15/01/2024
-स्वामी विवेकानंद का जीवन सनातन संस्कारों और सकारात्मकता का पर्याय--- प्रो. अश्वनी मिश्र
भरथना, 13 जनवरी | संस्कार भारती इटावा द्वारा स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम एम एस के इंटरनेशनल स्कूल भरथना में आयोजित किया गया, विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री महेश सिंह कुशवाह , प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में संस्कार भारती के प्रांतीय सदस्य अत्रि दीक्षित एवं अध्यक्ष संस्कार भारती इटावा अश्वनी कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि के साथ किया | संस्कार भारती के ध्येय गीत के गायन के पश्चात विद्यालय परिवार की छात्राओं वंशिका और भावना के द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत जान्हवी, सच्चिता और दीक्षा के द्वारा प्रस्तुत किया गया| विद्यालय द्वारा अतिथियों के स्वागत- सत्कार की परंपरा के पश्चात स्वामी विवेकानंद पर ओजस्वी भाषण छात्र प्रियांशु तथा छात्र अविनाश द्वारा दिया गया ,महिषासुर मर्दिनी रम्यककर्दिनी गीत की मोहक प्रस्तुति तथा मेरे घर राम आए हैं समूह गीत की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई |
विद्यालय के प्रबंध निदेशक महेश सिंह कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से छात्रों को सीख लेने की बात कही, उन्होंने समय के अनुपालन को छात्र जीवन का सबसे बड़ा सिद्धांत बताया| प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया | संस्कार भारती कानपुर बुंदेलखंड प्रांत पूर्वी उ. प्र. के सदस्य अत्रि दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद को छात्रों के मध्य आदर्श के रूप में अपनाने की बात करते हुए उन्हें महान भारतीय दार्शनिक बताया |
संस्कार भारती इटावा के अध्यक्ष प्रो. अश्वनी कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन को सत्य सनातन तथा सकारात्मकता का पर्याय बताते हुए कहा कि युवाओं को सदैव ऊर्जावान रहना चाहिए और जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए क्योंकि समस्याएं समय के साथ परिवर्तित होती रहती हैं | परिस्थितियों से संघर्ष ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है | कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संयोजक श्री वैभव गुप्ता तथा चंद्रोदय सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ वंदे मातरम के समवेत स्वरों में गायन शिक्षक श्री मनमोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया |
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री वैभव गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में को-ऑर्डिनेटर शिवम गुप्ता तथा निर्मला सिंह के साथ राहुल दुबे, योगेंद्र सर, शिवम सर, सुषमा मैम आदि स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति एवं सहयोग रहा |