31/03/2026
थारू जनजाति के होनहार युवा अर्जुन कुमार थारू ने पीसीएस परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में प्रथम स्थान एवं पूरे उत्तर प्रदेश में 239वीं रैंक प्राप्त कर गैसड़ी क्षेत्र, जनपद बलरामपुर का नाम गौरवान्वित कर दिया है।
असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर उनका चयन उनकी अथक मेहनत, संघर्ष और अटूट दृढ़ संकल्प का शानदार परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर अर्जुन कुमार थारू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को भी बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी ऐसे ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। 🎉✨