21/08/2021
*मेरे क्षेत्र में पैसे के अभाव में किसी बेटी की शिक्षा अधूरी नहीं रहने पाएगी*-विधायक संजय गुप्ता
********************************
*बेटियों के लिए वरदान बना रिद्धि सिद्धि
********************************
*विधायक संजय गुप्ता ने मिशन शक्ति से जोड़ते हुए रक्षाबंधन पर्व का दिया बेटियों को उपहार*
*******************************
*रिद्धि सिद्धि कालेज में मेरी बेटी मेरा सम्मान के अंतर्गत सभी कोर्सो में 10%सीट छात्राओं हेतु निशुल्क रखी गई*-विधायक संजय गुप्ता
*10% बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने का उद्देश्य यह है कि हमारी बेटियां शत प्रतिशत शिक्षित हो ,आत्मनिर्भर हों ,स्वावलंबी बने*-सीमा पवार
*भरवारी/कौशाम्बी*
*****************
*विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता के द्वारा स्थापित रिद्धि सिद्धि कॉलेज आफ हायर एजुकेशन भरवारी कौशांबी बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है यह कथन एक प्रेसवार्ता के दौरान विधायक संजय गुप्ता ने कही,इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा लिखी गई अपनी आत्मकथा "कांटो भरी राह" से भी अवगत कराया*
*आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कालेज के प्रशासनिक अधिकारी सीमा पवार व व्यवस्थापक मयंक मिश्रा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में सभी पत्रकारों को अवगत कराया कि रोजगार परक उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु रिद्धि सिद्धि कॉलेज की स्थापना की गई है.* यह कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनपद कौशांबी के लिए मील का पत्थर साबित होगा .
*मेरी बेटी मेरा सम्मान के अंतर्गत सभी कोर्सो में 10 परसेंट सीट छात्राओं हेतु निशुल्क रखी गई*.
*प्रेसवार्ता के दौरान विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा कि है हंड्रेड परसेंट शुल्क 10 प्रतिशत बेटियों के लिए निशुल्क रहेगा साथ ही बेटियों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।*
विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र में पैसे के अभाव में किसी बेटी की शिक्षा अधूरी नहीं रहने पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो, स्वावलंबी बने
हम एक रक्षाबन्धन उत्सव कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जो हमारे विधानसभा के 74 सेक्टरों जिसे अब शक्ति केंद्र कहते हैं पर मनाया जाएगा।
*कालेज की प्रशासनिक अधिकारी सीमा पवार ने बताया कि पूर्व में महामारी के कारण तमाम परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं* ऐसे परिवार की बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रहें इसके लिए रिद्धि सिद्धि सेवा ट्रस्ट द्वारा 10% छात्राओं को पूरा कोर्स निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है इसके पीछे उद्देश्य है कि हमारी बेटियां शत प्रतिशत शिक्षित हो ,आत्मनिर्भर हों ,स्वावलंबी बने।
*व्यवस्थापक मयंक मिश्रा ने बताया कि रिद्धि सिद्धि कॉलेज में रोजगार परक कोर्स जैसे बीसीए ,बीबीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी ,बीकॉम ,बीए एवं मेडिकल के क्षेत्र में बी फार्मा व डी फार्मा कोर्स उपलब्ध है।*