ज्ञान सागर

ज्ञान सागर

Share

this is a educational information related page where all study material provides

11/04/2023

❇️सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर❇️

1. भारत में कोयला प्रचुर मात्रा में कहाँ पाया जाता है ?
Ans ➞ गोंडवाना क्षेत्र में

2. सुन्दरवन का डेल्टा कौन - सा नदी बनती है ?
Ans ➞ गंगा

3. भारत की सबसे लम्बी सुरंग 'पीर पंजाल सुरंग' किस राज्य में स्थित है ?
Ans ➞ जम्मू कश्मीर

4. तुलबुल परियोजना किस नदी पर है ?
Ans ➞ झेलम नदी पर

5. स्‍वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे ?
Ans ➞ चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

6. दक्षिण-मध्‍य रेलवे का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है ?
Ans ➞ सिकन्‍दराबाद में

7. कौन सा अधिकार अब आपातकाल में भी समाप्‍त या सीमित नहीं किया जा सकता है ?
Ans ➞ व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार

8. ह्वांगहो नदी किस सागर में गिरती है ?
Ans ➞ पीत सागर में

9. संविधान के किस अनुच्‍छेद द्वारा राष्‍ट्रपति को अध्‍यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है ?
Ans ➞ अनुच्‍छेद 123 के द्वारा

10. सरदार सरोवर परियोजना किस राज्‍य से सम्‍बन्धित है ?
Ans ➞ गुजरात से

11. संविधान सभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष कौन थे ?
Ans ➞ डॉ. सच्चिदानन्‍द सिन्‍हा

12. बांदीपुर प्रोजेक्‍स टाइगर रिजर्व किस राज्‍य में स्थित है ?
Ans ➞ कर्नाटक में

13. उच्‍चतम न्‍यायालय की पहली महिला न्‍यायाधीश कौन थी ?
Ans ➞ फातिमा बीबी

14. भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है ?
Ans ➞ उत्तर प्रदेश

Photos from ज्ञान सागर's post 11/04/2023

11/4/23 की खबरें

Photos from ज्ञान सागर's post 28/01/2023

भारतीय डाक विभाग भर्ती-2023
ग्रामीण डाक सेवक GDS

Photos from ज्ञान सागर's post 25/11/2022

जीव विज्ञान

18/10/2022

एम्स जोधपुर
* एम्स जोधपुर जोधपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित है
* एम्स जोधपुर की आधारशिला 2004 में तत्कालीन वित्त मंत्री जसवंत सिंह द्वारा रखी गई थी, जबकि संस्थान 2012 में चालू हो गया था
* 2013 से, एम्स जोधपुर ने 100 एमबीबीएस और 60 बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) छात्रों को प्रवेश देना शुरू किया
* इसने 2013 में ओपीडी सेवाएं, 2016 में एमडी पाठ्यक्रम और 2017 में 20 विभागों और 56 सीटों के साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए
* एनआईआरएफ ने मेडिकल कैटेगरी में संस्थान को 28वां स्थान दिया है
* एमबीबीएस और बीएससी के अलावा, यह एमपीएच, एमडी, एमएस, एमसीएच, पीएचडी जैसे पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है
* ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर (एम्स जोधपुर) (आधिकारिक तौर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) जोधपुर, राजस्थान, भारत में स्थित एक मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रिसर्च पब्लिक यूनिवर्सिटी है
* एम्स जोधपुर, शहर के बासनी ओद्यौगिक क्षेत्र में स्थित है जो कि जोधपुर के बाहरी इलाके में स्थित है
* 31 जनवरी 2004 को तत्कालीन वित्त मंत्री जसवंत सिंह ने एम्स जोधपुर की आधारशिला रखी थी
* सुषमा स्वराज, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, और तत्कालीन कृषि मंत्री, राजनाथ सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे

18/10/2022

माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के तहत अभ्यार्थी 20 अक्टूबर तक अपलोड कर सकेंगे दस्तावेज

➡️ पूर्व में यह तिथि 16 अक्टूबर 2022 निर्धारित थी।आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने तिथि वृद्धि संबंधी सूचना जारी की

Photos from ज्ञान सागर's post 01/10/2022
Photos from ज्ञान सागर's post 26/09/2022

आज के समाचार पत्र

21/09/2022
04/09/2022

#पृथ्वी की घूर्णन गति
#ज्ञानसागर
* पृथ्वी की दो गतियाँ है- घूर्णन (Rotation) अथवा दैनिक गति और परिक्रमा (Revolution) अथवा वार्षिक गति । यहां हम घूर्णन गति के बारे में जानेंगे
* सौर मंडल में पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाने के साथ अपनी धुरी (एक्सिस) पर भी घूमती है गसे ही घूर्णन (Rotation) अथवा दैनिक गति कहते हैं
* पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती रहती है जिसे पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं
* एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट और 4.09 सेकेंड का समय लेती है
* पृथ्वी की दैनिक गति के वजह से ही दिन और रात होती है
* नक्षत्र दिवस- किसी निश्चित नक्षत्र के उत्तरोत्तर दो बार गुजरने के बीच की अवधि को नक्षत्र दिवस कहते हैं यह 23 घंटे 56 मिनट की अवधि का होता है
* सौर दिवस- जब सूर्य को गतिहीन मानकर पृथ्वी द्वारा उसके परिक्रमण की गणना दिवसों के रूप में की जाती है तब सौर दिवस ज्ञात होता है। जिसकी अवधि 24 घंटे की होती है।
* पृथ्वी की घूर्णन की दिशा पश्चिम से पूर्व है इसलिए पृथ्वी पर खड़े व्यक्ति के लिए सूर्य, चंद्रमा और तारों की आभासी प्रवासन की दिशा पूर्व से पश्चिम होती है
* पृथ्वी की घूर्णन गति को किमी/घंटा में देशांतर को 24 से भाग देकर प्राप्त किया जा सकता है
* विषुवत् रेखा पर घूर्णन गति लगभग 1667 किमी/घंटा होती है तथा यह ध्रुवों की तरफ घटते-घटते शून्य पर पहुंच जाती है

03/09/2022

Pre nursing test( PNT)for girls only..
पेज को लाइक जरूर करें इस प्रकार की वैकेंसी की जानकारी के लिये
धन्यवाद

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Bhopal

Opening Hours

9am - 5pm