Jaishree Research & Addmission Council Society Bhiwani

Jaishree Research & Addmission Council Society Bhiwani this page is only related to education. ssc ,Hssc ,CGL, banking..........

06/11/2024

जीवन भर अविवाहित रहने वाली महिला को क्या कहा जाता है?
A. विदुषी
B. निवि
C. अमाझू
D. स्त्री

19/09/2024

19th September 2024 ✅*


बैडमिंटन खिलाड़ी ‘अनमोल खरब’ (Anmol Kharb) ने बेल्जियम इंटरनेशनल 2024 में महिला सिंगल्‍स मुकाबला जीतकर अपना पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया है।

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 15 सितंबर से ‘एकीकृत भुगतान व्‍यवस्‍था’ (UPI) की भुगतान सीमा एक लाख से बढाकर पांच लाख कर रही है।

स्पेसएक्स क्रू ‘पोलारिस डॉन’ (Polaris Dawn) पांच दिनों तक कक्षा में रहने के बाद 15 सितंबर को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया है।

संयुक्‍त अरब अमीरात में उत्‍कृष्‍टता के विभिन्‍न क्षेत्रों में योगदान देने वाली भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों के सम्‍मान में 15 सितंबर को दुबई में ‘भारतीय महिला दुबई पुरस्‍कार 2024’ प्रदान किए गए हैं।

‘चौथा ग्‍लोबल जैव इंडिया 2024’ सम्‍मेलन 15 सितंबर को नई दिल्‍ली में सफलतापूर्वक संपन्‍न हुआ है। इसमें जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय कौशल का प्रदर्शन किया गया था।

‘हिंदी दिवस’ पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 सितंबर को स्मारक डाक टिकट जारी किया है।

भारत और अर्जेंटीना ने 13 सितंबर को ब्यूनस आयर्स में ‘विदेश कार्यालय परामर्श’ (FOC) का 7वां दौर आयोजित किया है।

देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन गुजरात राज्य में किया गया Jaishree Research & Addmission Council Society Bhiwani

18/09/2024

18th September 2024 ✅*

केंद्र सरकार 17 सितंबर से देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ शुरू करेगी। इस वर्ष की थीम है स्‍वभाव स्‍वच्‍छता- संस्‍कार स्‍वच्‍छता।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 18 सितंबर को नई दिल्ली में ‘एनपीएस-वात्सल्य योजना’ (NPS Vatsalya Scheme) का शुभारंभ करेंगी।

भारत ने ‘तूफान यागी’ (Cyclone Yagi) से प्रभावित देशों म्‍यामांर, लाओस और वियतनाम में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘ऑपरेशन सद्भाव’(Operation Sadbhav) शुरु किया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को त्रिपुरा के बरखाथल में नव-निर्मित ‘सिद्धेश्वरी मंदिर’ का उद्घाटन किया है।

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16 सितंबर को नई दिल्‍ली में ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’- भास्‍कर का शुभारंभ किया है।

केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने तमिलनाडु की ‘थूथुकुडी बंदरगाह’ (Thoothukudi Port) पर नौवें कंटेनर टर्मिनल का उद्धाटन किया है।

‘जम्‍मू-कश्‍मीर’ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा।

पीएम मोदी ने ओडिशा राज्य में सुभद्रा योजना की शुरुआत की हैं। Jaishree Research & Addmission Council Society Bhiwani

Address

Bhiwani
1270

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaishree Research & Addmission Council Society Bhiwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category