28/09/2022
बच्चों के लिए रंग एक बहुत बड़ी सौगात हैं,रंगों के बिगैर भी कोई दुनिया है क्या? हर रंग का अपना महत्व होता है। लाल रंग बहुत चटक होता है,दूर से रिझाने वाला,सर्दियों में तो लाल रंग और रंगत में होता है।बच्चे तो लाल ही रंग के दीवाने होते हैं।इसी अहम बात को मद्देनजर रखते हुए हमने स्कूल में रंग उत्सव का आयोजन किया,लाल रंग सब जगह चाहे सब्जियों में टमाटर,फलों में सेब और न जाने कितने ही वस्तुओं में लाल रंग अपनी अनोखी आभा बिखेरता है। गुब्बारे वोह भी लाल,भाई क्या बात है !! बच्चों ने बहुत आनंद लिया,क्या मस्ती थी, क्या उमंग थी बच्चों में,आखिर इसी को तो बचपन का उत्सव कहते हैं।इस उमंग में हम भी साझीदार बनें,मन आनंदित हो जाता है !!!!!!!!!