Club For General Knowledge

Club For General Knowledge

Share

This is very useful page for - GENERAL KNOWLEDGE , GENERAL STUDIES ,UPSC, MPPSC , VYAPAM ,ETC... BE

Photos from Club For General Knowledge's post 06/02/2023

Some thoughts about life goals

06/02/2023

में माफी चाहता हूं मित्रों बहुत लंबे समय से फेसबुक पेज पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाया। अब मैं प्रतिदिन कुछ न कुछ मैटेरियल लेकर आऊंगा।

02/05/2019

Pollution # Pm level...

26/04/2019

City name....

26/04/2019

Sorry guys.. I was very busy.. But now I am free. ...

Photos from Club For General Knowledge's post 07/06/2018
24/05/2018

24 may 18 current affairs

i. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुमोदन के निम्नलिखित सेट दिए हैं. महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां निम्नानुसार दी गई हैं-
ii. मंत्रिमंडल ने स्वीकृतियां दे दी है-

1. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और अंगोला के बीच समझौता ज्ञापन

2.नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

1.महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां-23 मई 2018

2. MCX ने लॉन्च किया भारत का पहला पीतल वायदा व्यापार



i. भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने देश का पहला पीतल वायदा अनुबंध लॉन्च किया था. 1 टन के लोट आकार के साथ तीन अनुबंध लॉन्च किए गए है.
ii. विकल्प अनुबंध भौतिक बाजार प्रतिभागियों को उनके जोखिम को संभालने के लिए एक अतिरिक्त साधन प्रदान करेगा.

MCX के प्रबंध निदेशक मुरगान परांजपे हैं.

3. मुद्रा योजना के तहत वित्त मंत्रालय ने 40 कंपनियों के साथ समझौता किया



i. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत छोटे उद्यमियों के लिए ऋण के विस्तार हेतु फ्लिपकार्ट, स्विगी, पतंजलि और अमूल समेत 40 इकाइयों के साथ करार किया है.
ii. प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत धनराशि देने वाले लोगों की पहचान के लिए मंत्रालय ने योजना के तहत ऋण बढ़ाने के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया है. विभिन्न बैंकों के सीईओ, तेल कंपनियों, रेलवे बोर्ड से एमडी या सीईओ,वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा होंगे.।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि छोटे / सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान करने के लिए PMMY लॉन्च किया गया था.

4. सैन्य कार्रवाई में मरने वाले अर्धसैनिक जवान के परिवार को एक करोड़ रुपए का न्यूनतम मुआवजा



i. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि सैन्य कार्रवाई में मरने वाले अर्धसैनिक जवान के परिवार को एक करोड़ रुपए का न्यूनतम मुआवजा दिया जाएगा.

ii. गृह मंत्री ने BSF जवानों और अधिकारियों को बहादुरी पुरस्कार प्रदान किए.

सीमा सुरक्षा बल 01 दिसंबर 1 9 65 को अस्तित्व में आया था, और श्री के. एफ. रुस्तमजी पहले प्रमुख और संस्थापक थे. BSF का मुख्यालय नई दिल्ली में है.केके शर्मा BSF के वर्तमान महानिदेशक हैं.

5. प्रवीण अग्रवाल को BHEL का निदेशक नियुक्त किया गया



i. राज्य संचालित विद्युत उपकरण निर्माता भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रवीण एल अग्रवाल को बोर्ड के अंशकालिक आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है.
ii.एक भारतीय वन सेवा अधिकारी, अग्रवाल वर्तमान में भारी उद्योग विभाग (DHI), भारी उद्योग मंत्रालय और सार्वजनिक उद्यमों में संयुक्त सचिव हैं।

24/05/2018

Important new for patwari selected candidates

23/05/2018

23/05/18 current affairs

स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में भारत 145वें स्थान पर: लांसेट रिपोर्ट

हाल ही में लांसेट द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में 145 नंबर पर है. लांसेट द्वारा कुल 195 देशों पर किये गये इस सर्वेक्षण में भारत 145वें स्थान पर है. भारत इस सर्वेक्षण में चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं भूटान से भी पीछे है.

द ग्लोबल बर्डन ऑफ़ डीसीज़ स्टडी द्वारा कहा गया है कि वर्ष 1990 की तुलना में प्रत्येक भारतीय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिशिचित करना भारत में अभी भी चुनौती है. वर्ष 2016 के अध्ययन में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा गुणवत्ता की रैंकिंग 41.2 थी जो कि 1990 (24.7) की तुलना में काफी बेहतर है.



प्रतिबंधों के विरोध में वेनेजुएला ने अमेरिकी अधिकारियों को देश से निष्कासित किया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 22 मई 2018 को वेनेजुएला के व्यापक रूप से निंदा किए गए चुनावों पर दो शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासन का आदेश दिया.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने कराकास स्थित अमेरिकी दूतावास के चीफ ऑफ मिशन को 48 घंटों के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दे दिया है. अर्जेटीना, ब्राजील और कनाडा सहित 14 देशों ने निकोलस मादुरो की जीत के बाद विरोधस्वरूप कराकस स्थित दूतावासों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है.



एनसीआरबी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार करेगी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार करने की प्रक्रिया में है.

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के प्रमुख ईश कुमार ने 21 मई 2018 को बताया कि एनसीआरबी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार करने की प्रक्रिया में है. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब महिलाओं के खिलाफ अपराध में वर्ष 2015 की तुलना में तीन फीसदी और दुष्कर्म की घटना में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.



पोलैंड की ओल्गा टोकर्कज़ुक ने मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार प्राप्त किया

पोलैंड की साहित्यकार ओल्गा टोकर्कज़ुक ने 22 मई 2018 को प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता. उन्हें यह पुरस्कार उनके फिक्शन उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया.

‘फ्लाइट्स’ के साथ कुछ अन्य उपन्यास भी पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे लेकिन ओल्गा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पुरस्कार हासिल किया. मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के लिए नामांकित उपन्यासों में इराकी लेखक अहमद सदावी की हॉरर कहानी ‘फ्रैंकइंस्टीन इन बगदाद’ तथा दक्षिण कोरिया के लेखक हान कांग के उपन्यास ‘द वाइट बुक’ शामिल थे.



यूपी कैबिनेट का फैसला, मदरसों में लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने 22 मई 2018 को मदरसा शिक्षा में बदलाव को मंजूरी दी है. इसके तहत अब मदरसों में दीनी तालीम के साथ ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम भी लागू होगा.

अब मदरसे के बच्‍चे उर्दू के साथ-साथ हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित आदि की भी पढ़ाई कर सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी.

22/05/2018

✒ *HINDI SPECIAL*

प्रश्‍न 1- किस युग को आधुनिक हिन्दी कविता का सिंहद्वार कहा जाता है।
उत्‍तर - भारतेन्दु युग को ।
प्रश्‍न 2- द्विवेदी युग के प्रवर्तक कौन थे।
उत्‍तर - महावीर प्रसाद द्विवेदी ।

प्रश्‍न 3- हिन्दी का पहला सामाजिक उपन्यास कौन सा माना जाता है।
उत्‍तर - भाग्यवती ।

प्रश्‍न 4- सन् 1950 से पहले हिन्दी् कविता किस कविता के रूप में जानी जाती थी।
उत्‍तर - प्रयोगवादी ।

प्रश्‍न 5- ब्रज भाषा का सर्वोत्त‍म कवि है।
उत्‍तर - सूरदास ।

प्रश्‍न 6- आदिकाल के बाद हिन्दी में किस साहित्य का उदय हुआ ।
उत्‍तर - भक्ति साहित्य का ।

प्रश्‍न 7- निर्गुण भक्ति काव्य के प्रमुख कवि है।
उत्‍तर - कबीरदास ।

प्रश्‍न 8- किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है।
उत्‍तर - भक्ति काल को ।

प्रश्‍न 9- हिन्दी का आदि कवि किसे माना जाता है।
उत्‍तर - स्व्यंभू ।

प्रश्‍न 10- आधुनिक काल का समय कब से माना जाता है।
उत्‍तर - 1900 से अब तक ।

प्रश्‍न 11- जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ रचना कौन सी है।
उत्‍तर - कामायनी ।

प्रश्‍न 12- बिहारी ने क्या लिखे है।
उत्‍तर - दोहे ।

प्रश्‍न 13- कबीर किसके शिष्य थे।
उत्‍तर - रामानन्द ।

प्रश्‍न 14- पद्यावत महाकाव्य कौन सी भाषा में लिखा है।
उत्‍तर - अवधी ।

प्रश्‍न 15- चप्पू किसे कहा जाता है।
उत्‍तर - गद्य और पद्य मिश्रित रचनाओं को ।

प्रश्‍न 16- कलाधर उपनाम से कविता कौन से कवि लिखते थे।
उत्‍तर - जयशंकर प्रसाद ।

प्रश्‍न 17- रस निधि किस कवि का उपनाम है।
उत्‍तर - पृथ्वी सिंह ।

प्रश्‍न 18- प्रेमचन्द्र के अधुरे उपन्यांस का नाम है।
उत्‍तर - मंगलसूत्र ।

प्रश्‍न 19- हिन्दी का सर्वाधिक नाटककार कौन है।
उत्‍तर - जयशंकर प्रसाद ।

प्रश्‍न 20- तुलसीकृत रामचरित मानस में कौन सी भाषा का प्रयोग किया गया है।
उत्‍तर - अवधी भाषा का प्रयोग किया गया है।

प्रश्‍न 21- एकांकी के जन्मदाता कौन है।
उत्‍तर - धर्मवीर भारती ।

प्रश्‍न 22- मीराबाई ने किस भाव से कृष्ण की उपासना की ।
उत्‍तर - माधुर्य भाव से ।

प्रश्‍न 23- रामचरित मानस का प्रधान रस है।
उत्‍तर - शान्त रस ।

प्रश्‍न 24- सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ।
उत्‍तर - डॉं. राजेन्द्र प्रसाद ने ।

प्रश्‍न 25- हिन्दी कविता का पहला महाकाव्य् कौन सा है।
उत्‍तर - पृथ्वीराज रासो ।

प्रश्‍न 26- हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है।
उत्‍तर - उदन्ड मार्तण्ड ।

प्रश्‍न 27- हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी है।
उत्‍तर - इन्दुमती ।

प्रश्‍न 28- आंचलिक रचनाऍं किससे सम्बन्धित होती है।
उत्‍तर - क्षेत्र विषेश से ।

प्रश्‍न 29- पृथ्वीराज रासो किस काल की रचना है ।
उत्‍तर - आदिकाल की ।

प्रश्‍न 30- हिन्दी गद्य का जन्म दाता किसको माना जाता है।
उत्‍तर - भारतेन्दु हरिचन्‍द्र जी को ।

प्रश्‍न 31- कवि कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुन्त‍लम्’ का हिन्दी अनुवाद किसने किया।
उत्‍तर - राजा लक्ष्मणसिंह ने ।

प्रश्‍न 32- पद्य साहित्य को कितने भागों में बॉंटा गया है।
उत्‍तर - पन्द्रह भागों में ।

प्रश्‍न 33- कवि नरेन्द्र शर्मा ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के निधन से प्रभावित होकर कौन सी रचना की ।
उत्‍तर - रक्त चन्दन की रचना की ।

प्रश्‍न 34- नाट्यशास्त्रकारों द्वारा अमान्य रस कौन सा है।
उत्‍तर - वीभत्स रस ।

प्रश्‍न 35- काव्य शास्त्र का प्राचीनतम नाम क्या था।
उत्‍तर - अलंकार शास्त्र ।

प्रश्‍न 36- रीति सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे।
उत्‍तर - आचार्य वामन ।

प्रश्‍न 37- हिन्दी में काव्य शास्त्र के प्रथम आचार्य कौन है।
उत्‍तर - केशवदास ।

प्रश्‍न 38- साहित्य शब्द् किस शब्द से बना है।
उत्‍तर - सहित शब्द से बना है।

प्रश्‍न 39- हिन्दी साहित्य में जीवनी साहित्य का प्रारम्भ कौन से युग में हुआ ।
उत्‍तर - भारतेंदु युग में ।

प्रश्‍न 40- हिन्‍दी भाषा और सांहित्‍य के लेखक है।
उत्‍तर - श्‍यामसुंदरदास ।

प्रश्‍न 41- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है । यह किसने कहा ।
उत्‍तर - अरस्तू ने ।

प्रश्‍न 42- भाषा किसे कहते है।
उत्‍तर - मनुष्य अपने मानसिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए जिस माध्यम का प्रयोग करता है। वह भाषा कहलाती है।

प्रश्‍न 43- भाषा शब्द की उत्पत्ति कहॉ से हुई है।
उत्‍तर - भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के भाष धातु से हुई है।

प्रश्‍न 44- सामान्य् शब्दों मे हम भाषा को किस तरह से व्यक्तु करेगे ।
उत्‍तर - भाषा वह साधन है । जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों या विचारों को बोलकर या लिखकर दूसरे मनुष्यो तक पहुँचाता है।

प्रश्‍न 45- भाषा को मोटे रूप में कितने भागों मे बांटा गया है।
उत्‍तर - भाषा को मोटे रूप में 2 भागों मे बांटा गया है।
1. लिखित भाषा
2. मौखिक भाषा

प्रश्‍न 46- हिन्दी भाषा का सम्बंन्ध किस लिपि से है।
उत्‍तर - देवनागरी लिपि से है।

प्रश्‍न 7- बोलने वालो की संख्या की दृष्टि से हिन्दी का विश्व मे कौन सा स्थान है।
उत्‍तर - तीसरा ।

प्रश्‍न 48- सूरदास के काव्य किस भाषा में है।
उत्‍तर - ब्रजभाषा में ।

प्रश्‍न 49- संविधान के किस अनुच्छे्द में कहा गया है – ‘’ संघ की राजभाषा हिन्दी् और लिपि देवनागरी होगी ‘’ ।
उत्‍तर - 343 वें अनुच्छेद में कहॉ गया ।

प्रश्‍न 50- हिन्दी शब्द‍ की व्युात्पात्ति कहॉ से हुई है।
उत्‍तर - सिंधु से ।

प्रश्‍न 51- वर्तमान हिन्दी का प्रचलित रूप कैसा है।
उत्‍तर - खडी बोली ।

प्रश्‍न 52- जिन ध्वनियों के संयोग से शब्दों का निर्माण होता है। उन्हें क्या कहते है।
उत्‍तर - वर्ण ।

प्रश्‍न 53- स्वरों की संख्या कितनी मानी गई है।
उत्‍तर - 11 ।

प्रश्‍न 54- हिन्दी मानक वर्ण माला में कुल कितने वर्ण है।
उत्‍तर - 52 ।

प्रश्‍न 55- अन्तस्थ व्यंजनों की संख्या कितनी है।
उत्‍तर - 4 ।

प्रश्‍न 56- हिन्दी वर्ण माला को कितने भागों में विभक्त किया गया है।
उत्‍तर - दो भागो में ।

प्रश्‍न 57- हिन्दो वर्ण माला में स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है।
उत्‍तर - 25 ।

प्रश्‍न 58- मात्रा के आधार पर हिन्दी स्वंरों के दो भेद कौन से है।
उत्‍तर - हस्वर और दीर्घ ।

प्रश्‍न 59- ‘ क्ष ‘ वर्ण किसके योग से बना है।
उत्‍तर - ‘’ क् + ष ‘’ से बना है।

प्रश्‍न 60- हिन्दी वर्ण माला में व्यंजनों की संख्या है।
उत्‍तर - 33 व्यंजन है।

प्रश्‍न 61- सूरदास का काव्‍य किस भाषा में है।
उत्‍तर - ब्रजभाषा में ।

प्रश्‍न 62- हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन प्रयाग की स्‍थापना कब हुई ।
उत्‍तर - 1910 में ।

प्रश्‍न 63- संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्‍लेखित भारतीय भाषाओं की संख्‍या है।
उत्‍तर - 22 ।

प्रश्‍न 64- हिन्‍दी की विशिष्‍ट बोली ब्रज भाषा किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
उत्‍तर - काव्‍य भाषा ।

प्रश्‍न 65- देवनागरी लिपि किस लिपि का विकसित रूप है।
उत्‍तर - ब्राम्‍ही लिपि ।

प्रश्‍न 66- रामायण महाभारत आदि ग्रन्‍थ कौन सी भाषा में लिखे गये है।
उत्‍तर - आर्यभाषा में ।

प्रश्‍न 67- विद्यापति की प्रसिद्ध रचना पदावली किस भाषा में लिखी गई है।
उत्‍तर - मैथिली में ।

प्रश्‍न 68- भारत में हिन्‍दी का संवैधानिक स्‍वरूप है।
उत्‍तर - राजभाषा । ।

प्रश्‍न 69- जाटू किस बोली का उपनाम है।
उत्‍तर - बॉगरू ।

प्रश्‍न 70- ''एक मनई के दुई बेटवे रहिन'' यह अवतरण हिन्‍दी की किस बोली में है।
उत्‍तर - भोजपुरी से ।

प्रश्‍न 71- हिन्दी का पहला नाटक है।
उत्‍तर - नहुष ।
प्रश्‍न 72- कबीरदास की भाषा थी।
उत्‍तर - सधुक्कडी ।

प्रश्‍न 73- कलम का जादूगर किसे कहा जाता है।
उत्‍तर - रामवृक्ष बेनीपुरी को ।

प्रश्‍न 74- प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है। यह कथन किसका है।
उत्‍तर - रामविलास शर्मा ।

प्रश्‍न 75- रामचरितमानस में कुल कितने काण्ड है।
उत्‍तर - सात ।

प्रश्‍न 76- हिन्दी साहित्य के इतिहास के रचयिता कौन है।
उत्‍तर - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ।

प्रश्‍न 77- गीत गोविन्द किस भाषा में है।
उत्‍तर - संस्कृत भाषा में ।

प्रश्‍न 78- लोक नायक किसको कहा जाता है।
उत्‍तर - तुलसीदास जी को ।

प्रश्‍न 79- इन्दिरापति किसे कहा जाता है।
उत्‍तर - विष्णु को ।

प्रश्‍न 80- पंचतंत्र क्या है।
उत्‍तर - कहानी संग्रह ।

22/05/2018

Current affairs 22 may 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में किशनगंगा पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई 2018 को कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में 330 मेगावॉट किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्धाटन किया. इस परियोजना की प्रगति की प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा निगरानी की गई थी. उन्होंने डल झील पर स्थित शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशनल सेंटर से इसका उद्घाटन किया.

यह परियोजना सीस्मिक जोन-4 में स्थित है और ब्रिटिश कम्पनी हाल्क्रो द्वारा इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि भूकम्प को झेलने में सक्षम है.



मध्यप्रदेश सरकार ने ‘माय एमपी रोजगार पोर्टल’ लांच किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 मई 2018 को भोपाल के मॉडल स्कूल में 'माय एमपी रोजगार पोर्टल' लांच किया. युवा सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा यह पोर्टल तैयार किया गया है.

मैच-मेकिंग के माध्यम से नियोजक कम्पनियों और रोजगार के इच्छुक युवाओं को नजदीक लाने का प्रयास, 'माय एमपी रोजगार पोर्टल' के माध्यम से किया गया है.



मुद्रा योजना को बढ़ावा देने हेतु 40 कम्पनियों के साथ समझौता

वित्त मंत्रालय ने मुद्रा योजना को बढ़ावा देने के लिए तथा छोटे उद्यमियों को ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए देश की 40 बड़ी कंपनियों के साथ समझौता किया है. वित्त मंत्रालय के अनुसार फ्लिपकार्ट, स्विगी, पतंजलि और अमूल सहित यह सभी इकाइयां बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराती हैं.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण दिए जा सकने लायक लोगों की पहचान करने के लिए मंत्रालय 23 जून को मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके तहत ऋण आवंटित किया जा सकें.



निपाह वायरस के बारे में पूरी जानकारी

हाल ही में केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में निपाह वायरस (NiV) के फैलने की पुष्टि की है. डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित व्यक्तियों के रक्त तथा शारीरिक तरल द्वारा किये गये परीक्षण से इस वायरस की पुष्टि हुई है. निपाह वायरस को केरल के कोझिकोड़ जिले में दर्ज किया गया जहां दोनों पीड़ितों की मृत्यु हो गई.

मीडिया द्वारा प्रकाशित जानकारी के अनुसार अब तक राज्य में कुल 6 लोगों की निपाह वायरस से मृत्यु हो चुकी है जबकि कुछ अन्य लोग अस्पतालों में भर्ती हैं लेकिन उनके इस वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की गई है.



अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस विश्व भर में मनाया गया

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 22 मई 2018 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया. वर्ष 2018 का विषय है - सेलिब्रेटिंग 25 इयर्स ऑफ़ एक्शन फॉर बायोडायवर्सिटी (Celebrating 25 Years of Action for Biodiversity).

प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही जैव-विविधता दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.

Photos from Club For General Knowledge's post 20/05/2018

Computer shortcut key....

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Bhopal