K.M. Public School Bhiwani

K.M. Public School Bhiwani This is the official page of K.M. Public School, Bhiwani. K.M. Public School is one of the best school in Bhiwani.

22/03/2026
के. एम. पब्लिक स्कूल के स्काउट/गाइड ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।हरियाणा राज्य भारत स्काउट/गाइड  मुख्यालय के आदेशानुसार...
05/11/2024

के. एम. पब्लिक स्कूल के स्काउट/गाइड ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

हरियाणा राज्य भारत स्काउट/गाइड मुख्यालय के आदेशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड के 75वें वर्ष व हीरक जयंती के अवसर पर 03.11.2024 से 09.11. 2024 तक स्काउट/गाइड सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 3 नवंबर 2024 जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेश मेहता के निर्देशानुसार आज प्राकृतिक भ्रमण, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें के. एम. पब्लिक स्कूल व हरियाणा वॉरियर ओपन ग्रुप, भिवानी के स्काउट/गाइड/रोवर ने यूनिट लीडर श्री हरीश शर्मा,राकेश रोहिल्ला,लक्ष्मी अरोड़ा,रोवर लीडर कार्तिक के मार्गदर्शन में भाग लिया इस उपलक्ष्य पर डी.ओ.सी.(स्काउट )श्री पवन कुमार, डी.ओ.सी.(गाइड) श्रीमती रितु परमार एवं बाबा ब्राह्मण धाम खरकड़ी राजपुरा के महंत श्री अनिल शर्मा श्री राधेश्याम ने अपने कर कमलों द्वारा मंदिर परिसर में पारिजात, गुड़हल,आंवला तथा अन्य औषधीय पौधे लगाए। इस अवसर पर स्काउट/गाइड/रोवर को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

के . एम. पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनिया व छात्र दुष्यंत ने मुक्केबाजी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शनदिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2...
04/11/2024

के . एम. पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनिया व छात्र दुष्यंत ने मुक्केबाजी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के द्वारा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन टोहाना में किया गया जिसमें के.एम.पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनिया व छात्र दुष्यंत ने भाग लिया। अंडर-19 आयु वर्ग से मुक्केबाजी में 48-50 किलो भार वर्ग में सोनिया ने स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र तथा अंडर -17 आयु वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में दुष्यंत ने कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विद्यालय की खेल प्रशिक्षिका आरती शर्मा तथा प्रशिक्षक आकाश के द्वारा किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता को जीतकर विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार का बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया हैं । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आनंद बासिया, प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौत्तम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व सुनील शर्मा, गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी । प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया,सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

के. एम. पब्लिक स्कूल के एन.सी.सी कैडेट्स का राष्ट्रीय कैंप तथा छात्राओं का समूह गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शनदिनांक 15 से 2...
29/10/2024

के. एम. पब्लिक स्कूल के एन.सी.सी कैडेट्स का राष्ट्रीय कैंप तथा छात्राओं का समूह गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 15 से 27 अक्टूबर 2024 तक 12, पंजाब बटालियन, होशियारपुर द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय कैंप’ रोपड़ में आयोजित किया गया जिसमें के. एम. पब्लिक स्कूल से 11 हरियाणा बटालियन के 7 कैडेट्स का चयन हुआ था। कैंप के दौरान आयोजित की गई सांस्कृतिक गतिविधियों में भोजन की बर्बादी नाटक में कैडेट दीक्षांत राज और यशांक ने गोल्ड मेडल लेकर स्कूल व बटालियन का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कैडेट्स का सहयोग एन.सी.सी अधिकारी सुमन परमार व रामकरण लोहान ने किया। इस कैंप के दौरान कैडेट्स ने भाखड़ा बाँध, आनंदपुर साहिब, विरासत -ए -खालसा का भी भ्रमण किया। इसी दौरान 27 अक्टूबर 2024 को भारत विकास परिषद द्वारा राज्य स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता बरवाला में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में के. एम.पब्लिक स्कूल, भिवानी से सिमरन तंवर,चेतना शर्मा,प्राची शर्मा, सरुचि शर्मा, श्रेया पंडित, वैशाली,आस्था और कनिका दीवान ने भाग लिया। समूह गान में स्कूल की छात्राएँ जिला स्तर पर प्रथम रहीं। सभी प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद की तरफ से स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतिभागिता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल को अलग से ट्रॉफी दी गई। छात्राओं का मार्गदर्शन संगीत शिक्षक चंद्र प्रकाश मेहता तथा शिक्षिका बबीता शर्मा ने किया। विद्यालय प्रबंधक आनंद बासिया,प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौतम समिति सदस्य अमित शर्मा व सुनील शर्मा गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित व सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने विजेता छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

के. एम.पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा मॉक पार्लियामेंट सत्र का किया गया आयोजनदिनांक 23 -...
25/10/2024

के. एम.पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा मॉक पार्लियामेंट सत्र का किया गया आयोजन

दिनांक 23 -24 अक्टूबर को स्थानीय के. एम.पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ एवं वाद विवाद प्रतियोगिता तथा मॉक पार्लियामेंट सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया,प्राचार्या रेनू सैनी, उपप्राचार्या नीलम गौतम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व सुनील शर्मा, निर्णायक मंडल सदस्य सुनीता आर्य व अंजु देवी, मंजू तंवर व मोनिका, हिंदी शिक्षिका अरुणा आचार्य, किरण, संतोष सोनी व गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित ने माँ सरस्वती तथा सेठ किरोड़ीमल जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया। हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं- 12वीं के विद्यार्थियों, वाद-विवाद में 9वीं-10वीं तथा मॉक पार्लियामेंट में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का मुख्य विषय समसामयिक, वाद विवाद का विषय ऑनलाइन शिक्षण तथा मॉक पार्लियामेंट का विषय गरीबी,महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण, बेरोजगारी तथा कोचिंग संस्थान आदि रहे। मॉक पार्लियामेंट सत्र में सभी सदन सदस्यों को संसद की गरिमा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। मॉक पार्लियामेंट में विद्यार्थियों का सहयोग करने के लिए शिक्षिका मधु परमार, सोनू कौशिक, बबीता, मीनाक्षी और रितु उपस्थित रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं से प्राची प्रथम, वाद विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पाँच विद्यार्थियों क्रमशः अमन, पारस,साक्षी, यश और ज्योति, मॉक पार्लियामेंट में सर्वश्रेष्ठ दस विद्यार्थियों क्रमशः दीपांशु, यशिका, गौरव, सोनिया, अक्षिता, निकिता, ज्योति, भव्य, तुषार और विनय तथा मॉक पार्लियामेंट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों, प्राचार्या तथा उपप्राचार्या ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, सचिव राजेश मोडा, प्रबंधक आनंद बासिया तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं ।

. एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बाल महोत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिनांक 15 से 18 अक्टूबर तक जिला बाल...
25/10/2024

. एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बाल महोत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 15 से 18 अक्टूबर तक जिला बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पब्लिक स्कूल बाल भवन में किया गया जिसमें स्थानीय के. एम.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न समूह वर्ग के लिए भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। प्रथम वर्ग से सुलेख में तनिष प्रथम, दूसरे वर्ग से ड्रामेबाज में कार्तिक प्रथम तथा सुलेख में कशिश द्वितीय, तीसरे वर्ग से रंगोली में भाविनी द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में पलक कुमारी तृतीय तथा स्केचिंग ऑन द स्पॉट में गौरव वशिष्ठ तृतीय तथा चतुर्थ वर्ग से रंगोली में प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को बाल कल्याण समिति के द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का नाम राज्य स्तर के लिए भी चयनित किया गया है । विद्यार्थियों का मार्गदर्शन आशीष ठाकुर, किरण, सोनू कौशिक तथा वैशाली के द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, प्रबंधक आनंद बासिया, प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौतम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व सुनील शर्मा,प्राथमिक विंग प्रभारी अंजु पोपली,गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित व रेखा श्योराण तथा सभी अध्यापकों ने मिलकर विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

के. एम. पब्लिक स्कूल में स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सत्र का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को हरियाणा राज्य बाल अधिक...
24/10/2024

के. एम. पब्लिक स्कूल में स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सत्र का आयोजन
दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा स्थानीय के. एम.पब्लिक स्कूल में स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मुख्य वक्ता के रूप में श्री श्याम शुक्ला व अन्य सदस्य मनोज भारद्वाज, रिंकू, संदीप, प्रवेश गौतम तथा रोशन लाल ने शिरकत की। कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल अधिकार, स्कूल वैन सुरक्षा नियमों,1098 पर कॉल करने के महत्व तथा पोक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना है। श्री श्याम शुक्ला तथा मनोज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों के बारे में, मोबाइल फोन का उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों तक सीमित रखने तथा आत्मरक्षा तकनीकों, बाल विवाह, अनाथ बच्चों के लिए स्कॉलरशिप तथा 1098 हेल्पलाइन नंबर तथा बच्चों से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में बताया। अधिकारियों ने विभिन्न कानूनों तथा बाल संरक्षण उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जिसमें विद्यार्थियों को अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी मिली। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, प्रबंधक आनंद बासिया,प्राचार्या रेनू सैनी , उप- प्राचार्या नीलम गौतम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व सुनील शर्मा, कानूनी साक्षरता क्लब सदस्य सोनू कौशिक, मोनिका तथा गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन समिति सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने वर्चुअल माध्यम से आयोग सदस्यों का विद्यालय पधारने व विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

के. एम. पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षिल ने मुक्केबाजी में प्राप्त किया प्रथम स्थानगत दिनांक 18 से 20 सितंबर 2024 को जिला बे...
09/10/2024

के. एम. पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षिल ने मुक्केबाजी में प्राप्त किया प्रथम स्थान
गत दिनांक 18 से 20 सितंबर 2024 को जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 6वाँ हरियाणा राज्य प्राथमिक स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन फतेहाबाद में किया गया जिसमें के.एम.पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं के छात्र हर्षिल ने भाग लिया। अंडर-14 आयु वर्ग से मुक्केबाजी में 36 किलो भार वर्ग में हर्षिल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र तथा 1100 रुपये की नकद राशि प्रदानकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाडी का नाम राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विद्यालय की खेल प्रशिक्षिका आरती शर्मा तथा प्रशिक्षक आकाश के द्वारा किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतकर छात्र ने न केवल अपने परिवार का बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया हैं । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, प्रबंधक आनंद बासिया, समिति सदस्य जितेंद्र गोयल, प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौत्तम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व सुनील शर्मा, गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्र का नाम राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर उसे बधाई दी । प्रबंधन समिति सचिव राजेश मोडा ने विजेता छात्र को इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में के. एम.पब्लिक स्कूल की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन दिनांक 1 अक्टूब...
05/10/2024

श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में के. एम.पब्लिक स्कूल की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन
दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को श्री अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्विद्यालीय सांस्कृतिक तथा समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श महिला महाविद्यालय में किया गया जिसमें स्थानीय के.एम.पब्लिक स्कूल की छात्राओं इशिका, प्राची, हिमानी, पलक, रुहानी, साक्षी, रूपाक्षी और महक ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार तथा ₹2100 नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, प्रबंधक आनंद बासिया, प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौतम, समिति सदस्य अमिता शर्मा व गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएँ दी।

दुर्गा पूजा महोत्सव पर के. एम. पब्लिक स्कूल में  रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ दिनांक 3अक्तूबर,2024  से स्थानीय के. एम...
03/10/2024

दुर्गा पूजा महोत्सव पर के. एम. पब्लिक स्कूल में रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ
दिनांक 3अक्तूबर,2024 से स्थानीय के. एम. पब्लिक स्कूल में ‘नवरात्रि पर्व’ के उपलक्ष्य में नवरात्र पूजन के साथ रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। नवरात्र उत्सव की शुरुआत विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधक आनंद बासिया व शारदा बासिया, प्राचार्या रेनू सैनी, उप-प्राचार्या नीलम गौतम, प्राथमिक विंग प्रभारी अंजु पोपली तथा गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित व रेखा श्योराण ने मिलकर कलश पूजन व स्थापना करके की। तत्पश्चात माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके रामायण पाठ किया गया । सभी ने मिलकर माँ दुर्गा तथा रामायण आरती की तथा विद्यालय के चहुँमुखी विकास के साथ-साथ सबके शुभ मंगल की प्रार्थना की। तत्पश्चात उपस्थित स्टाफ सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व चैत्र तथा अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मनाया जाता है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा-अर्चना करने से देवी माँ की कृपा बनी रहती है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, सचिव राजेश मोडा तथा समिति सदस्य जितेंद्र गोयल, अमिता शर्मा व सुनील शर्मा ने नवरात्रि महोत्सव की सबको बधाई दी।

Address

Hansi Road
Bhiwani
127021

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911664241268

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when K.M. Public School Bhiwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to K.M. Public School Bhiwani:

Shortcuts

Share

Category