14/08/2024
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवा डेम रोड शारदा विहार भोपाल द्वारा आज दिनांक 14/08/2024 को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कक्षा अष्टम से लेकर द्वादशी तक के भैया/बहिनो द्वारा मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मण सिंह जी मरकाम (वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के अपर सचिव),श्री आशुतोष गुप्ता (डाक विभाग),डॉ.रूपनारायण माण्डवे (पैथालॉजिस्ट), श्री लवकुश मेहरा (पेशा एक्ट प्रमुख) ,शारदा विहार छात्रावास अधिक्षक श्री रितेश टोकसे एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश परिहार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री कमलेश कुमार जी द्वारा किया गया कार्यक्रम की भूमिका श्री आशुतोष गुप्ता जी द्वारा रखी गई एवं अतिथियों का आभार श्री रितेश टोकसे जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मण जी, श्री आशुतोष जी, श्री रूपनारायण जी, श्री लवकुश मेहरा जी सभी अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे है। विद्यालय के कुल 256 भैया/बहिनो ने सहभागिता की.....................................
14/08/2024