BhOpAl JaIn BhAi GrOuP

BhOpAl JaIn BhAi GrOuP

Share

BHOPAL JAIN BHAI GROUP Knowingly or unknowingly, by action or speech, words or deeds, If I have ever hurt you, then with humble heart folded hands UTTAM KSHAMA

28/07/2016

मध्यप्रदेश विधानसभा में हुआ आचार्य श्री का ऐतिहासिक उद्बोधन।
देश की संस्कृति और इतिहास की रक्षा करने पर दिया जोर।
साथ ही पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करने की दी नसीहत ।
(भोपाल ) आज का दिन भारत की जैन समाज के लिए बहुत स्वर्णिम रहा । आज का दिन भारत की जैन समाज के लिए उस वक्त स्वर्णिम हो गया, जब जैन समाज के सर्वश्रेष्ठ आचार्य संत शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महाराज ने मध्य प्रदेश की विधान सभा को संबोधित किया।
आचार्य श्री ने अपने अपने उद्बोधन में जहां एक ओर भारत की संस्कृति और इतिहास की रक्षा करने पर जोर दिया, वहीं दूसरी ओर विधानसभा के पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों से साथ मिलकर कार्य करने की नसीहत दी! आचार्य श्री ने कहा जिस प्रकार एक पंख के सहारे कोई पंछी आकाश में नहीं उड़ सकता, उसी प्रकार संसद- विधानसभा में सिर्फ पक्ष या विपक्ष के सहारे नीति निर्धारण नहीं किया जा सकता! इन दोनों को मिलकर ही देश की उन्नति के लिए नीतियां निर्धारण करना होगी! आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में कहा आज देश की संस्कृति और इतिहास को गौँड किया जा रहा है जब कि किसी भी देश की उन्नति उसकी संस्कृति और इतिहास की रक्षा करने में मैं है।
भारत का इतिहास बहुत स्वर्णिम रहा है, इसमें समय-समय पर अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया है । एक समय था जब 1 एकड़ में 56 क्विंटल धान पैदा होता था, जबकि आज सिर्फ 36 कुंतल धान की पैदा होता है । ऐसे में सोचना चाहिए हमने कितना विकास किया। यदि हम इतिहास के बराबर ही पहुंच जाएं तो यह हमारी प्रगति होगी । आचार्य श्री ने हिंदी के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि- हिन्दी हमारा गौरव है, हमे इंडिया वाली मानसिकता से बाहर आना होगा और देश की तमाम परीक्षाएँ और अनुसंधान मे हिन्दी को ही बड़ावा देना चाहिए। किसी देश की उन्नति मे भाषा का बड़ा महत्व है. चिकित्सा और शिक्षा का व्याव्स्ययीकरन नही होना चाहिये.जिस प्रकार चीन ने आजाद होने के बाद अपने यहा चीनी भाषा का प्रचार किया वेसे ही हमे हिंदी को माध्यम बनाना है.अन्ग्रेजी से हमे कोई बेर नही.इसके पश्चात आचार्य श्री ने अपनी प्रसिध्य "मूकमाटी"महाकाव्य की प्रति बिधानसभा की लाइबेरी मे रखने हेतु मुख्यमंत्री को भेट की. अपने प्रवचन के पश्चात आचार्यश्री विधानसभा की लाइब्रेरी देखने भी गये ।

28/07/2016

*28 जुलाई*
_*भोपाल चातुर्मास अपडेट*_
करुणा, दया, वात्सल्य की मूर्ती जगत्पूज्य दिगम्बर जैनाचार्य *श्री 108 विद्यासागर जी महाराज* *आज 28 जुलाई* को मध्यप्रदेश के
लोकतंत्र के मंदिर के रूप मैं प्रतिष्ठापित *विधानसभा भवन* में अपना सम्बोधन देने जा रहे हैं ।
आज मध्यप्रदेश में सम्पूर्ण जनमानस को वो ज्ञान मिलने बाला है जो ज्ञान प्रदेश के विकास मैं, सामाजिक समरसता की स्थापना मैं , अहिंसा, न्याय और लोकतंत्र की मजबूती मैं मील का पथ्थर सिद्ध होगा।
आज प्रदेश ही नहीं देश दुनिया की करोडों नजरें लोकतंत्र के इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए व्याकुल हैं । प्रदेश के मुखिया और अपने अपने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख जनों के मन में गुरुवर की वाणी सुनने की भारी उत्सुकता है क्योंकि उन्हें एक ऐंसा मार्गदर्शन इस वक्त चाहिए जो मध्यप्रदेश की तस्वीर और तक़दीर बदलने मैं कारगर साबित हो सके ।
इस ऐतिहासिक पल को जनजन तक पहुँचाने के लिए मिडिया जगत भी कमर कस कर तैयार है । *जिनवाणी चैनल, पारस चैनल और दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण होगा।* जिसका लाभ करोडों दर्शकों को घर
बैठे मिलने बाला है ।
तो आइये हम सभी इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनने के लिए तैयार रहें ।
_कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होगा।_
जयजिनेंद्र
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

*(सोशल मिडिया प्रभारी)*
*चातुर्मास कमेटी भोपाल*

26/07/2016

स्वीकार किया निमन्त्रण
विधानसभा में होंगे प्रवचन
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴
मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा ने सोमवार को आचार्य श्री विधासागर जी महाराज को श्री फल भेंट कर विधान सभा में अपने मंत्री मण्डल को सम्बोधित करने की प्रार्थना की

जिसपर आचार्य श्री ने श्री शर्मा को आशीर्वाद दे दिया
🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱
दिनांक 28 जुलाई गुरुवार दोपहर 3 बजे आचार्य भगवन विधान सभा में मुख्यमन्त्री सहित पूरे मंत्री मण्डल और विधायकों को अहिंसा और धर्मनीति से शासन चलाने का पाठ पढ़ाएंगे, यह पहला अवसर है जब आचार्य भगवन विधानसभा को सम्बोधित करेंगे....इसको लेकर समाज में ख़ुशी का माहोल है

🙏🏻जैनम् जयतू शासनम्🙏🏻

24/07/2016

10th 12th BE ki मार्कशीट'' किसी शिवानी दुबे के सर्टिफिकेट भोपाल मे गिर गए हैं जो में मेरे पास हैं
- मोबाइल नंबर है - 9826984113

इस मैसेज को सभी ग्रुप में सेंड कर दीजिए Please.

किसी की जिंदगी का सवाल है ।।

24/07/2016

आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी की कलश स्थापना में कलशों की बोलिया।

प्रथम कलश:- 1 करोड़ 62 लाख 1सौ 62 हजार
श्री जय कुमार जी जैन अशोका गार्डन भोपाल

दूसरा कलश:- 81 कलश 81 श्रीफल

तीसरा कलश:- 72 कलश 72 श्री फल
प्रेमचंद जी बड़े बाबा जबलपुर

चौथा कलश :-63कलश 63 श्रीफल
निल निलय जैन

पाचवा कलश :- 63 कलश 63श्रीफल
डॉ सुभाष जी शाह मुम्बई

छः कलश :- 63 कलश 63 श्रीफल
इंजिनियर जे.के. जैन इंदौर वाले भाई साब

सातवां कलश :- 54 कलश 54 श्रीफल
जायस भाई मुम्बई

आठवां कलश :-
प्रभा जी मुंम्बई

नो कलश :- 1 सो 71 लाख 171 हजार
आर के मार्वल राजिस्थान

24/07/2016

विश्ववंदनीय आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चातुर्मास स्थापना के द्वितीय कलश का सौभाग्य श्री प्रवीण जी जैन गाज़ियावाद वालो *81 कलश 81 श्रीफल* में प्राप्त किया

24/07/2016

🙏🏻*कलश स्थापना अप्डेट*🙏🏻
परम पूज्य संत शिरोमणि १०८ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी का पाद प्रक्षालन का प्रथम सौभाग्य श्री डा राजेश जैन पहाड़ी मेडीकल भोपाल ३१ कलश ३१ श्रीफल।
*द्वितीय सौभाग्य: जैन समाज के भामाशाह श्रावक श्रेष्ठी श्रीमान अशोक जी पाटनी परिवार किशनगढ़,
राजस्थान ३१ कलश ३१ श्रीफल।*

प्रथम् बोली 162 कलश 162 श्रीफल ब्र जीतेन्द्र कुमार जी अशोका गार्डन भोपाल के नाम रही है
दूसरा कलश 81 कलश 81 श्रीफल प्रवीण जी गाजियाबाद

23/07/2016

*चातुर्मास कलश स्थापना के लिए देश विदेश से लोगों का आना शुरू*

*ज्ञानी भेद विज्ञान से मोह का विष दूर करते हैं : आचार्यश्री*

भोपाल। भोपाल में आखिर वह दिन आ ही गया जिसका पिछले 40 वर्षों से जैन समाज को इंतजार था। कल रविवार को दोपहर एक भव्य समारोह में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के चातुर्मास कलश की स्थापना की जाएगी। इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि आचार्यश्री संघ सहित चार माह भोपाल में रहकर साधना करेंगे। कलश स्थापना के लिए देश विदेश से लोगों का आना शुरू हो गया है। शनिवार को *आचार्यश्री की आहारचर्या वन विभाग के अधिकारी मनोज चौधरी के चौके में हुई। मनोज भोपाल के जानेमाने वकील विजय चौधरी, प्रमोद चौधरी के भाई हैं।*

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के लिए भोपाल में लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग भोपाल पहुंचे हैं। *सुबह 9 बजे महेन्द्र अजमेरा और विशाल जैन ने आचार्यश्री का पाद प्रच्छालन किया। नरेन्द्र जैन पिंडरई, उदित मड़वैया और सुगंधीलाल रोहित कुमार जैन ने आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किया।* इन पांचों श्रावकों ने भक्ति भाव से आचार्यश्री की पूजन भी की। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त आर्शीवचन में आचार्यश्री ने कहा कि शरीर में किसी प्रकार का रोग हो जाने पर हम वैहद्य के पास जाते हैं। वैद्य हमें औषधि देते हैं जिससे शरीर में फैली बीमारी के विष का असर समाप्त होता है और शरीर निरोगी होता है। इसी प्रकार जो ज्ञानी है वे अपने अंदर के मोह रूपी विष को समता और भेद विज्ञान के माध्यम से दूर करते हैं और आत्मा को पवित्र करते हैं।

*भव्य समारोह की तैयारियां*

चातुर्मास कलश स्थापना के लिए भोपाल के 7 नंबर स्टाप के पास सुभाष स्कूल में लगभग 50 हजार लोगों की क्षमता का विशाल पांडाल बनाया गया है। यहां एक अति आकर्षक मंच बनाया जा रहा है जिस पर आचार्यश्री और मुनि संत विराजमान होंगे। पांडाल में अनेक एलईडी टीवी लगाई जा रही है जिससे आचार्यश्री और मुनि संत को साफ देखा जा सके। पांडाल में साउंड सिस्टम लगाया गया है। *कल 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलश स्थापना समारोह शुरू होगा। इस समारोह का संचालन भोपाल के जाने माने कवि चंद्रसेन जैन करेंगे।* समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा से काफी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया है। इन सभी लोगों को ठहराने के लिए आयोजन समिति ने शहर की सभी धर्मशालाओं और होटलों में व्यवस्था की है। समारोह में आने वाले अतिथियों के लिए एमपी नगर में सरगम टॉकीज के सामने विशाल भोजनशाला बनाई गई है।

*आयोजन समिति की अपील*

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन हिमांशु, कार्याध्यक्ष मनोज जैन एमके इंडिया, मुख्य संयोजक राजेश जैन कोयलेवालों ने भोपाल के सभी जैन परिवारों से अनुरोध किया है कि रविवार को *भोपाल आने वाले अतिथियों के सम्मान में कोई कमी न रहे।* उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर जैन समाज के लोग अपने *घर के दरवाजे मेहमानों के लिए खोल दें और उन्हें कलश स्थापना समारोह तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।*

22/07/2016

*अतिशय कहो या श्रद्धा*

बात तब की है, जब मेहरू कलां तहसील केकड़ी अजमेर राजस्थान से लोग पुज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के दर्शनार्थ बीना बारहा गए।।
वहां पर चर्चा के दौरान भक्तो ने आचार्य श्री को कहा की आचार्य श्री हमारे यहाँ पर श्री जी के अभिषेक के लिए जब भी खुदाई करते है जल खारा निकलता है, हम अब फिर जाकर खुदाई करना चाहते हैं, ताकि श्री जी का अभिषेक शुद्ध जल से हो सके।

इसलिए आप आशीर्वाद दीजिये की कुँए का जल मीठा निकले।

*आचार्य श्री जी हँसते हुए आशीर्वाद दिया और जब अपने आराध्य का आशीर्वाद लेकर जब सब वापिस गाँव आये , तब फिर फिर से खुदाई की गयी, सब दंग से रह गए जब कुँए का जल मीठा निकला, सभी ने खूब जय जय कार लगाया*
*उन सब के लिए पुज्य गुरुदेव का आशीर्वाद सफल हो गया ।*


धन्य गुरुदेव हमारे है हमें प्राणों से प्यारे है 🙏�🙏�🙏

22/07/2016

🔹खास संकलन*
➖〰➖〰➖〰➖〰➖〰
*आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज संघ वर्षायोग विवरण*
*....अनिल बड़कुल, गुना*
➖〰➖〰➖〰➖〰➖〰
■ परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ- हबीबगंज, भोपाल ।
■ पूज्य मुनि श्री समय सागर जी महाराज ससंघ, बागीदौरा, राजस्थान
■ पूज्य मुनि श्री नियम सागर जी महाराज, मंगल विहार दहीगाव, नाते पुते के पास महाराष्ट्र ।
■ पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज - ब्यावर राजस्थान
■ पूज्य मुनि श्री समता सागर जी महाराज ससंघ - खातेगांव
■ पूज्य मुनिश्री स्वभाव सागर जी महाराज विदिशा मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री सरल सागर जी महाराज- तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट खनियांधाना मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज - अजमेर राजस्थान
■ पूज्य मुनि श्री आर्जव सागर जी महाराज - मंडीदीप, भोपाल
■ पूज्य मुनि श्री पवित्र सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज मंगल विहार, छतरपुर मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री सुख सागर जी महाराज - शिवनगर जबलपुर
■ पूज्य मुनिश्री प्रशांत सागर जी महाराज
पूज्य मुनिश्री निर्वेगसागर जी महाराज
पूज्य मुनिश्री विशदसागर जी महाराज- आरोन जिला गुना मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनिश्री विनीत सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज - कोलारस जिला शिवपुरी मप्र
■ पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री पुराण सागर जी महाराज - गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर मप्र
■ पूज्य मुनि श्री अभय सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज, अशोक नगर मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज
पूज्य श्री नेमिसागर जी महाराज ससंघ, नेमगिरि, महाराष्ट्र
■ पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज - बिजोलिया जी, राजस्थान
■ पूज्य मुनिश्री पदम सागर जी महाराज- ईसागढ़ जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री श्रेयांश सागर जी महाराज - पथरिया जिला दमोह मप्र
■ पूज्य मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ससंघ छह मुनिराज- मंडला मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री कुंथुसागर जी महाराज- बासौदा जिला विदिशा मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री सुब्रतसागर जी महाराज- अतिशय क्षेत्र बंधा जी जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री वीर सागर जी महाराज ससंघ,- नीमच मध्य प्रदेश
■ पूज्य मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी राजस्थान

■ आर्यिका श्री गुरुमति माताजी ससंघ- शाहपुर (सागर)

■ आर्यिका श्री दृढ़मति माताजी ससंघ- बंडा (सागर)

■ आर्यिका श्री मृदुमति माताजी ससंघ- नरसिंहपुर

■ आर्यिका श्री ऋजुमति माताजी ससंघ- राहतगढ़ (सागर)

■ आर्यिका श्री तपोमति माताजी ससंघ- खुरई (सागर)

■ आर्यिका श्री गुणमति माताजी ससंघ- रांझी (जबलपुर)

■ आर्यिका श्री प्रशांतमति माताजी ससंघ- चन्देरी (अशोकनगर)

■ आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ- गुना मप्र

■ आर्यिका श्री अनंतमति माताजी ससंघ- मुंगावली (अशोकनगर)

■ आर्यिका श्री कुशल मति माताजी ससंघ-

■ आर्यिका श्री धारणा मति माताजी ससंघ-

■ आर्यिका श्री प्रभावना मति माताजी ससंघ- बेगमगंज (रायसेन)

■ आर्यिका श्री आदर्श मति माताजी ससंघ- इंदौर तिलकनगर

■ आर्यिका श्री दुर्लभ मति माताजी ससंघ- इंदौर विजयनगर

■ आर्यिका श्री अंतरमति माताजी ससंघ- छत्रपति नगर, इंदौर

■ आर्यिका श्री अनुनयमति माताजी ससंघ- क्लर्क कॉलोनी, इंदौर

■ आर्यिका श्री अक्षय मति माताजी ससंघ- उदयनगर इंदौर

■ आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी ससंघ- बालाघाट मप्र

■ आर्यिका श्री उपशांतमति माताजी ससंघ- शाहपुरा भिटोनी

■ आर्यिका श्री अकंप मति माताजी ससंघ- परवारपुरा, नागपुर

■ ऐलक श्री सिद्धांत सागर जी महाराज- महरौनी जिला ललितपुर उप्र

(कुछ नाम अभी छूट गए हैं ।)

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Bhopal
462001