05/10/2021
हार्मोन शरीर में बनने वाले एक तरह का कैमिकल होते हैं, जो रक्त के माध्यम से आपके अंगों और ऊतकों तक पहुंचते हैं। यह आपके शरीर में धीरे-धीरे कार्य करते हैं और शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं। शरीर के बढ़ने, मेटाबॉलिज्म, यौन गतिविधियों, प्रजनन और मूड (mood) आदि क्रियाओं में हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।हार्मोन क्या होता है – What Is Hormone In Hindi
हार्मोन (Hormone) को अंतःस्राव भी कहा जाता है जो शरीर में मौजूद अंतःस्रावी ग्रंथियों से होता है। इन ग्रंथियों में नलिकाएं नही होती है। इससे Hormone का पूरे शरीर में प्रवाह रक्त परिसंचरण तंत्र के द्वारा होता है। कुछ प्रकार के हार्मोन कोशिकाओं से भी स्त्रावित होते है। इसे शरीर का संदेशवाहक भी कहते है क्योंकि ये जरूरी सूचनाएं विभिन्न अंगों तक पहुंचाते है।
शरीर की कोशिकाओं और अंगों के लिए हार्मोन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसकी मात्रा में अल्प वृद्धि या कमी भी शरीर में विभिन्न रोगों को आमंत्रित करती है। इसलिए मानव शरीर में हार्मोन का Hormone Level रहना जरूरी है।
मानव शरीर में हार्मोन कई प्रकार की ग्रन्थियों में पाया जाता है। ये ग्रंथियां एंडोक्राइन (Endocrine Glands) कहलाती है। ग्रन्थि से निकलने वाला हार्मोन सीधे मानव रक्त में प्रवाहित होता है। मनुष्य का शारीरिक विकास और प्रजनन हॉर्मोन की मात्रा पर निर्भर होता है। हार्मोन मुख्यतः प्रोटीन का बना होता है। इसमें प्रोटीन के अलावा एमिनो एसिड और स्टेरॉइड भी पाया जाता है। स्टलिंग नामक वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम “Hormone” का नाम प्रयोग किया था।प्रमुख हार्मोन के नाम – Names Of Harmons In Hindi
1. एस्ट्रोजन (Estrogen) – यह हॉर्मोन महिलाओं के शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रजनन और मासिक धर्म में एस्ट्रोजन महत्वपूर्ण है। यह महिला के अंडाशय में निर्मित होने वाला सेक्स हॉर्मोन है।
2. प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) – यह भी महिलाओं में मुख्य हार्मोन है। इसका मुख्य कार्य महिलाओं में गर्भधारण करना है। मासिक धर्म के लिए प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन बेहद महत्वपूर्ण होता है।
3. टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) – इसे पुरुष सेक्स हार्मोन भी कहते है। योन शक्ति को बढ़ाने और शरीर में ताकत देने में Testosterone महत्वपूर्ण है। शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में भी इसकी मुख्य भूमिका होती है। अनियमित दिनचर्या, खानपान और अपर्याप्त नींद टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करती है। हड्डियों और बालों के विकास में यह हॉर्मोन मुख्य भूमिका निभाता है।
4. कोर्टिसोल (Cortisol) – यह हॉर्मोन एंड्रेनल ग्रंथि में पाया जाता है। जब कोर्टिसोल हॉर्मोन में असंतुलन होता है तब मस्तिष्क तनाव सबंधी समस्या हो जाती है। चक्कर आना, थकान महसूस होना कोर्टिसोल हॉर्मोन की वजह से होता है।
हार्मोन के प्रकार और कार्य
5. थायराइड हॉर्मोन (Thyroid Hormone) – थायराइड ग्रंथि से स्त्रावित हॉर्मोन है। मनुष्य में थकान, कार्य क्षमता में कमी इत्यादि थायराइड हॉर्मोन में असंतुलन के कारण होते है। इस हॉर्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की बीमारी होती है।
6. इन्सुलिन (Insulin) – यह अग्नाशय ग्रंथि से निकलता है। रक्त में शर्करा की मात्रा को इन्सुलिन हार्मोन नियंत्रित करता है।
7. सेरोटोनिन (Serotonin) – यह हॉर्मोन मनुष्य के स्वभाव को नियंत्रित करता है। इसकी कमी या वृद्धि होने पर चिड़चिड़ापन और अनिद्रा बढ़ती है।
8. ऑक्सिटॉक्सिन (Oxytocin) – इसे लव हॉर्मोन भी कहा जाता है। पिट्यूटरी ग्रंथि से यह हॉर्मोन स्त्रावित होता है। ऑक्सिटॉक्सिन हॉर्मोन महिलाओं में प्रजनन और स्तनपान में मुख्य होता है।
9. थाइमस हॉर्मोन (Thymus) – यह हार्मोन थाइमस ग्रन्थि से स्त्रावित होता है। शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र में इसकी मुख्य भूमिका होती है।
10. एंडॉर्फिन (Endorphins) – यह हार्मोन शरीर में दर्द के समय निकलता है। इससे दर्द का अहसास कम हो जाता है।