01/10/2022
*मां कात्यायनी की कथा:* धार्मिक मान्यताओं अनुसार राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए क्रोध से और देवताओं की ऊर्जा किरणों से ऋषि कात्यायन के आश्रम में संयुक्त रोशनी को देवी का रूप दिया गया। इसके बाद मां कात्यायनी ने महिषासुर नामक दैत्य का वध किया। मान्यता है कि माँ कात्यायनी की पूजा करने से अविवाहित लड़कियों को मनचाहा पति मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में होता है उन्हें माँ कात्यायनी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। मां कात्यायनी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से रोग, दुख, संताप और भय दूर हो जाता है। * *