Halwasiya Vidya Vihar Sr. Sec. School, Bhiwani

Halwasiya Vidya Vihar Sr. Sec. School, Bhiwani Ever since its inception Halwasiya Vidya Vihar has carved a splendid niche in the field of education and achieved glorifying destinations.
(1)

Be it the field of medicine, engineering, administration, defence, sports Halwasiyans rock everywhere.

17/08/2026

🇮🇳✨ 𝗜𝗡𝗗𝗘𝗣𝗘𝗡𝗗𝗘𝗡𝗖𝗘 𝗗𝗔𝗬 𝗖𝗘𝗟𝗘𝗕𝗥𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡𝗦 ✨🇮🇳

𝗛𝗮𝗹𝘄𝗮𝘀𝗶𝘆𝗮 𝗩𝗶𝗱𝘆𝗮 𝗩𝗶𝗵𝗮𝗿, 𝗕𝗵𝗶𝘄𝗮𝗻𝗶 celebrated Independence Day with immense pride, enthusiasm, and patriotic spirit. 🇮🇳❤️

🇮🇳 Flag Hoisting Ceremony
🎭 Cultural Programmes
🎶 Patriotic Performances
🎤 Speeches & Student Presentations

The celebration beautifully reflected the spirit of freedom, unity, patriotism, and national pride, with students showcasing their talent and love for the nation. 🌟

✨ 𝗖𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗙𝗿𝗲𝗲𝗱𝗼𝗺 • 𝗛𝗼𝗻𝗼𝘂𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗢𝘂𝗿 𝗛𝗲𝗿𝗼𝗲𝘀 • 𝗜𝗻𝘀𝗽𝗶𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗢𝘂𝗿 𝗙𝘂𝘁𝘂𝗿𝗲 🇮🇳

📸 𝗚𝗹𝗶𝗺𝗽𝘀𝗲𝘀 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗮 𝗣𝗿𝗼𝘂𝗱 𝗮𝗻𝗱 𝗠𝗲𝗺𝗼𝗿𝗮𝗯𝗹𝗲 𝗗𝗮𝘆!

🇮🇳 𝗝𝗮𝗶 𝗛𝗶𝗻𝗱 • 𝗩𝗮𝗻𝗱𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗮𝗿𝗮𝗺! 🇮🇳

#𝗛𝗮𝗹𝘄𝗮𝘀𝗶𝘆𝗮𝗩𝗶𝗱𝘆𝗮𝗩𝗶𝗵𝗮𝗿 #𝗕𝗵𝗶𝘄𝗮𝗻𝗶 #𝗜𝗻𝗱𝗲𝗽𝗲𝗻𝗱𝗲𝗻𝗰𝗲𝗗𝗮𝘆 #𝟭𝟱𝗔𝘂𝗴𝘂𝘀𝘁 #𝗙𝗹𝗮𝗴𝗛𝗼𝗶𝘀𝘁𝗶𝗻𝗴

15/08/2026

🍳✨ 𝗖𝘂𝗹𝗶𝗻𝗮𝗿𝘆 𝗖𝗿𝗲𝗮𝘁𝗶𝘃𝗶𝘁𝘆 𝗜𝗻 𝗔𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻! 👩‍🍳🌟

𝗛𝗮𝗹𝘄𝗮𝘀𝗶𝘆𝗮 𝗩𝗶𝗱𝘆𝗮 𝗩𝗶𝗵𝗮𝗿, 𝗕𝗵𝗶𝘄𝗮𝗻𝗶 organised an exciting 𝗙𝗶𝗿𝗲𝗹𝗲𝘀𝘀 𝗖𝗼𝗼𝗸𝗶𝗻𝗴 𝗖𝗼𝗺𝗽𝗲𝘁𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻, where students turned simple ingredients into creative and delicious culinary creations. 🥗🍓

👩‍🍳 Students showcased their creativity, presentation skills, teamwork, innovation, and confidence while preparing a variety of tempting dishes—without using fire! 🔥🚫

✨ The activity provided a wonderful opportunity for students to develop life skills while learning through fun and hands-on experiences.

🌟 𝗖𝗿𝗲𝗮𝘁𝗲 • 𝗖𝗼𝗼𝗸 • 𝗣𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁 • 𝗦𝗵𝗶𝗻𝗲!

#𝗛𝗮𝗹𝘄𝗮𝘀𝗶𝘆𝗮𝗩𝗶𝗱𝘆𝗮𝗩𝗶𝗵𝗮𝗿 #𝗛𝗩𝗩 #𝗙𝗶𝗿𝗲𝗹𝗲𝘀𝘀𝗖𝗼𝗼𝗸𝗶𝗻𝗴 #𝗖𝗼𝗼𝗸𝗶𝗻𝗴𝗖𝗼𝗺𝗽𝗲𝘁𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻 #𝗦𝘁𝘂𝗱𝗲𝗻𝘁𝗖𝗿𝗲𝗮𝘁𝗶𝘃𝗶𝘁𝘆

हलवासिया विद्या विहार में देशभक्ति की गूंज के साथ धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसस्थानीय हलवासिया विद्या विहार...
15/08/2026

हलवासिया विद्या विहार में देशभक्ति की गूंज के साथ धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

स्थानीय हलवासिया विद्या विहार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं सरस्वती वंदना से हुआ। सर्वप्रथम ए.एन.ओ सव्य सचिन भारद्वाज के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स व बैंड़ द्वारा मुख्य अतिथि को एस्कॉर्ट कर समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हवलदार नरेश कुमार, लांस नायक अशोक कुमार, संदीप कुमार पधारे। सर्वप्रथम विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया। तत्पश्चात् आचार्या पूनम तंवर ने प्रभावशाली व गरिमामयी मंच संचालन करते हुए उनकी प्रेरणादायी उपलब्धियों से अवगत कराया।

सांस्कृतिक गतिविधियों में कक्षा ग्यारहवीं 'क' की छात्रा नव्या ने अपने ओजस्वी स्वर में भाषण की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् आचार्या मनीषा परमार ने अपनी कविता के माध्यम से प्रकृति का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं 'ग' की छात्रा रिद्धि व कक्षा सातवीं 'घ' की छात्रा लक्ष्या ने शानदार भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह के बलिदान को शानदार स्किट के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं 'क' की छात्रा मानवी ने हरियाणवी गीत 'कर दिया ऊँचा नाम मेरे हरियाणे का' पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा सातवीं 'ग' की छात्रा भाविका की देशभक्ति कविता ने सबका मन मोह लिया।

छात्रा अनन्या व खुशबू ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आचार्या कमलेश ने अपने भावपूर्ण गीत से शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भीम स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत स्काउट परेड में भी विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की स्काउट टीम को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से इस प्रतियोगिता में वीरेंद्र, मेधांश, वरुण, चैतन्य, मुकुल तथा अनुराग ने प्रतिभागिता की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

मुख्य अतिथि हवलदार नरेश कुमार ने बताया कि वे सोलह वर्ष की आयु में भारतीय सेवा में शामिल हो गए और उन्हें अठारह वर्ष की आयु में ही कारगिल युद्ध लड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही अशोक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश सदैव से ही विश्व गुरु रहा है और भविष्य में भी विश्व गुरु बना रहेगा। उन्होंने अपने शब्दों से युद्ध का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धा अशोक कुमार व नरेश कुमार के साहस का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ, त्याग, देश-प्रेम की भावना और सामाजिक जागरण के महत्व को बताया।

सभी को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने पर आचार्या कोमल सोनी, सभी टीम सदस्य एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। सभी गतिविधियाँ अभिमन्यु सदन प्रमुख आचार्या अनीता गोयल के निर्देशन में भली-भांति संपन्न हुईं।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख अलेक्जेंडर दास, राजेश मोदी, सुवीरा गर्ग, किरण मखीजा, रितु, सिंपल, नीतू, बिजयलक्ष्मी, सोनिया, सोनिया जांगड़ा, आरती, खेल प्रशिक्षक रामभगत व कपिल शर्मा, संगीताचार्य गोविंद प्रताप मिश्रा, पुनीत परुथी, कुमारी किरण, कोमल, जीवन, राकेश, सरजीत व पुरुषोत्तम सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अनुशासन और सेवा-भाव के साथ पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया। अंत में कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम व राष्ट्रगान से हुआ।

🌿💚 𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶 𝗧𝗲𝗲𝗷! 🌸✨May the beautiful festival of 𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶 𝗧𝗲𝗲𝗷 fill your life with happiness, prosperity, love, a...
15/08/2026

🌿💚 𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶 𝗧𝗲𝗲𝗷! 🌸✨

May the beautiful festival of 𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶 𝗧𝗲𝗲𝗷 fill your life with happiness, prosperity, love, and togetherness. 🌿💚

May every swing bring a smile, every prayer bring peace, and every moment be filled with joy and blessings. 🙏✨

🌸 𝗖𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗮𝘁𝗲 𝗧𝗿𝗮𝗱𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀 • 𝗦𝗽𝗿𝗲𝗮𝗱 𝗝𝗼𝘆 • 𝗖𝗵𝗲𝗿𝗶𝘀𝗵 𝗧𝗼𝗴𝗲𝘁𝗵𝗲𝗿𝗻𝗲𝘀𝘀 🌸

💚 𝗛𝗮𝗿𝗱𝗶𝗸 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗵𝗸𝗮𝗺𝗻𝗮𝘆𝗲𝗻! 💚

#𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶𝗧𝗲𝗲𝗷 #𝗛𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗹𝗶𝗧𝗲𝗲𝗷 #𝗧𝗲𝗲𝗷𝗖𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 #𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝗙𝗲𝘀𝘁𝗶𝘃𝗮𝗹𝘀 #𝗙𝗲𝘀𝘁𝗶𝘃𝗮𝗹𝗢𝗳𝗝𝗼𝘆 #𝗧𝗿𝗮𝗱𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀 #𝗝𝗼𝘆𝗔𝗻𝗱𝗛𝗮𝗽𝗽𝗶𝗻𝗲𝘀𝘀

🇮🇳✨ 𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝗜𝗻𝗱𝗲𝗽𝗲𝗻𝗱𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗗𝗮𝘆! 🇮🇳✨Let us celebrate the spirit of freedom, unity, courage, and patriotism that makes our nat...
15/08/2026

🇮🇳✨ 𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝗜𝗻𝗱𝗲𝗽𝗲𝗻𝗱𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗗𝗮𝘆! 🇮🇳✨

Let us celebrate the spirit of freedom, unity, courage, and patriotism that makes our nation truly special. ❤️🤍💚

Today, we honour the sacrifices of our freedom fighters and the brave hearts who continue to serve our nation with dedication and courage. 🇮🇳

🌟 𝗟𝗲𝘁 𝘂𝘀 𝗯𝗲 𝗽𝗿𝗼𝘂𝗱 𝗼𝗳 𝗼𝘂𝗿 𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻, 𝗿𝗲𝘀𝗽𝗲𝗰𝘁 𝗼𝘂𝗿 𝘁𝗿𝗶𝗰𝗼𝗹𝗼𝘂𝗿, 𝗮𝗻𝗱 𝗯𝘂𝗶𝗹𝗱 𝗮 𝗯𝗿𝗶𝗴𝗵𝘁𝗲𝗿 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘁𝗼𝗴𝗲𝘁𝗵𝗲𝗿.

🇮🇳 𝗝𝗮𝗶 𝗛𝗶𝗻𝗱! • 𝗩𝗮𝗻𝗱𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗮𝗿𝗮𝗺! 🇮🇳

#𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆𝗜𝗻𝗱𝗲𝗽𝗲𝗻𝗱𝗲𝗻𝗰𝗲𝗗𝗮𝘆 #𝟭𝟱𝗔𝘂𝗴𝘂𝘀𝘁 #𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝗜𝗻𝗱𝗲𝗽𝗲𝗻𝗱𝗲𝗻𝗰𝗲𝗗𝗮𝘆 #𝗝𝗮𝗶𝗛𝗶𝗻𝗱 #𝗩𝗮𝗻𝗱𝗲𝗠𝗮𝘁𝗮𝗿𝗮𝗺 #𝗣𝗮𝘁𝗿𝗶𝗼𝘁𝗶𝘀𝗺 #𝗣𝗿𝗼𝘂𝗱𝗧𝗼𝗕𝗲𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 #𝗧𝗿𝗶𝗰𝗼𝗹𝗼𝘂𝗿 #𝗡𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹𝗣𝗿𝗶𝗱𝗲

आजादी के जश्न और तीज की उमंग ने बांधा समांँ, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँस्थानीय हलवासिया विद्या विहार के वरि...
14/08/2026

आजादी के जश्न और तीज की उमंग ने बांधा समांँ, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

स्थानीय हलवासिया विद्या विहार के वरिष्ठ, माध्यमिक एवं प्राथमिक विभाग में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति कार्यक्रमों एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और तीज पर्व की सुंदर झलक प्रस्तुत की।वरिष्ठ विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा नेहल ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा गुंजन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा दसवीं की छात्रा निधि ने तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि छात्रा ताशु ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। छात्रा आकांक्षा श्योराण ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किया तथा नंदिनी ने देशभक्ति कविता के माध्यम से वातावरण को भावविभोर कर दिया।विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने वर्तमान समय की एक नई गुलामी के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत चिंता का विषय है। हमें तकनीक का उपयोग अपनी प्रगति के लिए करना चाहिए न कि स्वयं को उसका गुलाम बनने देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए देश के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की मीनाक्षी ने प्रथम, कक्षा दसवीं की प्रियांशी ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के हर्षित को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की कनिका एवं निधि ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की योजस्वी एवं इशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं एवं बारहवीं की गहना एवं प्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की माही एवं गुंजन को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
माध्यमिक विभाग में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका आचार्या प्रतिभा गोयल एवं आचार्या ममता शर्मा ने निभाई। कक्षा आठवीं से कार्तिक एवं राघव ने संयुक्त रूप से प्रथम, नव्या एवं राघवी ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं से प्रियांशी एवं निया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी की पाविका एवं याशिका तथा कक्षा सातवीं की रिद्धि एवं रियांशी ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आचार्या कविता तंवर एवं आचार्या सुमन पूनिया ने निभाई। कक्षा छठी से काशवी, अंशिका एवं पूर्वल ने प्रथम, काव्यांजलि ने द्वितीय तथा आशिता एवं संकल्प ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिनिसा, मानवी, पीहू एवं रितिका ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में आचार्या विजय लक्ष्मी एवं आचार्या बिंदु वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें कक्षा छठी से राजनंदनी एवं वंशिका, कक्षा सातवीं से दिव्यांशी एवं जेनिका तथा कक्षा आठवीं से दीपक, अंजलि, धानी, खुशबू, अंशिका एवं मुस्कान शामिल रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका आचार्या बबीता गर्ग के निर्देशन में कक्षा आठवीं की छात्रा दीप्ति तथा छात्र लक्की एवं पुलकित ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। इसके अतिरिक्त कक्षा आठवीं की छात्राओं कनक एवं हुनर ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।प्राथमिक विभाग में भी नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। बच्चों ने देशभक्ति कविताएँ, देशभक्ति गीत, समूहगान एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को जीवंत कर दिया।विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में आचार्या मीनाक्षी अग्रवाल, अदिति पूनिया, सिंपल बाग्ला, नीतू शर्मा, अंजू खट्टर, सोनिया, अंजू लोहान, अनिता गोयल, रितु शर्मा, पूनम तंवर, किरण मखीजा, मनीषा परमार तथा आचार्य हरिश्चंद्र, रमेश बंसल, अनिल मणि सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Address

Halwasiya Vidya Vihar Sr. Sec. School, Rohtak Gate
Bhiwani
127021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Halwasiya Vidya Vihar Sr. Sec. School, Bhiwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Halwasiya Vidya Vihar Sr. Sec. School, Bhiwani:

Shortcuts

Share

Category