05/06/2026
@ आदर्श एजुकेशन इंस्टिट्यूट कैरू के चेयरमैन आर के बंगालिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीसी प्रतिनिधि राजेश रंगा कैरू के साथ पौधारांपण किया। विश्व पर्यावरण को लेकर चेयरमैन आर के बंगालिया कहना है कि स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए प्रकृति के साथ जुडना जरूरी है। देश के नागरिक और धरती वासी होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी है कि इस धरती को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाएं। एक तरफ जमीन के अंदर से पानी निकालकर हम अपना भविष्य खतरे में डाल रखे हैं वहीं दूसरी तरफ पेड़ों की लगातार कटाई के कारण धरती गर्म होती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसमें केवल सरकार या प्रशासन ही सब कुछ नहीं बल्कि आम लोगों को भी जागरूक होना होगा और इसकी शुरूआत खुद से पौधारोपण कर करनी होगी। यदि देखा जाए तो पर्यावरण आमतौर पर पेड़ पौधों और हरियाली के संरक्षण को ही दर्शाता है। अगर आने वाली पीढ़ी को बचाना है तो पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें भूमि, वायु, पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग बुद्धिमत्तापूर्ण ढंग से करना होगा ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक दीपक बंगालिया, उपप्राचार्य निमय बिस्वास, प्राध्यापक मोशिन उतराखंड, खेल प्रशिक्षक अजीत सिंह, सत्यप्रकाश, राहुल अभिभावक सुनील मनसरबास व स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।