Girija Devi Polytechnic College - Bihiya

Girija Devi Polytechnic College - Bihiya Girija Devi Polytechnic (Diploma Engineering) College is First Polytechnic College of Bihiya, Bhojpur.

We offer Diploma Program in Mechanical Engineering, Civil Engineering, Electrical Engineering, & Computer Science Engineering.

कैंपस प्लेसमेंट में गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने लहराया परचमगिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया में दिनांक 13...
25/07/2026

कैंपस प्लेसमेंट में गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया में दिनांक 13 जुलाई 2026 को Dhoot Electrical Solutions Pvt. Ltd. द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट अभियान में कॉलेज के इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंसऔर मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 17 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से कुनाल कुमार सिंह, चिंटू कुमार, ऋतु कुमार एवं शनी कुमार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से वेद प्रकाश तिवारी, प्रदीप कुमार, अभिषेक गुप्ता एवं मुकेश कुमार यादव। कंप्यूटर साइंस से निशा सिंह एवम् अनु कुमारी तथा सिविल से शंभव कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, भास्कर ठाकुर, शिवराज कुमार श्रीवास्तव, चंचल कुमार, प्रिंस कुमार सिंह एवम् सूरज कुमार शामिल हैं।
कॉलेज के चेयरमैन, निर्देशक, प्राचार्य, व्याख्यातागण सहित संपूर्ण गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया (भोजपुर) परिवार ने चयनित सभी विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, ...
20/07/2026

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार दिनांक 20/07/2026 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की संस्थापक श्रीमती गिरिजा देवी, मुख्य अतिथि प्रो. विजेश कुमार पटेल, प्राचार्य डॉ. कार्तिक भूषण, निदेशक अरविंद रंजन, भीष्म भट्ट द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में संस्थापक श्रीमती गिरिजा देवी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि प्रो. विजेश कुमार पटेल ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं नवाचार को सफलता की कुंजी बताया। प्राचार्य डॉ. कार्तिक भूषण ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं निदेशक अरविंद, एचआरएम राजा अमर तथा डीन पवन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता एवं उज्ज्वल करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध सुविधाओं एवं तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता से परिचित कराना था। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कैंपस प्लेसमेंट में गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने लहराया परचमगिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया में दिनांक 16...
09/07/2026

कैंपस प्लेसमेंट में गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया में दिनांक 16 जून 2026 को Macleods Pharmaceuticals Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट अभियान में कॉलेज के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 9 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से कुनाल कुमार सिंह, आयुष कुमार, चिंटू कुमार एवं अंकित राज तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से वेद प्रकाश तिवारी, दीपक कुमार, शाहिद नदीम, कुश कुमार एवं क्षितिज कुमार शामिल हैं।
कॉलेज के चेयरमैन, निर्देशक, प्राचार्य, व्याख्यातागण सहित संपूर्ण गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिहिया (भोजपुर) परिवार ने चयनित सभी विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

कल 5 जून 2026 को SBTE की निरीक्षण टीम ने Girija Devi Polytechnic College का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  महाविद्याल...
06/06/2026

कल 5 जून 2026 को SBTE की निरीक्षण टीम ने Girija Devi Polytechnic College का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगशालाएँ, कार्यशालाएँ, पुस्तकालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। टीम ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर संस्थान की प्रगति एवं गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण सम्पन्न होने के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीम के सदस्यों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर बल देते हुए सभी ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

“आज हम गर्व से गिरजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के 11वें फाउंडेशन डे का जश्न मना रहे हैं। 2015 में शुरू हुआ हमारा सफर, आज शि...
31/05/2026

“आज हम गर्व से गिरजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के 11वें फाउंडेशन डे का जश्न मना रहे हैं। 2015 में शुरू हुआ हमारा सफर, आज शिक्षा और सफलता का एक नया अध्याय लिख रहा है। सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को बधाई, जिनके प्रयासों से यह संस्थान आज ऊंचाइयों पर है।

गिरिजा देवी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों का ALP और टेक्नीशियन के पद पर चयन कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच से उत्तीर्ण मेधावी छ...
20/04/2026

गिरिजा देवी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों का ALP और टेक्नीशियन के पद पर चयन

कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच से उत्तीर्ण मेधावी छात्र पीरो निवासी आदित्य कुमार आदर्श ने इस वर्ष 2026 में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के तहत असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर , अंकित कुमार सिंह ब्रांच-मैकेनिकल ,अनीश कुमार चौबे तथा अमित कुमार सिंह ब्रांच इलेक्ट्रिकल से चयनित होकर संपूर्ण क्षेत्र का नाम रौशन किया है । कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक गण सहित संपूर्ण गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज बिहिया, भोजपुर परिवार ने छात्रों के इस उपलब्धि पर बधाई संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की है।

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पीयर-टू-पीयर लर्निंग के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजितबिहार शिक्षा परियोजना पर...
17/04/2026

गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पीयर-टू-पीयर लर्निंग के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना द्वारा संचालित ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर-टू-पीयर लर्निंग को प्रोत्साहित करने हेतु शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीयकृत प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर, भरौली प्लस टू उच्च विद्यालय तथा मझौली प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक दल गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण हेतु पहुँचा।इस परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उनके ज्ञान एवं कौशल का विकास करना तथा उन्हें व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, सुसज्जित प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं का अवलोकन किया तथा वहाँ उपलब्ध आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए तकनीकी शिक्षा के महत्व, रोजगार के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं में नवीन ऊर्जा, उत्साह तथा तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत हुई। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥रामनवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री ...
27/03/2026

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥

रामनवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है।

करुणानिधान प्रभु श्री राम की जय!🙏

🏢

आप सभी को लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजाके पावन तृतीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
24/03/2026

आप सभी को लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजाके पावन तृतीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

विकास, स्वाभिमान और नवसंकल्प के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। #बिहार_दिवस  ...
22/03/2026

विकास, स्वाभिमान और नवसंकल्प के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#बिहार_दिवस

Address

A-4(P) & A-5 (P), Industrial Area, Bihiya
Bhojpur
802152

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+917369942871

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Girija Devi Polytechnic College - Bihiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Girija Devi Polytechnic College - Bihiya:

Shortcuts

Share