Chaudhary Bansi Lal University

Chaudhary Bansi Lal University The official University page of www.cblu.ac.in.

- राष्ट्रमण्डल खेलों में डिस्कस थ्रो प्रतिशपर्धा कांस्य हासिल करने वाली सीमा कालीरमन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित - स...
28/08/2026

- राष्ट्रमण्डल खेलों में डिस्कस थ्रो प्रतिशपर्धा कांस्य हासिल करने वाली सीमा कालीरमन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
- सीमा का सम्मान समुचे सीबीएलयू के लिए गौरवपूर्ण: प्रो. दीप्ति धर्माणी
भिवानी, 27 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश की शान बढ़ाने वाली चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की शोधार्थी एवं एथेलीट सीमा कालीरमन को जब कल पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया तो पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने सीमा को प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत 50 लाख रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी भी इस अवसर पर मौजूद रही।
गौरतलब है कि गलास्गो राष्ट्रमण्डल खेलों में सीमा ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर भारत, हरियाणा और विश्वविद्यालय का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अपनी खेलों को बढ़ावा देने की निति के तहत सीमा कालीरमन को 1 लाख रूपया का पुरस्कार दिया है।
वर्ष 2019 में सीमा कालीरमन का विवाह हुआ, लेकिन शादी उनके खेल के रास्ते की बाधा नहीं बनी। डिस्कस थ्रो के प्रति उनका जुनून इतना था कि विवाह के अगले ही दिन वह अभ्यास के लिए मैदान में पहुंच गई थी। उस दिन घर पर रिश्तेदार और परिचित नवविवाहित जोड़े को बधाई देने आ रहे थे, लेकिन सीमा स्टेडियम में पसीना बहा रही थीं। उनके लिए हर दिन की प्रैक्टिस उतनी ही महत्वपूर्ण थी जितना उनका सपना।
यही अनुशासन उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं की सूची तक लेकर आया। इसके बाद कोरोना महामारी का कठिन दौर आया। पूरे देश में लॉकडाउन लगा, खेल गतिविधियां ठप्प हो गईं और खिलाड़ी घरों तक सीमित हो गए, लेकिन सीमा ने उस चुनौती को भी अपने इरादों पर हावी नहीं होने दिया। कोरोना काल में भी उन्होंने एक भी दिन अभ्यास नहीं छोड़ा। मैदान उपलब्ध न होने पर उन्होंने घर और आसपास उपलब्ध संसाधनों के सहारे फिटनेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और तकनीकी अभ्यास जारी रखा। उनका मानना था कि एक दिन की भी लापरवाही वर्षों की मेहनत पर भारी पड़ सकती है।
सीमा के जीवन में विवाह के बाद नई जिम्मेदारियां आईं और बाद में वह एक बेटे की मां भी बनी। इसके बावजूद उन्होंने खेल से दूरी नहीं बनाई। परिवार, मातृत्व, पीएचडी की पढ़ाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी इन सभी जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखा।
उनकी इस यात्रा में उनके पति रविन्द्र सबसे मजबूत सहारा बने। रविन्द्र केवल उनके जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि उनके कोच भी हैं। उन्होंने हर कठिन दौर में सीमा का मार्गदर्शन किया और उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पति और कोच की इस जोड़ी की मेहनत का ही परिणाम है कि आज सीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा सीमा को सम्मानित करने के पल उनके तथा समुचे विश्वविद्यालय के लिए गौरवशाली है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा से प्ररेणा पाकर और उदयीमान खिलाड़ी व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। सीमा की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स का यह कांस्य पदक केवल भारत की खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐसी खिलाड़ी की प्रेरणादायक यात्रा का सम्मान है जिसने बॉक्सिंग से शुरुआत की, डिस्कस थ्रो में पहचान बनाई, 2019 में विवाह के अगले ही दिन अभ्यास पर पहुंची, कोरोना काल में एक दिन भी प्रैक्टिस नहीं छोड़ी, मातृत्व के बाद भी खेल जारी रखा और अपने पति व कोच रविन्द्र के साथ मिलकर विश्व मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया।

*सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ**भिवानी,28 अगस्त*चौधरी बंसी लाल विश्वविद्याल...
28/08/2026

*सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ*

*भिवानी,28 अगस्त*

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में फिट इंडिया अभियान के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय उत्सव का आज शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 28 से 30 अगस्त तक *"खेल से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का"* की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति *प्रो. दीप्ति धर्माणी* के संरक्षण एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक के संयोजन में पुराना परिसर स्थित पार्क में किया गया। प्रातः 9 से 10 बजे तक आयोजित हुए इस उत्सव में आज योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फिट इंडिया का संदेश दिया।

*कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे दिन* कबड्डी और रस्साकशी की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं की अलग-अलग टीमों द्वारा अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया जाएगा।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं।उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विद्यार्थियों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। यह एकाग्रता बढ़ाता है, तनाव को कम करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। मेरा सभी विद्यार्थियों से आह्वान है कि वे योग को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाएं और फिट इंडिया, हिट इंडिया के संकल्प को साकार करें।
विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा।

कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय का ध्येय केवल शैक्षणिक विकास नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है, और खेल एवं योग उसका अभिन्न अंग हैं।

इस अवसर पर डॉ ऋषि पाल,डॉ मंजीत, डॉ अनुराग,पीआरए कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा, फील्ड एक्सपर्ट रमेश,अजमेर कोच,विकास कोच,मंजीत कोच,सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा,संजू, निशांक,मनीष,पुनीत सहित योग विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमन को सीएम ने दिया सम्मान
28/08/2026

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमन को सीएम ने दिया सम्मान

खेल संवाद ने भरा जोश, सपनों को मिली नई उड़ानसीबीएलयू और एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
28/08/2026

खेल संवाद ने भरा जोश, सपनों को मिली नई उड़ान

सीबीएलयू और एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

सीबीएलयू में चौ. बंसी लाल जयंती पर युवा नेतृत्व कार्यशाला आयोजितचौ. बंसी लाल जयंती पर सीबीएलयू में लीडरशिप वर्कशॉप आयोजि...
27/08/2026

सीबीएलयू में चौ. बंसी लाल जयंती पर युवा नेतृत्व कार्यशाला आयोजित
चौ. बंसी लाल जयंती पर सीबीएलयू में लीडरशिप वर्कशॉप आयोजित

- चौधरी बंसी लाल जी की 99वीं जयंती पर युवा नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन- थीम: विरासत से नेतृत्व तक, विकसित हरियाणा के लिए ...
26/08/2026

- चौधरी बंसी लाल जी की 99वीं जयंती पर युवा नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन
- थीम: विरासत से नेतृत्व तक, विकसित हरियाणा के लिए युवाओं को सशक्त बनाना"
भिवानी, 26 अगस्त 2026। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी के युवा कल्याण विभाग द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत चौधरी बंसी लाल जी की 99वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय यूथ लीडरशिप वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेमिनार हॉल, रामानुजन भवन, न्यू कैंपस में आयोजित किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य चौधरी बंसी लाल जी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता एवं समाज सेवा की विरासत को युवा नेतृत्व से जोडऩा तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता, प्रभावी संचार, टीम भावना, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास करना रहा।
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री मती किरण चौधरी जी की और से विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों केा संदेश-
इस पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य, श्रीमती किरण चौधरी, पुत्रवधू स्व.चौधरी बंसी लाल जी की ओर से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चौधरी बंसी लाल जी का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पण से किसी भी दुर्गम लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से मिलकर कार्य करने तथा उच्च मूल्यों को सशक्त कार्यशैली के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
अपने प्रेषित संदेश में विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि चौधरी बंसी लाल आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। उनकी प्रशासनिक दक्षता की विशेषता उनकी निर्णय शक्ति एवं अनुशासन था। वे नितियों को कागज से धरातल पर उतरने की कला जानते थे। उन्होंने विद्यार्थियों से चौधरी बंसी लाल की भांति अनुशासन एवं नैतिकता के साथ व्यावहारिक नेतृत्व गुण विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की शैक्षणिक दृष्टि, शोध एवं नवाचार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और स्वावलंबन को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने चौधरी बंसी लाल जी द्वारा हर गांव तक बिजली, पानी एवं शिक्षा पहुंचाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों एवं पॉलिटेक्निक्स की स्थापना के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त, विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में पहला कदम उठाना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं वंदना के साथ स्व.चौधरी बंसी लाल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम्, विश्वविद्यालय कुलगीत एवं श्लोक का आयोजन हुआ। डीन, विद्यार्थी कल्याण प्रो. सुरेश मलिक ने स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे लिए यह एक बेहतर अवसर है जब हम स्व.चौधरी बंसीलाल जी की जयंती को नेतृत्व क्षमता विकसित करने की कार्यशाला के रूप में मना रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्व.चौधरी बंसीलाल जी की जीवनी को एक बार पढ़ें और उनके आदर्शों को जीवन में अपनायें। डॉ. सोनल शेखावत, निदेशक, युवा कल्याण एवं आयोजन सचिव ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को अकादमिक ज्ञान के साथ नेतृत्व, संवाद, निर्णय क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन-कौशलों से सशक्त करना आवश्यक है।
प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. शालिनी सिंह, विभागाध्यक्ष/प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने नेतृत्व के मनोवैज्ञानिक पहलुओं, आत्मविश्वास, प्रभावी संचार एवं निर्णय क्षमता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्री राजन कुमार शर्मा, प्रमाणित नेतृत्व प्रशिक्षक, पिलानी (राजस्थान) ने विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को टीमवर्क, निर्णय-निर्माण, संवाद कौशल एवं जिम्मेदार नागरिकता के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के माननीय रजिस्ट्रार प्रो. भावना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास ही एक सशक्त एवं विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने स्व.चौधरी बंसी लाल जी की दूरदर्शी सोच और विकास की विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए इस सार्थक पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
चौधरी बंसी लाल जी की 99वीं जयंती पर आयोजित यह कार्यशाला उनकी विकासवादी सोच, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समाज सेवा की विरासत को युवा नेतृत्व से जोडऩे की दिशा में एक सार्थक पहल रही।कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल, प्रो. ललिता गुप्ता, प्रो. नितिन बंसल, प्रो. राधेश्याम, प्रो. वी. एन. यादव, डॉ. सुप्रिया, पीआरए कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा, सुपरवाइजर ज्ञानेंद्र राज,प्रोग्रामर राकेश,शुभम, संदीप सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा युवा कनेक्ट और कबड्डी मैच: प्रो. सुरेश मलिक
25/08/2026

सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा युवा कनेक्ट और कबड्डी मैच: प्रो. सुरेश मलिक

सीबीएलयू में 27 को माय भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम व 29 को कबड्डी मैच
25/08/2026

सीबीएलयू में 27 को माय भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम व 29 को कबड्डी मैच

सीबीएलयू में पत्रकारिता पाठ्यक्रमों में 31 तक होगी ओपन काउंसिलिंगजनसंचार विभाग में रिक्त सीटों पर दाखिलों की ओपन काउंसलि...
24/08/2026

सीबीएलयू में पत्रकारिता पाठ्यक्रमों में 31 तक होगी ओपन काउंसिलिंग

जनसंचार विभाग में रिक्त सीटों पर दाखिलों की ओपन काउंसलिंग 31 तक

एमए लेट्रल, डिप्लोमा एवं यूजी कक्षाओं में ओपन काउंसलिंग अब 31 तक

सीबीएलयू में विश्व उद्यमिता दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
22/08/2026

सीबीएलयू में विश्व उद्यमिता दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Address

Bhiwani

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919999507887

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chaudhary Bansi Lal University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Chaudhary Bansi Lal University:

Shortcuts

Share