02/04/2026
हवन-यज्ञ से नए सत्र का शुभारंभ: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
भिवानी, 2 अप्रैल 2026। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। प्राचार्या सविता घणघस की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हवन-यज्ञ में मां सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या सविता घणघस ने कहा कि हवन-यज्ञ करने से विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने नए सत्र से पहले अच्छे रिजल्ट की कामना के साथ सभी को शुभकामनाएं दी और विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
प्राचार्य पवन कुमार शास्त्री ने हवन-यज्ञ में पूर्ण सहयोग दिया और सभी को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त करने के बाद दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है, जिसका श्रेय विद्यालय की प्राचार्या सविता घणघस और मेहनती अध्यापकों को जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता राकेश रोहिल्ला, सुमन, जितेंद्र शर्मा, राकेश वाधवा, अमित, हेमंत, अनिल अरोड़ा, मनोज कुमार शर्मा, विनय, पवन, दीवान सिंह, सुरेश, अशोक कुमार, आशुतोष, अजेंद्रा राजकुमार, गीता, अनिता, देवेंद्र, सतेंद्र,निर्मला, पूजा, सुशीला, अनिल सांगवान, जोगिंद्र, परवीन कुमार, अनु शर्मा, चरणजीत और सीमा बजाज सहित समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।
विद्यालय परिवार ने हवन-यज्ञ के उपरांत प्राचार्य पवन कुमार शास्त्री जी का दिल से धन्यवाद किया।