26/01/2019
जे ई ई मेन प्रवेश परीक्षा में छाए बीपीएस के विद्यार्थी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जनवरी जे ई ई का परिणाम शनिवार सुबह जारी किया गया | परिणामो में एक बार फिर बीपीएस के बच्चों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है | स्कूल के सात बच्चो ने एकसाथ मेन उत्तीर्ण करके एडवांस लेवल के लिए क़्वालीफाई किया है जो स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है | हितेश ने 97 परसेंटाइल एवं प्रवेश ने 93 परसेंटाइल लेकर एक बड़ी उपलब्धि स्कूल के नाम की |निशा ने 87 , निधि ने 86 , रीतू ने 82 परसेंटाइल लिए औरअमानत और कीर्ति ने भी selection sure किए | पहले ही बैच में रेगुलर स्टडीज के साथ स्कूल द्वारा दी गई कोचिंग के कारण बच्चो ने नए आयाम बनाये है जोकि काबिले तारीफ है | स्कूल मैनेजमेंट द्वारा बच्चो को बुके देकर सम्मानित किया गया और अगले लेवल के लिए शुभ कामनाएं दी |