26/08/2026
हरियाणा के खेल सितारों के सम्मान में आज पंचकूला का ताऊ देवीलाल स्टेडियम सजेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कॉमनवेल्थ गेम्स में तिरंगा लहराने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार सौंपेंगे।
इस प्रेरणादायी मंच पर 2,000 युवा एथलीट मौजूद रहेंगे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम फहराने वाले खिलाड़ियों से सीधी प्रेरणा मिलेगी। भारत द्वारा जीते गए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे, जिन्होंने कुल 10 पदक जीतकर वैश्विक स्तर पर एक बार फिर राज्य की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।