24/01/2022
कुबेर महाविद्यालय के बी. ए.- तृतीय वर्ष की छात्रा अनुप्रिया चौहान को बी. ए. में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (टॉप करने पर) लाने पर आज दिनांक- 24/01/2022 को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के तृतीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अनुप्रिया चौहान ने कुबेर महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाते हुए एक अलग पहचान बनाने का कार्य किया है। महाविद्यालय परिवार इसके लिये छात्रा को ढेर सारी शुभकामनायें देता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।