21/06/2015
19-जून-2015
भिवानी जागरण संवाद सहयोगी, बहल : उपदेश स्कूल, नूनसर एक से बढकर एक मुकाम लिखने को आतुर~
बहल खंड के गांव सहरयारपुर के अनिकेत लांबा ने आइआइटी की जेईई एडवांस परीक्षा में 1596 रैंक हासिल कर न केवल गांव बल्कि जिले के नाम रोशन किया है। बेटे की कामयाबी पर पूरा गांव गर्व करता है। अनिकेत दिल्ली आइआइटी में प्रवेश की तमन्ना रखता है और कुशल इलैक्ट्रिकल इंजीनियर बनना चाहता है। अनिकेत अपने स्कूल उपदेश व गांव के नाम को ओर भी रोशन करने का सपना दिल में संजोय है और पूरा करके दिखाने पर अडिग है। अनिकेत कुछ बेहतर करने व इलैक्ट्रिकल इंजीनियर बनने परीक्षा की तैयारी करके अनिकेत ने अपने मुकाम की पहली सीढि़ पार कर ली है। अनिकेत के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिलेभर को गर्व है। सहरयारपुर गांव की पृष्ट भूमि पर नजर डाले तो ऐसे कुछ नहीं की अनिकेत इलैक्ट्रिक इंजीनियर बनने का जुनून पैदा हुआ। मूलभूत सुविधाओं से महरूम व शिक्षा के नाम पर प्राथमिक पाठशाला रखने वाले खंड के सबसे छोटे गांव सहरयारपुर के लाडले ने गांव के नाम को रोशन कर दिया है। जेईई की प्रवेश परीक्षा में जो जलवा दिखाया अनिकेत ने दिखाया है वाकई तारीफ के काबिल है। उपदेश स्कूल के होनहार छात्र अनिकेत लांबा ने आइआइटी में प्रवेश पाकर जो गौरव हासिल किया है स्कूल स्टाफ की खुशी भी सातवें आसमान पर है।
स्कूल समिति के प्रबंधक निदेशक श्रद्धानंद शर्मा ने अनिकेत तथा अभिभावक करण लाम्बा व शीला देवी को बधाई दी है।अपने लाडले की उपलब्धि पर गांव में भी जश्न का माहौल बना हुआ है और मां शीला देवी व पिता करन वैसे तो किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बेटे अनिकेत की सफलता प्राप्त मन की कामयाबी के पीछे स्कूल के शिक्षकों व तमन्ना का श्रेय दे रहे इस खुशी पर
प्राचार्य धर्मबीर श्योराण, स्कूल ओसडी राधेश्याम शर्मा मा.राजकुमार,विजय,अमित,मा.हरपाल,संदीप,मा.मंजीत सहित स्कूल स्टाफ रामचंद्र, सरपंच दादी मामकौर, ग्राम सचिव वीरेन्द्र लाम्बा, चाचा धूप¨सह, राजेन्द्र व सिलोचना सुधन राम को भी अपने लाडले पर गर्व है