AIIMS Bhopal

AIIMS Bhopal

Share

Official page of All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Bhopal.

Photos from AIIMS Bhopal's post 17/08/2026

एम्स भोपाल में एमपी-ट्रोपाकॉन का तीसरा सम्मेलन: परजीवी रोगों की रोकथाम के लिए मानव, पशु और पर्यावरण के साझा स्वास्थ्य पर जोर
मुख्य बिंदु:
• एम्स भोपाल ने भारतीय उष्णकटिबंधीय परजीवी विज्ञान अकादमी (इंडियन एकेडमी ऑफ़ ट्रॉपिकल पैरासिटोलॉजी) के मध्य प्रदेश अध्याय का तीसरा वार्षिक राज्य सम्मेलन एमपी-ट्रोपाकॉन (MP-TROPACON) सफलतापूर्वक आयोजित किया।
• सम्मेलन में मलेरिया, फाइलेरियासिस, जिआर्डियासिस जैसे परजीवी रोगों की जल्द पहचान, बीमारी की निगरानी और रोकथाम पर चर्चा हुई।
• कार्यशाला में 13 मेडिकल कॉलेजों के 26 सूक्ष्मजीव विज्ञान विशेषज्ञों को परजीवी रोगों की सामान्य और आधुनिक जांच विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
• सम्मेलन में एम्स भोपाल, आईसीएमआर-एनआईआरईएच (ICMR-NIREH), आईसीएआर-एनआईएचएसएडी (ICAR-NIHSAD) और राज्य पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को साथ लेकर रोगों पर नियंत्रण की जरूरत बताई।
• विशेषज्ञों ने तेजी से हो रहे शहरीकरण से परजीवी रोगों के बदलते स्वरूप पर चर्चा की और रोगों की जांच, निगरानी तथा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों एवं अन्य वाहकों के नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी रखने पर जोर दिया।

Photos from AIIMS Bhopal's post 17/08/2026

24 वर्षीय ब्रेन-डेड अंगदाता ने दिया 3 मरीजों को जीवन का उपहार

बैतूल निवासी 24 वर्षीय सुनील बोसमाकर के परिजनों ने उनके निधन के बाद अंगदान का साहसिक और मानवीय निर्णय लिया।

उनके लिवर और दोनों किडनी सफलतापूर्वक निकाली गईं। लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में किया गया, जबकि दूसरी किडनी बंसल अस्पताल, भोपाल भेजी गई। अंग को समय पर पहुंचाने के लिए एम्स भोपाल से बंसल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

यह एम्स भोपाल में ब्रेन-डेड डोनर से चौथा सफल अंगदान है।

सुनील आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अंगों के माध्यम से तीन जिंदगियों को नई उम्मीद मिली है। उनके परिवार का यह निःस्वार्थ निर्णय मानवता के लिए प्रेरणा है।

अंगदान करें—जीवनदान दें।
एक निर्णय, कई जिंदगियां।

Photos from AIIMS Bhopal's post 17/08/2026

समाचारपत्रों में आज (17-08-2026) एम्स भोपाल
1. ब्रेन डेड घोषित मरीज की किडनी व लिवर डोनेशन से दो मरीजों को मिला जीवनदान
2. 24 वर्ष के सुनील ने जाते-जाते तीन मरीजों को दी जिंदगी
3. 24 साल का बेटा खोया, एक फैसले से 3 को मिली नई जिंदगी
4. एम्स से बंसल तक 15 मिनट में पहुंचे अंग, दो मरीजों को मिला जीवनदान
5. एम्स में टीबी मरीजों को मिलेगा सटीक इलाज
6. 24 साल के युवक की मौत, दे गया तीन लोगों को नई जिंदगी
7. मानवता की मिसालः 24 साल के सुनील ने तीन लोगों को दी नई जिंदगी, डॉक्टर्स ने घोषित किया था ब्रेन डेड
8. मध्य प्रदेश में पहली बार एक साथ 2 ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सफलता बंसल हॉस्पिटल में
9. एम्स की गवर्निंग बॉडी में सांसद अग्रवाल
10. एम्स की गवर्निंग बॉडी के मेंबर बने रजनीश
11. एम्स भोपाल की शासी संस्था के सदस्य बने रजनीश अग्रवाल
12. एम्स की गवर्निंग बॉडी के सदस्य बने रजनीश
13. रजनीश अग्रवाल एम्स भोपाल के शासी निकाय में सदस्य बने
14. रजनीश अग्रवाल बने एम्स भोपाल की गवर्निंग बॉडी के सदस्य
15. राजधानी के जीएमसी और एम्स में देह-नेत्र एवं त्वचा दान संपन्न
16. जीएमसी में दो नेत्रदान एक त्वचा दान हुआ
17. AIIMS Bhopal trains healthcare staff in differentiated TB Care

Photos from AIIMS Bhopal's post 17/08/2026

एम्स भोपाल में टीबी मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए विभेदित टीबी उपचार पर प्रशिक्षण
मुख्य बिंदु:
• एम्स भोपाल के टीबी कोर समिति द्वारा विभेदित क्षय रोग देखभाल (डिफरेंशिएटेड टीबी केयर) और टीबी निवारक उपचार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
• प्रशिक्षण में चिकित्सकों, रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और प्रयोगशाला कर्मियों ने भाग लिया।
• प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षय रोगियों की आवश्यकता के अनुसार उपचार, बेहतर रेफरल व्यवस्था और उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करना था।
• झपाइगो के तकनीकी सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, मध्य प्रदेश राज्य और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।
• प्रशिक्षण में एम्स भोपाल में समर्पित टीबी बिस्तर, रेफरल एवं बैक-रेफरल व्यवस्था तथा टीबी निवारक उपचार को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Photos from AIIMS Bhopal's post 17/08/2026

समाचारपत्रों में (15-08-2026) एम्स भोपाल
1. एम्स भोपाल में स्वर्ण प्राशन से दिया जा रहा बाल स्वास्थ्य को बढ़ावा
2. एम्स भोपाल : डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने निकाली रैली

14/08/2026

Happy Independence Day-2026
Warm wishes from AIIMS Bhopal on the occasion of Independence Day.
Let us celebrate the spirit of freedom, unity, and service to the nation.

Photos from AIIMS Bhopal's post 14/08/2026

एम्स भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली आयोजित
मुख्य बिंदु:
• एम्स भोपाल में 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
• रैली शाम 4 बजे एम्स भोपाल के सभागार से शुरू होकर पूरे परिसर से गुजरते हुए ट्रॉमा एंड इमरजेंसी विभाग में संपन्न हुई।
• एम्स भोपाल में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा सम्मान के साथ फहराने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
• कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने कहा कि मरीजों की ईमानदारी, उत्कृष्टता और संवेदनशीलता के साथ सेवा करना तथा अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाना ही सच्ची देशभक्ति है।

Photos from AIIMS Bhopal's post 14/08/2026

समाचारपत्रों में आज (14-08-2026) एम्स भोपाल
1. पुष्य नक्षत्र पर एम्स में स्वर्ण प्राशन का आयोजन
2. पुष्य नक्षत्र पर 71 बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार
3. एम्स भोपाल में नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन
4. एम्स में 71 बच्चों का निःशुल्क स्वर्ण प्राशन

Photos from AIIMS Bhopal's post 13/08/2026

एम्स भोपाल के आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वर्ण प्राशन से बाल स्वास्थ्य को बढ़ावा
मुख्य बिंदु:
• एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयुर्वेद बाह्य रोगी विभाग में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया, जिसमें 71 बच्चों ने भाग लिया।
• यह कार्यक्रम कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा अभिभावकों को बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
• कार्यक्रम में 61 पुराने और 10 नए बच्चों का पंजीकरण हुआ। एक से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को डॉ. रंजना पांडे (आयुर्वेद चिकित्साधिकारी) ने स्वर्ण प्राशन कराया।
• आयुष विभाग वर्ष 2022 से प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर यह निःशुल्क सेवा दे रहा है। अक्टूबर 2025 में इस पहल के तीन वर्ष पूरे हुए।

13/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली

एम्स भोपाल द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। आइए, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें और तिरंगे की शान को सलाम करें। 🇮🇳

📍 स्थान: नेस्कैफे पॉइंट, हॉस्टल एरिया, एम्स भोपाल
🕓 समय: शाम 4:00 बजे

आप सभी से सादर अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट हों!

Want your school to be the top-listed School/college in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Saket Nagar
Bhopal
462020