22/11/2022
बच्चों में पढ़ने की आदत डालें।सुबह विद्यालय जाने से पहले छोटे बच्चों को एक से डेढ़ घण्टे के लिए पढ़ने को प्रोत्साहित करें।शाम को विद्यालय समय के बाद 1 घंटा खेलने का अवसर दें व शाम 1 से डेढ़ घण्टे पढ़ने की आदत डालें।शाम को जब बच्चे पढ़ें तो माता-पिता भी पास में बैठकर कुछ कोई उपन्यास,कहानी,अखबार का संपादकीय इत्यादि पढ़ें ताकि बच्चे आपका अनुकरण करें।अच्छी शिक्षा ही बालकों के भविष्य की सुदृढ़ता होगी।बच्चों की शिक्षा में माता-पिता व शिक्षकों की बराबर भूमिका है।छोटे बच्चों को मोबाइल कम से कम दिखाएं हाँ कुछ बालकविताएँ, कहानियां जरूर दिखाएं ताकि बालकों की कल्पना शक्ति बढ़ें।विद्यालय की किताबों के अलावा बालहंस,चंपक जैसी मैगजीन पढंने को दें।अभिभावक इस बात को ध्यान में रखें कि जैसे ही बालक के पास पेंसिल,रबड़,शॉर्पनर,स्लेट,कॉपी खत्म हो जाएं तुरंत नई दिलवाएं ताकि उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हों।