24/09/2026
*॥ गणपति बप्पा मोरया ॥ अगले बरस तू जल्दी आना ॥*
*T.I.T. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी में श्री गणेश उत्सव का भव्य समापन*
*दिनांक: 24 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार*
आज विद्यालय प्रांगण में भक्ति, ज्ञान और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
*भव्य समापन एवं मार्गदर्शन:*
आज के पावन अवसर पर *विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डी.पी. कौशिक जी* ने स्टाफ सदस्यों के साथ *श्री गणपति जी की विधिवत आरती की और भोग अर्पित किया।* प्रधानाचार्य जी द्वारा श्री गणेश जी की महिमा का भांति-भांति से गुणगान किया गया।
*विशेष परंपरा - विसर्जन नहीं, विराजमान:*
अन्य स्थानों की तरह विसर्जन न करते हुए, *T.I.T. परिवार की विशेष परंपरा के अनुसार श्री गणेश जी का पूरे विद्यालय में भ्रमण करवाया गया।* तदोपरांत पूर्ण विधि-विधान के साथ *प्रधानाचार्य जी के कार्यालय में श्रीमती सरिता जी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा पुनः विराजमान किया गया।*
सभी ने नतमस्तक होकर ध्यान किया और हर वर्ष की तरह मंगल कामना की कि - हे विघ्नहर्ता! आप अपना आशीर्वाद समस्त T.I.T. परिवार पर बनाए रखें और अगले वर्ष पुनः हमारे बीच विराजमान हों। इस दौरान बच्चों के *"गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से पूरा विद्यालय गूंज उठा।*
*भंडारा एवं प्रसाद:*
विद्यालय में *हवन एवं भंडारे का आयोजन* किया गया। ईश्वर की असीम अनुकंपा से सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और संपूर्ण जगत के मंगल की कामना की। सभी बच्चों को *टॉफी, मिठाई एवं प्रसाद* वितरित किया गया।
*संदेश:*
बच्चों को संदेश दिया गया कि शिक्षा के साथ-साथ *अपनी सनातन परंपरा, धर्म और रीति-रिवाजों का अनुसरण करना* ही सच्ची शिक्षा है। इस परंपरा का निर्वहन हम सदियों तक करते रहेंगे।
*- समस्त T.I.T. परिवार, भिवानी*।।