G.K.

G.K. HERE THE G.K. LIVES............

इस पेज का लक्ष्य उन सभी लोगो की सहायता करना है , जो प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी तो करना चाहते है , पर किसी कारणवश मार्गदर्शन के आभाव या समय के आभाव में तैयारी नही कर पाते है ।ऐसे सभी प्रतियोगियों की सहायता करना ही इस पेज वेबसाइट का लक्ष्य है । आपकी सफलता में हमारी सहायता ही हमारा लक्ष्य....
निवेदन : यदि आपके पास कोई नोट्स या ऐसी कोई साम्रगी हे,जो आपको लगता हे कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों की मदद कर

सकती हे,तो क्रपया इस ई-मेल पते पर भेजें- [email protected] आपकी उपयोगी साम्रगी को इस पेज पर publish किया जायेगा....... साथ ही आपके सुझावों का स्वागत रहेगा !! Note- यदि इस वेबपत्र में प्रकाशित किसी भी सामग्री से आपत्ति हो तो इस ई-मेल पते पर सम्पर्क करें- [email protected] आपत्तिजनक सामग्री को वेबपत्र से हटा दिया जायेगा......

08/05/2018

👇शोध और तथ्य👇

🕉महान वैज्ञानिक ‘अल्बर्ट आइंस्टीन’ ने भी कहा था कि अगर धरती से मधुमक्खियाँ खत्म हो गई तो मानव प्रजाति ज्यादा से ज्यादा 4 साल ही जीवित रहेंगी।

मधुमक्खियों से जुड़े रोचक तथ्य :-

मधुमक्खी अपनी जिंदगी में कभी नही सोती।

1. मधुमक्खियों की 20,000 से ज्यादा प्रजातियाँ है लेकिन इनमें से सिर्फ 5 ही शहद बना सकती है.

2. एक छत्ते में 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियाँ, कुछ सौ नर मधुमक्खियाँ और 1 रानी मधुमक्खी होती है. इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है.

3. मधुमक्खी धरती पर अकेली ऐसी कीट (insects) है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है.


4. केवल मादा ( यानि वर्कर मधुमक्खियां ) मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है. नर मधुमक्खी (drones) तो केवल रानी के साथ सेक्स करने के लिए पैदा होते है.

5. किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खी के 100 डंक काफी है.

6. मधुमक्खी, शहद को पहले ही पचा देती है इसलिए इसे हमारे खून तक पहुंचने में केवल 20 मिनट लगते है.

7. मधुमक्खी 24KM/H की रफ्तार से उड़ती है और एक सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है. मतलब, हर मिनट 12,000 बार.

8. कुत्तों की तरह मधुमक्खियों को भी बम ढूंढना सिखाया जा सकता है. इनमें 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते है जबकि मच्छरों में सिर्फ 79.


9. मधुमक्खी फूलों की तलाश में छत्ते से 10 किलोमीटर दूर तक चली जाती है. यह एक बार में 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इकट्ठा कर सकती है. इनके पास एक एंटिना टाइप छड़ी होती है जिसके जरिए ये फूलों से ‘nectar’ चूस लेती है. इनके पास दो पेट होते है कुछ nectar तो एनर्जी देने के लिए इनके मेन पेट में चला जाता है और बाकी इनके दूसरे पेट में स्टोर हो जाता है. फिर आधे घंटे बाद ये इसका शहद बनाकर मुंह के रास्ते बाहर निकाल देती है. जिसे कुछ लोग उल्टी भी कहते है. (नोट: nectar में 80% पानी होता है मगर शहद में केवल 18-20% पानी होता है.)

10. 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरी मधुमक्खियों को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90,000 मील उड़ना पड़ता है, यह धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर है.

11. पूरे साल मधुमक्खियों के छत्ते के आसपास का तापमान 33°C रहता है. सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है तो ये सभी आपस में बहुत नजदीक हो जाती है ताकि गर्मी बनाई जा सके. गर्मियों में ये अपने पंखों से छत्ते को हवा देते है आप कुछ दूरी पर खड़े होकर इनके पंखो की ‘हम्म’ जैसी आवाज सुन सकते है.

12. एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है. इनकी जिंदगी 45-120 दिन की होती है.

13. नर मधुमक्खी, सेक्स करने के बाद मर जाती है. क्योंकि सेक्स के आखिर में इनके अंडकोष फट जाते है.


14. नर मधुमक्खी यानि Drones का कोई पिता नही होता, बल्कि सीधा दादा या माता होती है. क्योंकि ये unfertilized eggs से पैदा होते है. ये वो अंडे होते है जो रानी मधुमक्खी बिना किसी नर की सहायता के स्वयं अकेले पैदा करती है. इसलिए इनका पिता नही होता केवल माता होती है.

15. शहद में ‘Fructose’ की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह चीनी से भी 25% ज्यादा मीठा होता है.

16. शहद, हजारों साल तक भी खराब नही होता. यह एकमात्र ऐसा फूड है जिसके अंदर जिंदगी जीने के लिए आवश्यक सभी चीजें पाई जाती है: हमें जीने के लिए 84 पोशाक तत्वों की जरूरत होती है , जबकि शहद में 83 तत्व पायें जाते हैं । बस एक तत्व नही मिलता और वो है वसा । Enzymes: इसके बिना हम सांस ली गई ऑक्सीजन का भी प्रयोग नही कर सकते, Vitamins: पोषक तत्व, Minerals: खनिज पदार्थ, Water: पानी etc. यह अकेला ऐसा भोजन भी है जिसके अंदर ‘pinocembrin’ नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिमाग की गतिविधियाँ बढ़ाने में सहायक है.

17. रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है. यह 3-4 दिन की होते ही सेक्स करने के लायक हो जाती है. ये नर मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए हवा में ‘pheromone’ नाम का केमिकल छोड़ती है. जिससे नर भागा चला आता है फिर ये दोनों हवा में सेक्स करते है.

18. रानी मधुमक्खी की उम्र 3 साल तक हो सकती है. यह छत्ते की अकेली ऐसी मेम्बर है जो अंडे पैदा करती है. यह शर्दियों में बहुत व्यस्त हो जाती है क्योंकि इस समय छत्ते में मधुमक्खियों की जनसंख्या अधिक हो जाती है. ये जिंदगी में एक ही बार सेक्स करती है और अपने अंदर इतने स्पर्म इकट्ठा कर लेती है कि फिर उसी से पूरी जिंदगी अंडे देती है. यह एक दिन में 2000 अंडे दे सकती है. मतलब, हर 45 सेकंड में एक.

19. 28 ग्राम शहद से मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो पूरी धरती का चक्कर लगा देगी.

20. धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में से, मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन है. 1973 में ‘Karl von Frisch’ को इनकी भाषा “The Waggle Dance” को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था.

21. एक छत्ते में 2 रानी मधुमक्खी नही रह सकती, अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए. क्योंकि जब दो Queen Bee आपस में मिलती है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे पर हमला करना पसंद करती है. और ये तब तक जारी रहता है जब तक एक की मौत न हो जाए.

22. रानी मधुमक्खी (Queen Bee) पैदा क्यों नही होती, ये बनाई क्यों जाती है ?
Ans. वर्कर मधुमक्खियाँ मौजूदा क्वीन के अंडे को फर्टीलाइज़ करके मोम की 20 कोशिकाएँ तैयार करती है. फिर युवा नर्स मधुमक्खियाँ, Queen के लार्वा से तैयार एक विशेष भोजन जिसे ‘Royal Jelly’ कहा जाता है, कि मदद से मोम के अंदर कोशिकाएँ निर्मित करती है. ये प्रकिया तब तक जारी रहती है जब तक कोशिकाओं की लंबाई 25mm तक न हो जाए. निर्माण की प्रकिया के 9 दिन बाद ये कोशिकाएँ मोम की परत से पूरी तरह ढक दी जाती है. आगे चलकर इसी से रानी मधुमक्खी तैयार होती है.

23. यदि छत्ते की रानी मधुमक्खी मर जाए तो क्या होगा ?
Ans. रानी मधुमक्खी लगातार एक खास़ तरह का केमिकल ‘फेरोमोन्स’ निकालती रहती है जब यह मर जाती है तो काम करने वाली मधुमक्खियों को इसकी महक मिलनी बंद हो जाती है. जिससे उन्हें पता चल छाता है कि रानी या तो मर गई या फिर छत्ता छोड़कर चली गई. रानी मधुमक्खी के मरने से पूरे छत्ते का विनाश हो सकता है क्योंकि यदि ये मर गई तो फिर नए अंडे कौन पैदा करेगा. इसकी मौत के बाद काम करने वाली मधुमक्खियों को सिर्फ 3 दिन के अंदर-अंदर कोशिका निर्माण कर नई Queen Bee बनानी पड़ती है.

24. यदि धरती की सारी मधुमक्खी खत्म हो जाए तो क्या होगा ?
Ans. अगर ऐसा हुआ तो मानव जीवन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा. क्योंकि धरती पर मौजूद 90% खाद्य वस्तुओं का उत्पादन करने में मधुमक्खियों का बहुत बड़ा हाथ है. बादाम, काजू, संतरा, पपीता, कपास, सेब, काॅफी, खीरे, बैंगन, अंगूर, कीवी, आम, भिंडी, आड़ू, नाश्पाती, मिर्च, स्ट्राबेरी, किन्नू, अखरोट, तरबूज आदि का परागन मधुमक्खी द्वारा होता है. जबकि गेँहू, मक्कें और चावल का परागण हवा द्वारा होता है. इनके मरने से 100 में 70 फसल तो सीधे तौर पर नष्ट हो जाएगी, यहाँ तक कि घास भी नही उगेगा।

21/03/2016

=>-नदियां ➨और उनके उदगम स्थल➨संगम/मुहाना...

►-सिंधु ➨ सानोख्याबाब हिमनद(तिब्बत के मानसरोवर झील के पास)➨अरब सागर
गंगा ➨ गंगोत्री ➨ बंगाल की खाड़ी
►-यमुना ➨ यमुनोत्री हिमानी(बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित) ➨प्रयाग (इलाहाबाद)
►-चंबल ➨ जाना पाव पहाड़ी(मध्यप्रदेश के मऊ के नजदीक) ➨ इटावा(उ.प्र)
►-सतलज ➨ राकस ताल (मानसरोवरझील के नजदीक) ➨ चिनाब नदी
►-रावी ➨ कांगड़ा जिले में रोहतांगदर्रे के नजदीक ➨ चिनाब नदी
►-झेलम ➨ शेषनाग झील {बेरीनाग(कश्मीर) के नजदीक} ➨ चिनाब नदी
►-व्यास ➨ व्यास कुंड (रोहतांग दर्रा)➨ कपूरथला (सतलज नदी)
►-कोसी ➨ गोसाईथान चोटी केउत्तर में ➨ गंगा नदी (कारागोला केदक्षिण-पश्चिम में)
►-गंडक ➨ नेपाल ➨ गंगा (पटना केनजदीक)
►-रामगंगा ➨ नैनीताल के नजदीक हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग ➨ कन्नौज के निकट गंगा नदी
►-शारदा (काली गंगा) ➨ कुमायूंहिमालय ➨ घाघरा नदी (बहराम घाट के निकट)
►-घाघरा या करनाली या कौरियाला ➨ नेपाल में तकलाकोट से ➨ गंगा नदी (सारण तथा बलियाजिले की सीमा पर)
►-बेतवा या वेत्रवती ➨ विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुमारगांव के निकट) ➨ हमीरपुर (यमुना नदी में)
►-सोन ➨ अमरकंटक की पहाड़ियां ➨ पटना के नजदीक गंगा नदी में
►-ब्रह्मपुत्र ➨ तिब्बत के मानसरोवर झील से ➨ बंगाल खाड़ी
►-नर्मदा ➨ अमरकंटक (विध्याचल श्रेणी) ➨ खंभात की खाड़ी
►-ताप्ती ➨ मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्ताई के निकट ➨ खंभात की खाड़ी (सूरत के पास)
►-महानदी ➨ सिहावा (छत्तीसगढ़ के धमतरी) ➨ बंगाल की खाड़ी (कटक के निकट)
►-क्षिप्रा ➨ काकरी बरडी नामक पहाड़ी (इंदौर) ➨ चंबल नदी
►-माही ➨ मध्यप्रदेश के धार जिला के अमझोरा में मेहद झील ➨ खंभात कीखाड़ी
►-लूनी ➨ अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) ➨ कच्छ की रन
►-हुगली ➨ यह गंगा की शाखा है, जो धुलिया(पं बंगाल) के दक्षिण गंगा से अलग होती है.. ➨ बंगाल की खाड़ी
►-कृष्णा ➨ महाबलेश्वर के निकट पश्चिम पहाड़ ➨ बंगाल की खाड़ी
►-गोदावरी ➨ महाराष्ट्र के नासिल जिले त्र्यंबक गांव की एक पहाड़ी ➨ बंगाल की खाड़ी
►-कावेरी ➨ ब्रह्मगिरी पहाड़ी (कर्नाटक के कुर्ग जिले में) ➨ बंगाल की खाड़ी
►-तुंगभद्रा ➨ गंगामूल चोटी से तुंगा और काडूर से भद्रा (कर्नाटक) ➨कृष्णा नदी
►-साबरमती ➨ जयसमुद्र झील (उदयपुर जिले में अरावली पर्वत पर स्थित) ➨ खंभात की खाड़ी
►-सोम ➨ बीछा मेंडा (उदयपुर जिला) ➨ माही नदी (बपेश्वर के निकट)
►-पेन्नार ➨ नंदीदुर्ग पहाड़ी (कर्नाटक) ➨ बंगाल की खाड़ी
►-पेरियार (यह नदी केरल में बहती है) ➨परियार झील
►-उमियम ➨ उमियम झील (मेघालय)
►-बैगाई ➨ कण्डन मणिकन्यूर में मदुरै के निकट (तमिलनाडु) ➨ बंगाल की खाड़ी
►-दक्षिणी टोंस ➨ तमसाकुंड जलाशय (कैमर की पहाड़ियों में स्थित) ➨ सिरसा के निकट गंगा में
►-आयड़ या बेडच ➨ गोमुंडा पहाड़ी (उदयपुर के उत्तर में) ➨ बनास नदी

यदि जानकारी पसंद आया तो लाईक एवं कमेंट करना ना भुलें...

21/03/2016

देश की कुछ प्रमुख नदी परियोजनाएं...

1 . दामोदर घाटी परियोजना:-
दामोदर नदी में विकसित स्वतंत्र भारत की "प्रथम बहु-उद्देशीय नदी परियोजना"
इस योजना को अमेरिका की "टिनेसी योजना" के माडल के आधार पर बनाया गया.
दामोदर नदी को पहले बंगाल का शोक कहा जाता था.
इस परियोजना के तहत " तिलैया बांध, कोनार बांध, मैथन बांध, पंचेत बांध और दुर्गापुर बैराज का निर्माण किया गया है.
इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
इसका मुख्या लाभ झारखण्ड और प.बंगाल राज्यों की मिलता है.
2 . कोसी परियोजना:-
बिहार का शोक मानी जाने वाली कोसी नदी पर भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना.
कोसी नदी में निर्मल "हनुमान नगर बैराज" से नहर निकाली गई है.
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण है और बिहार-नेपाल के लिया लाभदायी योजना है.
3 . गंडक परियोजना :-
यह भारत-नेपाल के बीच गंगा की सहायक गंडक नदी पर बनी है.
इसका उद्देश्य सिचाई व विद्युत् उत्पादन है.
इससे नेपाल, बिहार, और उत्तर प्रदेश को लाभ होता है.
4 . हीराकुंड बांध परियोजना:-
उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर महानदी में बना भारत का यह सबसे लम्बा बाँध (4.8 कि.मी.) है.
महानदी के डेल्टा क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस योजना को प्रारंभ किया गया.
सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, और विद्युत् उत्पादन इसके मुख्य उद्देश्य है.
5 . तुंगभद्रा नदी परियोजना:-
तुंगभद्रा नदी पर स्थित कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कि संयुक्त परियोजना,
सिंचाई और विद्युत् उत्पादन इसके मुख्य उद्देश्य है.
6 . नागार्जुन सागर परियोजना:-
आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी पर बनी इस परियोजना का नामकरण प्रसिध्द बौध्द संत नागार्जुन के नाम से किया गया.
इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
इससे लाभान्वित राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश है.
7 . भाखड़ा-नांगल परियोजना:-
पंजाब में सतलुज नदी में स्थित भारत की सबसे बड़ी बहु-उद्देशीय परियोजना है.
भूकंपीय क्षेत्र में स्थित यह विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है.
इस बाँध के पीछे बनी झील का नाम गोविन्द सागर है जो की सिखों के 10वे गुरु गोविन्द सिंह के नाम से है.
इसकी सहायक इंदिरा गाँधी परियोजना के तहत राजस्थान तक इंदिरा नहर का विकास किया गया है. जो की भारत की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है .
इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा इससे लाभान्वित होने वाले राज्य है.
8 . थीन बाँध परियोजना (जमनालाल बजाज सागर):-
पंजाब में रावी नदी पर स्थित परियोजना.
सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन मुख्य उद्देश्य
9 . चम्बल घाटी परियोजना :-
चम्बल नदी में स्थित मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की संयुक्त परियोजना,
इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में गाँधी सागर और राजस्थान में राणा प्रताप सागर , जवाहर सागरएवं कोटा बैराज बांधों का निर्माण किया गया है.
इसका मुख्य उद्देश्य मृदा संरक्षण , सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
इससे लाभान्वित राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान है.
10 . नर्मदा घाटी परियोजना :-
इसके तहत 5 बड़े बांधों का निर्माण किया गया है. रानी अवन्ती सागर (बरगी बाँध), इंदिरा सागर, सरदार सरोवर बाँध, महेश्वर बाँध, ओम्कारेश्वर बाँध.
इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जल-विद्युत् उत्पादन और मृदा संरक्षण है.
सरदार सरोवर बाँध मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान की संयुक्त परियोजना है.
मेघा पाटकर द्वारा "नर्मदा बचाओ आन्दोलन" उल्लेखनीय है.

21/03/2016

=> रेल बजट 2016-17: मुख्य तथ्य..

रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने 25 फरवरी 2016 को वर्ष 2016-17 का रेल बजट लोकसभा में पेश किया. कुल 1,21,000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया.
रेल बजट 2016-17: मुख्य बिंदु..
• आम यात्रियों के लिए ‘अन्त्योदय’ एक्सप्रेस की घोषणा. इसके सभी डब्बे अनारक्षित होंगें.
• उदय,तेजस,हमसफ़र नाम से नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा.
• हमसफर सम्पूर्ण रूप से एसी कोच वाला ट्रेन होगा.
• डबल डेकर नाइट ट्रेन चलाये जाने की घोषणा.
• बड़ोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा.
• यात्रियों की शिकायत के लिए नई फोन लाइन 182 प्रारंभ करने की घोषणा.
• अगले दो वर्षों में देश के सभी रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई करने की योजना.
• वर्ष 2020 तक सभी मानव रहित रेलवे फाटकों को ख़त्म करने की योजना.
• सभी बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं के लिए हेल्पलाईन की व्यवस्था.
• रेलवे विद्युतीकरण खर्च में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा, नए वित्त वर्ष में 2000 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्यतीकरण किया जायेगा.
• रेलवे में दुर्घटना को शून्य करने का लक्ष्य.
• नये वित्त वर्ष में देश के 400 रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई करने की योजना.
• वित्त वर्ष 2016-17 के लिए रेलवे में 1.21 लाख करोड़ रुपए निवेश की घोषणा.
• आगामी 5 साल में रेलवे प्रोजेक्ट पर 8.5 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे.
• रेलवे में सभी पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती होगी.
• वित्त वर्ष 2015-16 के बजट में बिजली समेत ईधन लागत में 8,720 करोड़ रूपये की बचत.
• रेलवे कर्मचारियों को 11.67 फीसदी ज्यादा वेतन देने की घोषणा.

15/02/2016

=>सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तर...

1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है? --- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है? --- संयुक्त राज्य अमरीका
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? --- विद्युत
4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? --- हेनरी शीले ने
5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
--- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है
6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? --- बढ़ता है
7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का --- तीसरा नियम है
8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? --- गंधक
9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है,क्योंकि?
--- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? --- हेनरी बेकरल ने
11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? --- पाँच
12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
--- एक अवतल लेंस
13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? --- विशिष्ट गुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा?
--- 8 मीटर/सेकेण्ड
15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?--- उत्तल दर्पण
16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? --- उपधातु
17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? --- थियोफ्रेस्टस
18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी?
--- इस्पात में
19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग --- बढ़ जायेगा
20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर --- सुनाई नहीं देगी
21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है
--- पलायन वेग
22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4%बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल --- 2% बढ़ जायेगा
23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल --- अपरिवर्तित रहेगा
24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है --- अनुनाद के कारण
25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? --- जल के प्रवाह की दर
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि
--- पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा --- 12 घण्टे का
28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड --- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? --- स्प्रिंग घड़ी
30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण --- 2% घट जायेगा
31. दाब का मात्रक है? --- पास्कल
32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए
---उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो उसका ताप --- बढ़ जाता है
34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक होता है --- -0° K
35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? --- ग्रीक
36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
--- रेडियोएक्टिव धर्मिता
37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? --- बैगनी
38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप --- बढ़ जायेगा
39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? --- सात रंग
40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है? --- 2 सेकेण्ड
41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है? --- बैंगलोर में
42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है
--- ध्वनि की चाल से अधिक
43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है
--- 36,000 किलोमीटर
44. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है?
--- हिप्पोक्रेटस
45. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?
--- इंजन को ठण्डा रखना
46. मनुष्य के शरीर के ताप होता है --- 37° C
47. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को --- निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
48. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस --- उत्तल है
49. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस
--- अवतल है
50. तारे टिमटिमाते हैं --- अपवर्तन के कारण
51. निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है? --- न्यूट्रॉन
52. पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है --- शारीरिकी
53. निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है --- बैंगनी
54. स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी? --- 4 मीटर
55. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? ---डायोप्टर
56. रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है
--- रेडियों तरंगों का परावर्तन
57. न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है? --- द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
58. किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है? --- जड़त्व
59. लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है --- विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
60. दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि?
--- क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
61. बर्फ़ के टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्योंकि? --- दाब अधिक होने से बर्फ़ का गलनांक घट जाता है
62. मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांतपर कार्य करता है?
--- केवल संवहन
63. जीवित प्राणियों के शरीर में होने वाली निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रक्रिया, पाचक प्रक्रिया है? --- प्रोटीनों का ऐमिनो अम्लों में विघटन
64. एक टेलीविश्ज़न में दूरस्थ नियन्त्रण के लिए किस प्रकार के वैद्युत चुम्बकीय विकिरण का उपयोग किया जाता है?
--- हर्त्ज या लघु रेडियो तरंगें
65. मिथेन जिसके वायुमण्डल में उपस्थित है, वह है? --- बृहस्पति
66. प्रोटीन के पाचन में सहायक एन्जाइम है? --- ट्रिप्सिन
67. उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं? --- बेरी-बेरी से
68. माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है?
--- लैक्टिक अम्ल
69. प्रकाश वर्ष होता है? --- एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी
70. समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है? --- फ़ेदोमीटर
71. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? --- सिलिकन की
72. वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है? --- मुख्य अक्ष
73. अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी? --- अनन्त
74. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है?
--- जिंक
75. जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
--- लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
76. कार्य का मात्रक है? --- जूल
77. प्रकाश वर्ष इकाई है? --- दूरी की
78. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ कहलाता है? --- तत्त्व
79. दो या दो से अधिक तत्त्वों के मात्रा के विचार से एक निश्चित अनुपात में संयोग करने से बना पदार्थ कहलाता है? --- यौगिक
80. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं?
--- डाप्लर प्रभाव
81. कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं? --- आवृति
82. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी? --- 332 मी./से.
83. निम्नलिखित में से समय का मात्रक नहीं है? --- प्रकाश वर्ष
84. पारसेक (Parsec) इकाई है? --- दूरी की
85. निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है?
--- सीसा
86. निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है?
--- ग्रेफाइट,आयोडिन
87. एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो --- हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी
88. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं --- पृष्ठ तनाव के कारण
89. पानी का घनत्व अधिकतम होता है? --- 4°C पर
90. यदि दो उपग्रह एक ही वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनके
--- वेग समान होंगे
91. पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे एक उपग्रह से एक पैकेट छोड़ दिया जाता है तो --- उपग्रह के साथ उसी चाल से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा
92. निम्नलिखित में से कौन एक यौगिक है? --- अमोनिया
93. यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है
--- न्यूटन/मी.2
94. कैण्डेला मात्रक है --- ज्योति तीव्रता
95. जल एक यौगिक है, क्योंकि
--- इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्त्व होते हैं।
96. वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवधारियों के अध्ययन से होता है कहलाता है
--- जीव विज्ञान
97. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? --- शैवाल
98. जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है --- ऊर्जा
99. मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई? --- 1971 ई.
100. चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि
--- चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं
101. बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक --- घट जाता है
102. स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक --- मिश्रण
103. पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? --- पारिस्थितिकी
104. फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? --- फ़्लोरीकल्चर
105. किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण
--- बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
106. निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है --- न्यूट्रॉन
107. परमाणु नाभिक के अवयव हैं --- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
108. सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है --- आरबोरीकल्चर
109. निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? --- अवतल लेंस
110. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? --- उत्तल लेंस
111. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल --- हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
112. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह है --- न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
113. माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? --- कवक
114. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है?
--- तृतीय नियम
115. 'कोई पिण्ड तब तक विरामावस्था में ही बना रहेगा, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता है।' यह कथन किसका है? --- न्यूटन
116. न्यूक्लिऑन नाम सामान्यत: किसके लिये हैं? --- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
117. पोजिट्रॉन है एक --- धनावेशित इलेक्ट्रॉन
118. एग्रोफ़ोरेस्ट्री क्या है?
--- कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना
119. एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology) में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है? --- बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का
120. मोनाजाइट किसका अयस्क है? --- थोरियम
121. बॉक्साइट निम्नलिखित में से किसका परमुख अयस्क है? --- ऐलुमिनियम
122. कार्नेलाइट किसका खनिज है? --- मैग्नीशियम
123. 'गन मेटल' किसका अयस्क है? --- तांबा, टिन और ज़िंक
124. लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है? --- सल्फर यौगिक
125. जल में आसानी से घुलनशील है? --- नाइट्रोजन
126. भारी जल एक प्रकार का है? --- मंदक
127. इनमें से कौन कोलॉइड नहीं है? --- रक्त
128. पनीर, निम्न का एक उदाहरण है? --- जैल
129. माचिस की तीली के एक सिरे पर लगा मसाला निम्नलिखित का मिश्रण है? --- लाल फॉस्फोरस और गंधक
130. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रकृति में अनुचुम्बकीय है?
--- ऑक्सीजन
131. जो तत्त्व ऑक्सीजन पर प्रतिक्रिया नहीं करता है, वह है? --- आयोडीन
132. निम्न में से कौन सर्वाधिक स्थायी तत्त्व है? --- सीसा
133. निम्नलिखित में से क्या जल से हल्का होता है? --- सोडियम
134. सामान्य ट्यूबलाइट में कौन सी गैस होती है?
--- आर्गन के साथ मरकरी वेपर
135. वैज्ञानिक ‘एडबर्ड जेनर’ निम्नलिखित में से किस रोग से सम्बन्धित हैं
--- चेचक
136. मानव में गुर्दे का रोग किसके प्रदूषण से होता है? --- कैडमियम (Cd)
137. बी.सी.जी. का टीका निम्न में से किस बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है? --- क्षय रोग
138. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली ऑक्सीजन का स्रोत क्या है?
--- जल
139. पौधे का कौन-सा भाग श्वसन क्रिया करता है? --- पत्ती
140. कच्चे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? --- एसिटिलीन
141. वृक्षों की आयु किस प्रकार निर्धारित की जाती है?
--- वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
142. नेत्रदान में दाता की आँख का कौन-सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
--- रेटिना
143. साधारण मानव में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? --- 46
144. मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्बी होती है? --- ऊरु (जांघ)
145. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगाई जाती है? --- ऑक्सीटोसिन
146. परखनली शिशु के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?
--- शिशु का परिवर्धन परखनली के अन्दर होता है।
147. मानव शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं? --- 12
148. किस द्रव के एकत्रित होने पर माँसपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं? --- लैक्टिक एसिड
149. स्तनधारियों में लाल रुधिर कणिकाओं का निर्माण कहाँ होता है?
--- अस्थिमज्जा में
150. वाशिंग मशीन का कार्य किस सिद्धांत पर आधारित है? --- अपकेंद्रण
151. न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग होता है?
--- अंतरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में
152. द्रव बूँद की संकुचित होकर न्यूनतम क्षेत्र घेरने की प्रवृत्ति का कारण होता है? --- पृष्ठ तनाव
153. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सदिश राशि है? --- --संवेग
154. जब किसी झील की तली से उठकर वायु का बुलबुला ऊपरी सतह तक आएगा तो उसका आकार? --- बढ़ जाएगा
155. अल्फा कण के दो धन आवेश होते हैं, इसका द्रव्यमान लगभग बराबर होता है --- -310
156. केल्विन मात्रक में मानव शरीर का सामान्य तापमान है
---- हीलियम के एक परमाणु के
157. निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है? --- रॉकेट प्रौद्योगिकी में
158. निर्वात में प्रकाश की चाल होती है? --- 3 X 108 मीटर / सेकण्ड
159. निम्न में सदिश राशि कौन-सी है? --- वेग
160. एक परिशुद्ध घड़ी 3:00 बजे का समय दर्शा रही है। घण्टे की सूई के 135 डिग्री घूमने के बाद कया समय होगा? --- 7 बजकर 30 मिनट
161. एक खगोलीय मात्रक की औसत दूरी है?
--- पृथ्वी और सूर्य के बीच की
162. निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था, कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं? --- आर्यभट्ट
163. जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? --- रैखिक संवेग संरक्षण
164. साइकिल चालक को प्रारम्भ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?. 'जीव
विज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
--- चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है।
165. जीव विज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
--- लैमार्क एवं ट्रैविरेनस ने
166. 'वनस्पति विज्ञान' के जनक कौन हैं? --- थियोफ्रेस्टस
167. 'चिकित्सा शास्त्र' का जनक किसे माना जाता है? --- हिप्पोक्रेट्स
168. पुष्पों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
--- एन्थोलॉजी
169. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? --- देहरादून
170. 'भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण' का मुख्यालय कहाँ स्थित है? --- कोलकाता
171. निम्न में से किसे ‘वर्गिकी का पितामह’ कहा जाता है?
--- कार्ल वार्न लीनियस
172. वर्गीकरण की आधारीय इकाई क्या है? --- स्पेशीज
173. जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? --- ल्यूवेन हॉक
174. वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है? --- जीवाणुओं में
175. भोजन की विषाक्तता उत्पन्न होती है?
--- क्लोस्ट्रीडियम बौटूलीनम द्वारा
176. नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में निम्न में से कौन-सी फ़सल सहायक है?
--- फली (बीन्स)
177. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी जीवाणुओं के द्वारा होती है? --- कुष्ठ
178. सूक्ष्म जीवाणुओं युक्त पदार्थ का शीतिकरण एक प्रक्रिया है, जिसका कार्य है --- -जीवाणुओं को निष्क्रिय करना
179. दूध के दही के रूप में जमने का कारण है --- - लैक्टोबैसिलस
180. वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवकों को क्या कहते हैं? --- कार्टीकोल्स
181. निम्नलिखित में से कौन खुजली के रोग ‘स्केबीज’ का कारण है? --- कवक
182. लाइकेन किन दो वर्ग के पोधों से मिलकर बने होते हैं?
--- कवक और शैवाल
183. लाइकेन किसके सूचक होते हैं? --- वायु प्रदूषण के
184. जड़ के स्थान पर 'मूलाभास' किसमें पाया जाता है? --- ब्रायोफाइट्स में
185. सबसे अधिक क्रोमोसोम किसमें पाए जाते हैं? --- टेरिडोफाइट्स में
186. निम्न में से कौन-सा एक 'जीवित जीवाश्म' है?--साइकस
187. श्वसन मूल किस पौधे में पाई जाती हैं? --- जूसिया में
188. 'साबूदाना' किससे प्राप्त होता है? --- साइकस से
189. निम्नलिखित में से कौन एक जड़ नहीं है? --- आलू
190. स्तम्भ मूल होती हैं --- -अपस्थानिक जड़ें
191. जड़ें किस भाग से विकसित होती हैं? --- मूलांकुर से
192. गाजर एक प्रकार से क्या है? --- जड़
193. हल्दी के पौधे का खाने योग्य हिस्सा कौन-सा होता है? --- प्रकन्द
194. प्याज किसका परिवर्तित रूप है?--तने का
195. घरों में विद्युत की पूर्ति 220 वोल्ट पर की जाती है। 220 वोल्ट प्रदर्शित करता है? --- औसत वोल्टेज
196. परमाणु के नाभिक में होते हैं? --- प्रोटॉन व न्यूट्रॉन
197. एम्पियर किसका मात्रक है? --- विद्युत धारा का
198. शरीर रचना के किस वर्गीकरण में लॉबस्टर सम्बद्ध होता है?
--- क्रस्टेशियन्स
199. कौन से पौधों में नाइट्रोजन स्थायीकरण की क्षमता होती है?
--- चना एवं अन्य दलहन
200. विद्युत परिपथ में फ़्यूज का क्या कार्य होता है?
--- विद्युत परिपथ की रक्षा करता है
201. पराश्रव्य तरंगें मनुष्य के द्वारा --- -नहीं
सुनी जा सकती हैं
202. भूस्थिर उपग्रह का आवर्त काल कितना
होता है? --- 24 घण्टे
203. पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी
होती है? --- 20,000 हर्ट्ज से अधिक
204. आवृत्ति की इकाई क्या है? --- हर्ट्ज
205. एक किलो चीनी का भार --- -समुद्र तल
पर सर्वाधिक होगा
206. चिकित्सा शास्त्र का जनक किसे कहा
जाता है? --- हिप्पोक्रेटस
207. ल्यूमेन किसका मात्रक है? --- ज्योति
फ्लक्स का
208. हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा, पृथ्वी से
चन्द्रमा पर ले जाया जाता है तो गुब्बारा
चन्द्रमा पर --- -फट जायेगा
209. एक लिफ़्ट एक समान वेग से ऊपर जा रही
हो तो, उसमें स्थित व्यक्ति का भार ---
अपरिवर्तित रहेगा
210. लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल
बराबर ऊपर चढ़ता रहता है, क्यों? --- पृष्ठ तनाव
के कारण
211. बैरोमीटर में पारे का तल एकाएक गिरना
प्रदर्शित करता है? --- तूफ़ान
212. एक कमरे में पंखा चल रहा है, तो कमरे की
वायु का ताप --- -बढ़ता है
213. गर्म जल 90°C से 80°C तक ठण्डा होने में
10 मिनट लेता है, तो 80°C से 70°C तक ठण्डा
होने में समय लेगा --- -10 मिनट से अधिक
214. दो वेक्टर जिनका मान अलग है? --- उनका
परिणामी शून्य नहीं हो सकता
215. पत्थरों से भरी कोई नाव नदी में तैर रही
है। यदि सारे पत्थर नदी में गिरा दिये जायें तो
पाली का तल --- -वही रहेगा
216. ध्वनि तरंगें नहीं चल सकतीं --- निर्वात में
217. ट्रान्सफार्मर का प्रयोग किया जाता
है --- -प्रत्यावर्ती वोल्टेज को उच्च-निम्न करने
के लिए
218. बाँध के नीचे की दीवारें मोटी बनाई
जाती हैं, क्योंकि --- -गहराई बढ़ने के साथ द्रव
का दाब बढ़ता है
219. द्रवों का वह गुण, जिसके कारण यह अपनी
विभिन्न परतों में होने वाली गति का विरोध
करता है, कहलाता है --- -श्यानता
220. निम्नलिखित में से कौन एक यौगिक है ---
-रेत
221. विरंजक चूर्ण है --- -यौगिक
222. गैसों की श्यानता ताप के बढ़ने पर --- -
बढ़ती है
223. ठण्डे देशों में झीलों के जम जाने के पश्चात
भी जलीय जन्तु जिन्दा रहते हैं, क्योंकि --- -
बर्फ़ के नीचे जल 4° C पर होता है
224. यदि पृथ्वी पर वायुमण्डल न होता, तो
दिन की अवधि --- -अधिक होती
225. विद्युत मोटर निम्न सिद्धान्त के अनुसार
कार्य करती है --- -फ़ैराडे के नियम
226. निम्न में से कौन-सा बम जीवन को नष्ट
कर देता है, लेकिन भवनों को कोई क्षति नहीं
पहुँचाता है? --- न्यूट्रॉन बम
227. परमाणु बम में निम्न सिद्धान्त कार्य
करता है --- -नाभिकीय विखण्डन
228. प्रकाश विद्युत सेल --- -प्रकाश को
विद्युत में बदलता है
229. घरों में पंखे, बल्ब आदि किस क्रम में लगे
होते हैं? --- समान्तर क्रम में
230. एक्स किरणों की खोज किसने की थी?
--- रॉन्जन ने
231. पिच ब्लैण्डी किसका अयस्क है? ---
रेडियम का
232. रेडियोऐक्टिव पदार्थों से निकलने
वाली किरणें हैं --- -एल्फ़ा किरणें, बीटा
किरणें ,गामा किरणें
233. जेम्स चैडविक ने निम्नलिखित में से
किसकी खोज की थी? --- न्यूट्रॉन
234. द्विनाम पद्धति के प्रतिपादक हैं --- -
कार्न वार्न लीनियस
235. अमोनियम क्लोराइड का घोल है? ---
एसिडिक
236. शीतलीकरण में निम्नलिखित में से कौन
सा तत्व ऑक्साइड है? --- नाइट्रोजन
237. मानवीय महिलाओं के प्रजननीय (अण्डाणु
उत्पादन) में कौन सा हॉर्मोन तेजी से वृद्धि
करता है? --- एस्ट्रोजन
238. प्रोलॉग भाषा विकसित हुई? --- 1972
में
239. बैकबोन सम्बन्धित है? --- इन्टरनेट से
240. वेब अस्तित्व में आया? --- अमरीका में
241. निम्नलिखित में से कौन सी अक्रिय गैस
वातावरण में नहीं पाई जाती है? --- आर्गन
242. स्टेनलेस स्टील को बनाने में आयरन के साथ
कौन सी महत्त्वपूर्ण धातु का प्रयोग किया
जाता है? --- क्रोमियम
243. विद्युत बल्ब का तन्तु धारा प्रवाहित
करने से चमकने लगता है, परन्तु तन्तु में धारा ले
जाने वाले तार नहीं चमकते। इसका कारण क्या
है? --- तन्तु का प्रतिरोध तारों की अपेक्षा
अधिक होता है
244. एक अश्व-शक्ति में कितने वाट होते हैं? ---
746 वाट
245. निम्नलिखित में से कौन उपधातु है? ---
आर्सेनिक,एन्टिमोनी,बिस्मथ.
246. निम्नलिखित में से कौन यौगिक है? ---
अमोनिया
247. परमाणु के नाभिक में निम्न कण होते हैं?
--- प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन
248. शाक-सब्ज़ी उत्पन्न करने वाले पौधों का
अध्ययन कहलाता है? --- आलेरीकल्चर
249. निम्नलिखित में से रासायनिक यौगिक
कौन-सा है? --- अमोनिया
250. घूर्णन करती एक गोल मेज पर अचानक एक
लड़का आकर बैठ जाता है। मेज के कोणीय वेग पर
क्या प्रभाव पड़ेगा? --- कम हो जाएगा
251. बल गुणनफल है? --- --द्रव्यमान और त्वरण
का
252. आनुवांशिकता एवं विभिन्नता के बारे में
जानकारी देने वाली वनस्पति विज्ञान की
शाखा को कहते हैं? --- आनुवंशिकी
253. शून्य में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं
की अथवा का ? --- समान त्वरण होता है
254. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन-
सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है? ---
द्रव्यमान
255. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप
सकते हैं? --- कैलोरी
256. विद्युत धारा की इकाई है --- -एम्पियर
257. निम्न में से कौन, न तो तत्त्व है और न ही
यौगिक --- -वायु
258. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था है --- -प्लाज्मा
259. पुष्पों का अध्ययन कहलाता है --- -
एंथोलॉजी
260. SI-पद्धति में लेंस की शक्ति की इकाई
क्या है? --- डायोप्टर
261. जीवाश्म वनस्पति विज्ञान में अध्ययन
किया जाता है --- -जीवाश्मों का
262. डेसीबल किसे नापने के लिए प्रयोग में
लाया जाता है? --- वातावरण में ध्वनि
263. विद्युत चुम्बकीय तरंगें हैं --- -रेडियों तरंगें
264. स्वतंत्रता पूर्वक गिरती हुई वस्तु की कुल
ऊर्जा --- -नियत रहती है
265. परमाणु विद्युततः होते हैं --- -उदासीन
रूप से
266. इलेक्ट्रॉन की खोज की थी --- -थॉमसन
ने
267. जीवद्रव्य के पृथक्करण एवं संयोजन से
सम्बन्धित वनस्पति विज्ञान की शाखा
कहलाती है --- -टिशु कल्चर
268. परमाणु घड़ी निम्न प्रभाव के अंतर्गत
कार्य करती है --- -पीजोइलेक्ट्रिक प्रभाव
269. क्वार्टज घड़िया निम्न सिद्धान्त के
अनुसार कार्य करती हैं --- -दाब विद्युत प्रभाव
270. न्यूटन की गति का प्रथम नियम क्या
कहलाता है? --- जड़त्व का नियम
271. गाड़ी खींचता हुआ घोड़ा किस बल के
कारण आगे बढ़ता है? --- पृथ्वी द्वारा घोड़े के
पैरों पर आरोपित बल से
272. प्रोटॉन की खोज किसने की थी? ---
रदरफ़ोर्ड ने
273. सबसे अधिक भेदन क्षमता किन किरणों
की होती है? --- ग़ामा किरणों की
274. परमाणु क्रमांक कहते हैं --- -नाभिक में
उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को
275. धूप के चश्मे के लिए किस काँच का प्रयोग
किया जाता है? --- क्रुक्स
276. पोलियो का वाइरस शरीर में प्रवेश
करता है? --- दूषित भोजन तथा जल से
277. मस्तिष्क की बीमारी को पहचाना
जाता है? --- ई.ई.जी
278. निद्रा रोग नामक बीमारी होती है?
--- ट्रिपैनोसोमा नाम के एककोशीय जीव से
279. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग
जीवाणु से होता है? --- तपेदिक
280. शहद का प्रमुख घटक है? --- फ्रक्टोज
281. मानव शरीर में विटामिन 'ए' संचित रहता
है? --- यकृत में
282. विटामिन सी का सबसे उत्तम स्रोत है?
--- आँवला
283. हृदय की धड़कन नियंत्रित करने के लिए
निम्न में से कौन सा खनिज आवश्यक है? ---
पोटैशियम
284. पालक के पत्तों में निम्नलिखित में से
किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है? ---
लोहा
285. श्वेत (सफ़ेद) रक्त कणिकाओं का क्या
कार्य है? --- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण
करना
286. किस रुधिर वर्ग का व्यक्ति सर्वदाता
होता है? --- O
287. निम्न में से किसमें लोहे का अंश सबसे
अधिक पाया जाता है? --- हरी सब्ज़ियों में
288. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग
किस अंग में सम्पन्न होता है? --- छोटी आँत
289. निम्न में से कौन-सा आहार मानव शरीर में
नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान
करता है? --- पनीर
290. यदि एक पिता का रक्त वर्ग ‘A’ है और
माता का रक्त वर्ग ‘O’ है, तो उनके पुत्र का रक्त
वर्ग निम्न में से कौन-सा हो सकता है --- -O
291. हमारे शरीर का अधिकतम भार किससे
बना है? --- जल का
292. शरीर में कार्बोहाइड्रेट का संग्रह
निम्नलिखित में से किसके रूप में होता है? ---
ग्लाइकोजन
293. मछलियों के यकृत तेल में किस विटामिन
की प्रचुरता होती है? --- विटामिन-डी
294. किसकी उपस्थिति के कारण गाय के दूध
का रंग पीला होता है? --- कैरोटीन
295. ब्रह्माण्ड में कौन-सा तत्त्व सबसे अधिक
मात्रा में पाया जाता है? --- हाइड्रोजन
296. "पृथ्वी तथा अन्य ग्रह सूर्य के चारों ओर
चक्कर लगाते हैं", यह सबसे पहले किसने सिद्ध
किया था? --- कॉपरनिकस ने
297. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार हो
जाता है, क्योंकि? --- जल का क्वथनांक बढ़
जाता है।
298. ऊष्मा का सर्वोत्तम चालक है? --- पारा
299. चावल को पकाने में कहाँ पर अधिक समय
लगता है? --- माउण्ट एवरेस्ट पर
300. सिरका का रासायनिक नाम क्या है?
--- एथेनोइक एसिड

301. 'मिल्क ऑफ़ मैग्निशिया' क्या होता है?
--- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
302. निम्न में से कौन-सी अश्रु गैस है? ---
क्लोरोपिक्रिन
303. निम्न में से कौन वायु को सबसे अधिक
प्रदूषित करता है? --- कार्बन मोनोक्साइड
304. कोई भी गैस निम्न स्थिति में आदर्श गैस
के रूप में व्यवहार करती है? --- निम्न दाब और
उच्च ताप
305. निम्नलिखित में से किसमें एन्जाइम्स नहीं
पाए जाते हैं? --- विषाणु
306. एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी? ---
चेचक का टीका
307. एड्स होने का क्या कारण है? --- T-4
लिम्फोसाइट्स की कमी
308. एड्स वायरस क्या होता है? --- एक सूची
आर.एन.ए.
309. शैवालों की कोशिका भित्ति किस
पदार्थ की बनी होती है? --- सेल्यूलोज
310. लाल सागर का लाल रंग निम्नलिखित में
से किसकी उपस्थिति के कारण होता है? ---
शैवाल
311. गलगण्ड रोग से कुछ समुद्री खरपतवार खाने
से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें पाया
जाता है --- -आयोडीन
312. पेनीसिलीन की खोज किसने की थी?
--- अलेक्ज़ेण्डर फ्लेमिंग ने
313. लाइकेन निम्न में से किसके सूचक होते हैं?
--- वायु प्रदूषण के
314. कुनैन किससे प्राप्त होता है? ---
सिनकोना से
315. फूलगोभी का खाने योग्य भाग कौन-
सा होता है? --- पुष्पक्रम
316. सामान्यत: अंकुरण के लिए किसकी
आवश्यकता नहीं होती है? --- प्रकाश
317. 'तना काट' आमतौर पर किसके प्रवर्धन के
लिए प्रयोग किया जाता है? --- गन्ना
318. नारियल का खाने योग्य भाग कौन-सा
होता है? --- भ्रुणपोष
319. आम के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या
है? --- मेन्जीफेरा इण्डिका
320. निषेचन क्रिया क्या है? --- एक नर युग्मक
का अण्डाणु से संयोजन
321. संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है?
--- रेफ्लेसिया
322. जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे
महत्त्वपूर्ण अंग कौन-सा है? --- पुष्प
323. मानव शरीर में रक्त का शुद्धीकरण कहाँ
पर होता है? --- वृक्क में
324. सफ़ेद रक्त कण (W.B.C.) का मुख्य कार्य
क्या है? --- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण
करना
325. राजस्थान में ताँबे का विशाल भण्डार
किस क्षेत्र में स्थित है? --- खेतड़ी क्षेत्र में
326. भारत की प्रमुख धान्य फ़सल कौन-सी है?
--- चावल
327. पत्तियों के दो मुख्य कार्य होते हैं --- -
प्रकाश संश्लेषण व वाष्पोत्सर्जन
328. डॉक्टर, चित्रकार, शिल्पकार आदि के
द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैल्सियम सल्फ़ेट
का लोकप्रिय नाम क्या है? --- प्लास्टर ऑफ़
पेरिस
329. सोने के आभूषण बनाते समय उसमें कौन-सी
धातु मिलायी जाती है? --- ताँबा
330. निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु
कौन-सी है? --- ओस्मियम
331. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-
सी है? --- कार्बन डाइऑक्साइड
332. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक
होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं --- -कार्बन
डाइऑक्साइड
333. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन-सा
तत्व होता है --- -ऑक्सीजन
334. टमाटर सॉस में पाया जाता है --- -
ऐसीटिक अम्ल
335. 'बायोलॉजी' के जन्मदाता के रूप में किसे
जाना जाता है? --- अरस्तू
336. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया
जाता है? --- मूंगफली
337. कोशिका को एक निश्चित रूप कौन
प्रदान करती है? --- कोशिका भित्ति
338. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा
प्राप्त होता है? --- क्लोरोप्लास्ट
339. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी
संस्थान कहाँ स्थित है? --- नागपुर में
340. 'भूरी क्रांति' किससे संबंधित है? ---
उर्वरकों के उत्पाद से
341. मादा पशुओं में बच्चे पैदा होते समय कौन-
सा हॉर्मोन अधिक सक्रिय होता है? ---
ऑक्सीटोसिन
342. भारत का कौन-सा राज्य 'एशिया की
अण्डे की टोकरी' के नाम से जाना जाता है?
--- आन्ध्र प्रदेश
343. "भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान"
कहाँ स्थित है? --- बरेली
344. 'लाल क्रांति' किससे संबंधित है? ---
माँस उत्पादन से
345. मुर्गियों की सबसे ख़तरनाक बीमारी
कौन-सी है? --- रानीखेत
346. दूध का घनत्व किस यंत्र की सहायता से
ज्ञात किया जाता है? --- लैक्टोमीटर
347. भारत में सर्वाधिक पशुधन किस राज्य में
पाया जाता है? --- उत्तर प्रदेश
348. निम्नलिखित में से किसके दूध में वसा की
सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है? ---
रेण्डियर
349. 'गरीबों की गाय' के नाम से किसे
जाना जाता है? --- बकरी
350. दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती
है? --- अयन पूर्ण विकसित होता है।,दुग्ध
नलिका उभरी रहती है।,दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी
होती है।
351. भारत में सबसे ज़्यादा बकरियाँ किस
राज्य में पायी जाती है? --- उत्तर प्रदेश
352. ऊन के लिए विख्यात पशु 'पश्मीना' क्या
है? --- बकरी
353. किस स्तनधारी के दूध में जल की मात्रा
सबसे कम होती है? --- मादा हाथी
354. 'केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र' कहाँ
स्थित है? --- देहरादून
355. मनुष्य के शरीर में 'एण्टअमीबा
हिस्टोलिटिका' कहाँ पाया जाता है? ---
आँत में
356. मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन
चक्र किसने खोजा था? --- रोनाल्ड रॉस ने
357. निम्न में से किसमें रक्त नहीं होता है, किंतु
वह श्वसन करता है? --- हाइड्रा
358. निम्नलिखित में से किसे 'जेली फिश' के
नाम से जाना जाता है? --- ऑरीलिया
359. निम्न में से क

Address

Bhiwani
127031

Telephone

903475631

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G.K. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to G.K.:

Shortcuts

Share

Category