संचालिका श्रीमती वीवा जोशी जी ,एवं समस्त स्टाफ ने दिव्यांग और सामान्य बच्चों के साथ झंडारोहण किया,तत्पश्चात संस्था के बैंड दल ने अपनी प्रस्तुति दी,एवं दिव्यांग और सामान्य अपने कौशल का परिचय देते हुए बेहतरीन रंगारंग प्रस्तुतियां, और कविता पाठ किया,साथ साथ बच्चों को पारितोषिक भेंट किए।🇮🇳🇮🇳
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान में लड्डू वितरण किए गए।🙏🏻🇮🇳🇮🇳

Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 24/01/2026

सामाजिक न्याय और निः शक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा दिव्यांग "स्पर्श मेला" का आयोजन किया गया, जिसमें माधुरी आयाम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी, एवं सामूहिक नृत्य में भाग लिया , जिसमें आयाम के दिव्यांग बच्चों ने मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसका पारितोषिक वितरण ,"संध्या छाया" के लोकार्पण के अवसर पर श्री मोहन यादव , मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा आयाम के दिव्यांग बच्चों और संस्था संचालिका श्रीमती वीवा जोशी जी को प्रदान किया गया।🙏🏻🙏🏻

Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 15/01/2026

पैरालंपिक-2026,का आयोजन लायंस क्लब भोपाल प्रताप ,भोपाल राउंड टेबल,एवं यंग इंडिया के सौजन्य से ,IVY ग्लोबल स्कूल (असनानी स्कूल)के मैदान पर किया गया, जिसमें आयाम इंक्लूजन स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया ।
50मी.दौड़ में शालिनी ने ,प्रथम,मनीषा से दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ,
कुर्सी दौड़ में अमित ने पहला, नींबू चम्मच दौड़ में सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया ।🙏🏻🙏🏻
सभी ने पुरुस्कार प्राप्त किए ,कार्यक्रम में बच्चों को नाश्ता,खाने की अच्छी व्यवस्था थी,दिव्यांग बच्चों ने भरपूर आनंद लिया ।साथ साथ कार्यक्रम उपरांत बच्चों को रिटर्न गिफ्ट वितरित किए गए ।🙏🏻🙏🏻

07/12/2025
Photos from Madhuri Aayaam Foundation's post 07/12/2025

World Disability Day,3rd Dec,2025,
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामर्थ्य प्रदर्शन , शा. मा. शाला नीलबड़ में आयोजित किया गया,
जिसमें आयाम इंक्लूजन स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया, इस अवसर पर डॉ. रूपाली रिछारिया, बी.आर.सी.सी ,श्री नामदेव जी,श्री भदौरिया जी, एम आर सी फंदा ग्रामीण , श्रीमती ललिता मैडम ,बी आर सी उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता में आयाम के दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता ने भाग लिया, जिसमें स्थान प्राप्त किया जो इस प्रकार है-
मनीषा यादव, गोला फेंक, में प्रथम, अर्पिता, गोला फेंक में दूसरा, पायल बामने, गोला फेंक, में तीसरा,
माही, कुर्सी दौड़ में प्रथम, रितिका दांगी,कुर्सी दौड़ में दूसरा,संस्कृति, कुर्सी दौड़ में तीसरा,
पायल , 100मीटर दौड़ में प्रथम, सुनीता, 100मीटर दौड़ में दूसरा, मोना 100 मीटर दौड़ में तीसरा,
इशिका ,विनीता अहिरवार ,नींबू चम्मच दौड़ दूसरा, नींबू चम्मच दौड़ तीसरा,
सपना पटेल, चित्रकला , दूसरा,
राधिका, मेंहदी, प्रथम,
मनीषा, रंगोली में दूसरा,
पुष्प अलावे ने एकल नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।🙏🏻
आयाम के ये सभी विजेता दिव्यांग बच्चे आगामी जिला स्तर पर होने वाली खेलकूंद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेगे , जो जिला और आयाम का नाम रोशन करेंगे।🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


23. 176226, 77. 337787
Bhopal
462039