K. M. Public School

K. M. Public School Welcome to the OFFICIAL & Original KMPS page Created Ever M. Public School is a dynamic and innovative English medium premier institution of Bhiwani.

To Create a Strong Link Between Present Studying Students And PassOuts and Anyone Who Is Associated With The Institution....

K. The imposing building is spread over 4 acres consisting of an Administrative Block, a Junior Wing for primary classes besides a vast playground in the heart of the city. The school was founded in the year 1991 with 100 students and only three teachers under the guidance

of Hon'ble Seth Kali Charan Keshan, Trustee, Seth Kirorimal Charity Trust. It has grown into a full fledged Senior Secondary school affiliated to CBSE, New Delhi. While satisfying aims at developing a tolerant, balanced, independent attitude with a spirit of service to cause of education. The school's motto is Labour Omnia Vincit i.e. Labour Always Wins. The Locale
Centrally located yet noise free, beautiful with flower-laced lush lawns and thus presenting a congenial soothing atmosphere stands the building of K. Public School (Sr. Sec.) at Hansi Gate, Bhiwani. It is about 50 kilometres from Rohtak and 120 kilometres from Delhi.

*K.M. PUBLIC SCHOOL, BHIWANI* is celebrating *"INTERNATIONAL PEACE DAY"* on *September 21, 2021*You are requested to wat...
21/09/2021

*K.M. PUBLIC SCHOOL, BHIWANI* is celebrating *"INTERNATIONAL PEACE DAY"* on *September 21, 2021*

You are requested to watch, like and share the video & subscribe the channel.

K.M. PUBLIC SCHOOL, HANSI ROAD, BHIWANI is celebrating "INTERNATIONAL PEACE DAY" on Sept. 21, 2021.

19/08/2020

K.M. PUBLIC SCHOOL, BHIWANI
VACANCY: PGT (POLITICAL SCIENCE)

visit www.kmpsbhiwani.com for the Application Form

Many Many Congratulation to sparkling stars of Class X and Class XII of K M Public School, Hansi Road, Bhiwani...And con...
24/07/2020

Many Many Congratulation to sparkling stars of Class X and Class XII of K M Public School, Hansi Road, Bhiwani...

And congratulations to their parents and teachers too...

के. एम. पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशतआज दिनांक 15 जुलाई 2020 को सी.बी.एस.ई द्वारा दसवीं कक्षा का परीक...
17/07/2020

के. एम. पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत
आज दिनांक 15 जुलाई 2020 को सी.बी.एस.ई द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमंे स्थानीय के. एम. पब्लिक स्कूल, भिवानी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 228 विद्यार्थियों में से 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 72 विद्यार्थियों ने मेरिट तथा 149 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा भूमि ने 98 प्रतिशत अंक (सर्वोत्तम 5 विषयों में 98.8 प्रतिशत) के साथ प्रथम, जिया ने 97.8 प्रतिशत अंक (सर्वोत्तम 5 विषयों में 98.8 प्रतिशत) के साथ द्वितीय तथा ईशा ने 96.8 प्रतिशत अंक (सर्वोत्तम 5 विषयों में 98 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिन्दी विषय में खुशी, गणित में समीर, हर्षित, लव, रिशिता, भूमि, जिया, संस्कृत में भूमि व आर्यन सोनी तथा आई.टी. में हर्षित व रिशिता ने 100 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विषय में जिया, सामाजिक अध्ययन में ईशा, जिज्ञासा, भूमि, दीक्षा तथा अंग्रेजी में ईशा 99 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ रहे।
विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि से प्रसन्न होकर विद्यालय प्रशासक एवं अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी डाॅक्टर मनोज कुमार, प्राचार्या श्रीमती रेनु सैनी तथा विद्यालय के सभी अध्यापकगण ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस सपफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम तथा उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों के उचित मार्ग दर्शन को दिया ।

के. एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनदिनांक 13 जुलाई 2020 को सी.बी.एस.ई. द्वारा बारहवीं कक्षा का पर...
15/07/2020

के. एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 13 जुलाई 2020 को सी.बी.एस.ई. द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्थानीय के. एम. पब्लिक स्कूल, भिवानी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अति उत्तम रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.58 प्रतिशत रहा। आर्ट्स संकाय में कादम्बरी ने 96 प्रतिशत, काॅमर्स संकाय में प्रतिभा ने 95.8 प्रतिशत, नाॅन मेडिकल संकाय में राहुल शर्मा ने 95.6 प्रतिशत तथा मेडिकल संकाय में आयुष ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल ने अँग्रेजी विषय में 99 अंक, कादम्बरी ने इतिहास विषय में 99 अंक तथा भूमिका, विकास एवं प्रियंका ने पेन्टिंग विषय में 99 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि से प्रसन्न होकर विद्यालय प्रशासक एवं अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी डाॅक्टर मनोज कुमार, प्राचार्या श्रीमती रेनु सैनी तथा विद्यालय के सभी अध्यापकगण ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया तथा इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम तथा अभिभावकों एवं अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिया।

Online registration starts for the classes I to IX & XI for the Session: 2020-21Please visit the following link for onli...
18/04/2020

Online registration starts for the classes I to IX & XI for the Session: 2020-21

Please visit the following link for online registration...

www.kmpsbhiwani.com/registration.html

Dear students,Your safety is of utmost importance. Visit www.kmpsbhiwani.com for result of classes I to VIII at 10 a.m. ...
27/03/2020

Dear students,
Your safety is of utmost importance. Visit www.kmpsbhiwani.com for result of classes I to VIII at 10 a.m. today.

Use Admission No. given on ID-Card to see result.

Best Wishes!

Admission Open: 2020-21for classes I to IX & XILet your child grow with us...
04/03/2020

Admission Open: 2020-21
for classes I to IX & XI

Let your child grow with us...

महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य के कर कमलों से सम्मानित के. एम. पब्लिक स्कूल, भिवानी के होनहार स्काउट् ने आज व...
22/02/2020

महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य के कर कमलों से सम्मानित के. एम. पब्लिक स्कूल, भिवानी के होनहार स्काउट् ने आज विद्यालय प्रांगण में ली शपथ

हरियाणा राजभवन में आयोजित हरियाणा स्टेट भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स संस्था की राज्य परिषद् की 42 वीं वार्षिक बैठक में महामहिम श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी द्वारा के. एम. पब्लिक स्कूल के बाहरवीं कक्षा के स्काउट मास्टर दीपेन्द्र को बेस्ट स्काउट के अवार्ड से नवाजा गया। स्काउट् दीपेन्द्र ने सभी विद्यार्थियों के साथ शपथ ली: के. एम. पी. एस. के स्काउट्स ने यह ठाना , राष्ट्र , समाज , विद्यालयों को है स्वच्छ बनाना
इस शुभावसर पर विद्यालय की गाइड् कैप्टन श्रीमती कृष्णा शर्मा को भी उनकी उत्कृष्टता के साथ लोंग सर्विस का बैज व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गाइड कैप्टन ने भी शपथ ली: देश से निरक्षरता को हटाकर साक्षरता का दीपक जलाना है।
इस अवसर पर नेशनल काउंसलर डाॅक्टर के. के. खण्डेलवाल, वाइस प्रेजिडेंट श्री जगबीर सिंह जी की उपस्थिति सराहनीय रही। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए प्रशासक सह-अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी डाॅ. मनोज कुमार, प्रचार्या श्रीमती रेनू सैनी, स्काउट् मास्टर श्री हरीश शर्मा, सभी अध्यापकगण एवं विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर हरियाणा भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के सभी अधिकारीगण व डी.ओ.सी. स्काउट्स एण्ड गाइड्स भी बधाई के पात्र हैं।

के. एम. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोहआज दिनांक 26 जनवरी 2020 को के. एम. पब्लिक स्कूल में देश ...
26/01/2020

के. एम. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
आज दिनांक 26 जनवरी 2020 को के. एम. पब्लिक स्कूल में देश का 71वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेनू सैनी ने विद्यालय प्राँगण में ध्वजारोहण किया व सभी अध्यापकगण व विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आन-बान-शान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम द्वारा अपनी देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अध्यापिकाएं श्रीमती कृष्णा शर्मा व श्रीमती सुनीता गौड़ ने संस्कृत भाषा में देशभक्ति से ओतप्रोत एक कविता प्रस्तुत की। इसके उपरांत प्रधानाचार्या द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व एक कविता के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। मंच का सफल संचालन अध्यापिका श्रीमती सारिका पंडित द्वारा किया गया।

के. एम. पब्लिक स्कूल में सेठ किरोड़ीमल जयंती का आयोजनदिनांक 15 जनवरी 2020 को स्थानीय के. एम. पब्लिक स्कूल में महामना दानव...
16/01/2020

के. एम. पब्लिक स्कूल में सेठ किरोड़ीमल जयंती का आयोजन
दिनांक 15 जनवरी 2020 को स्थानीय के. एम. पब्लिक स्कूल में महामना दानवीर सेठ किरोड़ीमल जी लुहारीवाला की 129 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त व विद्यालय प्रशासक डा. मनोज कुमार, आई. ए. एस., विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु आई. ए. एस. श्री सचिन गुप्ता, आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी राघव व विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रेनू सैनी ने माँ सरस्वती व सेठ किरोड़ीमल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके किया गया। अतिथियों का स्वागत छात्रा रिद्धिमा द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया। छात्रा अर्पिता ने अपने भाषण द्वारा सेठ किरोड़ीमल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा “आज है सण्डे” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। छात्रा रिद्धिमा द्वारा प्रस्तुत देश-भक्ति से ओतप्रोत कविता द्वारा देश के शहीदों को नमन किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा हिन्दी लघु नाटिका द्वारा जल संरक्षण व अंग्रेजी लघु नाटिका द्वारा दहेज प्रथा जैसी विकट सामाजिक समस्याओं का चित्रण किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी व पंजाबी नृत्य ने पूरे सभागार को रोमांचित कर दिया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथियों व प्राचार्या द्वारा विद्यालय पत्रिका ‘उषा किरण’ का लोकार्पण किया गया। सत्र 2018-19 में संपन्न कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न मासिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डा. मनोज कुमार ने सेठ किरोड़ीमल जी को एक दूरदर्शी व्यक्तित्व का धनी बताया व उनके द्वारा समाज को दिए गए अवदान से लाखों लोग लाभांवित हो रहे हैं। उन्होनें विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या श्रीमती रेनू सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। मंच का सफल संचालन श्रीमती नीलम गौतम ने किया।

Address

Hansi Gate, Infront Of Bal Vatika
Bhiwani
127021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when K. M. Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to K. M. Public School:

Shortcuts

Share

Category