06/01/2026
*बीआरसीएम लॉ कॉलेज में द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 28–29 मार्च, 2026 को*
बीआरसीएम लॉ कॉलेज द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026 का आयोजन 28 एवं 29 मार्च को किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के संबंध में आज दिनांक 6 जनवरी, 2026 को कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रतियोगिता के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया। ब्रोशर का विमोचन बी.आर.सी.एम.एजुकेशन सोसायटी के निदेशक डॉ. एस.के.सिन्हा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला एवं कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण द्वारा किया गया I इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान, तर्क-वितर्क क्षमता एवं न्यायालयी प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के.सिन्हा नें बताया कि 28 मार्च 2026 को प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 मार्च 2026 को प्रतियोगिता का समापन होंगा I इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न न्यायालयों के जज और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे I मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समन्वयक व कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार राउंड में किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल राउंड होंगे I विजेता टीम को ₹21000 नगद तथा ट्रॉफी व सर्टिफिकेट मिलेगा जबकि उपविजेता टीम को ₹11000 नगद तथा ट्राफी एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा I
कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया हैं कि यह राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगी तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा।