14/11/2024
*महावीर इंटरनेशनल "शौर्य शक्ति"*
दिनांक 14 नवंबर 2024
गतिविधि: बाल दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह।
प्रकार: समाज और जागरूकता अभियान।
स्थान: भीलवाड़ा।
आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को *महावीर इंटरनेशनल शौर्य शक्ति शाखा* की ओर से *आश्रय आश्रम भीलवाड़ा* में वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू जी पोखरण की उपस्थिति में हुआ। शौर्य शक्ति संस्था के अध्यक्ष श्री डिंगल जैन ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान महत्व को समझाया गया और परिवार को संगठित रहने का संदेश दिया गया।
महावीर इंटरनेशनल शौर्य शक्ति शाखा की ओर से अध्यक्ष डिंगल जैन, सदस्य में रंजीता जैन, दिव्यम पोरवाल जैन, रिद्धि जैन उपस्थित रहे। इसी दिवस में विद्यालय के सदस्यों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों को भोजनशाला में परोसकारी कर धर्म लाभ लिया।
धन्यवाद।