02/05/2026
दिनांक 28/04/2026 को RNTU यूनिवर्सिटी में योग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हमारे महाविद्यालय की छात्राओं ने योग किया और योग के माध्यम से कैसे स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है जाना ,और योग में करियर कैसे बनाया जाए इस विषय पर योग विषय विशेषज्ञों के लेक्चर सुने
02/05/2026
Journey of VANI is really adventurous ,principal sir motivation and guidance and great efforts of Dr Kirti Sharma mam made it concrete form 👏👏👏🌷🌷🌷and of course blessings of Maa Saraswati ji 🙏🙏🙏🙏🙏Thanks to Principal sir and Kirti mam for her great support 🌷🌷🙏🙏
VANI is uploaded on our collage website
28/04/2026
सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया ।कार्यक्रम में संवाद हेतु मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित श्री अशोक पांडे सेवानिवृत न्यायाधीश मध्य भारत प्रांत के सर संघ संचालक ने इस अवसर पर कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की संस्कृति की एकता एवं अस्तित्व की रक्षा का प्रतीक है ।यह पर्व हमारी भारतीयता के आत्म सम्मान और दृढ़ता का भी प्रतीक है। इस पर्व को मनाने का उद्देश्य युवाओं और समाज को अपने इतिहास ,संस्कृति और आत्मगौरव से जोड़ना है। प्राचार्य डॉ सुरेंद्र विहारी गोस्वामी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान का पर्व 1000 वर्षों के अटूट विश्वास का स्मरण कराता है और इसे सार्थक संस्कृति जुड़ाव के रूप में देखा गया है जो हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान को मजबूत करता है । छात्र संघ प्रभारी डॉ नीना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि इस आयोजन की परिकल्पना उस घटना या आक्रमण का स्मरण नहीं है बल्कि यह श्रद्धांजलि है उस सहनशीलता, दृढ़ता और सभ्यागत सम्मान को जिसने बार-बार आघात होने के बावजूद भी सोमनाथ मंदिर को फिर से खड़ा किया और हमारी भारतीय संस्कृति को गौरांवित किया भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर निशा जैन ने आभार देते हुए कहा कि यह आयोजन विनाश के स्मरण के रूप में नहीं बल्कि सहनशीलता विश्वास और आत्मसम्मान के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
24/03/2026
माननीय शिक्षा मंत्री श्री इन्द्र सिंह परमार जी,प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी जी महाविद्यालय के स्नेह सम्मेलन में डॉ नीना श्रीवास्तव छात्रा संघ प्रभारी
24/03/2026
NSS के स्वयं सेवकों के लिए भी आज का दिन विशेष था स्वर्णिम गौरव पटल का अनावरण माननीय मंत्री जी के द्वारा किया गया प्राचार्य डॉक्टर सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी सर के सहृदय सहयोग से चिरप्रतीक्षित कार्य सम्पन्न हुआ एन एस एस की पूरी टीम आपकी आभारी हैं।विश्वास करती हूँ कि सभी बिद्यार्थी इन उपलब्धियों की श्रृंखला को निरंतर जारी रखेंगे, हार्दिक आभार ।
24/03/2026
Chandanpura Forest visit by Eco Club
12.03.2026
24/03/2026
आज दिनांक 18 /3/ 26 को महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा M A4th sem की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु राज्य संग्रहालय ले जाया गया।राज्य संग्रहालय पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है वहां जाकर छात्रों ने राज्य संग्रहालय की विभिन्न गैलरियों जैसे प्रतिमा विथी, शास्त्र विथी, चित्रकला विथी एवं अन्य गैलरी का भ्रमण किया एवं भारतीय स्थापत्य कला कौशल और संस्कृति से रूबरू हुई। वहां पर कार्यरत डॉक्टर बी के लोखंडे , पुरातत्व विद के द्वारा संग्रहालय में विद्यमान समस्त गैलरियों को बहुत ही सुंदर, सहज व सरल शब्दों में उनके महत्व से अवगत कराया। इस भ्रमण में इतिहास विभाग की प्राध्यापक डॉ ज्योत्सना अग्रवाल,डॉ कविता बघेल सहायक प्राध्यापक व श्रीमती कल्पना जम्भूलकर सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रही।
24/02/2026
Academic Industrial Visit to MSME Technology Centre, Bhopal organized by the Faculty of Commerce with the objective of providing practical industrial exposure and enhancing commerce students' understanding of modern manufacturing technologies and MSME operations.
02/02/2026
हमारे महाविद्यालय की छात्रा कु आशा वरकडे कर्तव्य पथ पर प्रथम पंक्ति में प्रथम स्थान पर, डा मंजुला विश्वास मैडम एवं समिति को बधाईयाँ
पत्रिका वाणी हेतु साभार प्राप्त चित्र