21/07/2025
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव जी (प्रभारी उज्जैन संभाग) ने उज्जैन प्रवास के दौरान विभागीय समन्वय बैठक आयोजित कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
बैठक में शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
21/07/2025
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव जी ने देवास कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, डी.पी.सी., डी.पी.ओ., डी.एस.पी., सी.डब्ल्यू.सी., जे.जे. बोर्ड, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
21/07/2025
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव जी ने जिला शाजापुर प्रवास के दौरान विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की।
बैठक में बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
21/07/2025
दिनांक 09-07-2025 को मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य श्री अनुराग पाण्डेय जी ने आयोग में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के साथ मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र का अवलोकनार्थ भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
09/07/2025
बाल अधिकार आयोग के माननीय सदस्य श्री अनुराग पांडे जी ने हरदा जिले के प्रवास के दौरान शासकीय व अशासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को उनके अधिकारों, अपराधों से सुरक्षा, JJA धारा 74 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, अनुशासन व सुरक्षा पर विशेष निर्देश दिए।
08/07/2025
दिनांक 07 एवं 08 जुलाई 2025 को म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री द्रविंंद्र मोरे जी द्वारा श्योपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान छात्रावासों का निरीक्षण किया एवं जिलें में बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ओर बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक की।
08/07/2025
दिनांक 06 जुलाई 2025 को म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री द्रविंंद्र मोरे जी द्वारा गुना जिले के प्रवास के समय जिले के महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ओर बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक की।
08/07/2025
जिला शहडोल में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की जिला स्तरीय समन्वय बैठक मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती मेघा पवार जी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई, बैठक में कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, DPO, DEO, AC Tribal, CHMO, ASP, Suppot person, RTO(स्कूल वाहन संबधी जानकारी हेतु), Labour Department, Social Justice, CWC, JJB एवं अन्य उपस्थित रहे।
08/07/2025
म.प्र.बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव जी ने शासकीय कन्या विधालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दियै
07/07/2025
दिनांक 03/0725 को मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्या डॉ निवेदिता शर्मा, एवं माननीय श्री ओंकार सिंह द्वारा
जिला पंचायत मंदसौर प्रवास क़े दौरान बैठक कर जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही जिले में संचालित मदरसे एवं बालग्रहो का निरिक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित किया गया