K.M. High School Bhiwani

K.M. High School Bhiwani K.M High School is located in Bhiwani & is affiliated to Board of School Education Haryana, Bhiwani.

के. एम. हाई स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ संपन्नदिनांक 29 मार्च को स्थानीय के. एम. हाई स्कूल प्रबंधन समित...
31/03/2024

के. एम. हाई स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ संपन्न
दिनांक 29 मार्च को स्थानीय के. एम. हाई स्कूल प्रबंधन समिति के तत्वाधान में सत्र 2023-24 की प्राइमरी एवं हाई स्कूल की कक्षाओं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, प्रबंधक आनंद बासिया, व मुख्याध्यापक द्वारा माँ सरस्वती तथा सेठ किरोड़ीमल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, प्रबंधक व मुख्याध्यापक ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा नर्सरी से नवमी कक्षा तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कारस्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिघानिया, सचिव राजेश मोड़ा, प्रबंधक आनंद बासिया, समिति सदस्य जितेंद्र गोयल तथा मुख्याध्यापक ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावकगण, शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे

26/01/2024

सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक

के. एम. हाई. स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
26/01/2024

के. एम. हाई. स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

के. एम. हाई. स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।के. एम. हाई. स्कूल  के प्रांगण  में गणतंत्र दिवस...
26/01/2024

के. एम. हाई. स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
के. एम. हाई. स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ आज के समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्रीमान आनंद बासिया एवं श्रीमती शारदा बासिया द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया और इस अवसर पर सबने राष्ट्रीय गान गाया।
75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।
श्रीमती पूजा शर्मा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था क्योंकि आजादी के बाद वास्तविक स्वतंत्रता हमें 26 जनवरी 1950 को ही मिली थी। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस कहा जाता है। उन्होंने कहा कि डा॰ भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों से ही हमारा संविधान लागू हुआ और हर एक राष्ट्रीय पर्व देश के नागरिकों के लिए शिक्षा तथा संदेश लेकर आता है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्रीमान आनंद बासिया ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमान मनीष सिंघानिया, सचिव श्रीमान राजेश मोडा, कानूनी सलाहकार श्रीमान जितेंद्र गोयल, ने भी सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी।

के.एम. हाई स्कूल, जैन चौक, भिवानी की ओर से सभी प्रिय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना...
26/01/2024

के.एम. हाई स्कूल, जैन चौक, भिवानी की ओर से सभी प्रिय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव जैसा माहौल Jai shree Ram
22/01/2024

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव जैसा माहौल
Jai shree Ram

Waheguru Ji Da Khalsa, Waheguru Ji Di Fateh. A Happy Guru Gobind Singh Birthday!
17/01/2024

Waheguru Ji Da Khalsa, Waheguru Ji Di Fateh. A Happy Guru Gobind Singh Birthday!

दिनांक 15 जनवरी 2024 को स्थानीय के. एम. हाई स्कूल भिवानी ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमेश मोड़ा के सानिध्य में स्कूल संस्थापक ...
15/01/2024

दिनांक 15 जनवरी 2024 को स्थानीय के. एम. हाई स्कूल भिवानी ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमेश मोड़ा के सानिध्य में स्कूल संस्थापक महामना दानवीर श्री सेठ किरोड़ीमल जी ‘लुहारी वाला’ की 132वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री मनीष सिंघानिया जी, प्रबंधक श्री आनंद बासिया, कानूनी सलाहकार श्री जितेंद्र गोयल, श्रीमान मयंक, राहुल सैनी, सीमा शर्मा, पूजा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, लीता शर्मा एवं सपना ने सेठ किरोड़ीमल जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री रमेश मोडा जी चेयरमैन किरोड़ीमल चैरिटी ट्रस्ट ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप मे मनाया जाता है | ...
12/01/2024

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप मे मनाया जाता है | स्वामी विवेकानंद विश्व के प्रसिद्ध दार्शनिक संत व आध्यात्मिक गुरु थे |

Address

KM High School, Jain Chowk
Bhiwani
127021

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when K.M. High School Bhiwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category