08/09/2026
भरतपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में गायों में फैले लम्पी रोग के उपचार के लिए महात्मा गांधी पशुचिकित्सा महाविद्यालय की दो टीमों को डॉ प्रशांत कुमार तथा डॉ नम्रता के नेतृत्व में नियमित भेजा जा रहा है। टीम द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार को बारहपट्टी मंदिर आश्रम उच्चैन की गायों का लम्पी रोग तथा अन्य रोगों का उपचार किया गया। एवं गांव के लोगो द्वारा अपनी गायों का उपचार कराया गया। मंदिर के महंत देशराम द्वारा लम्पी की सूचना दी गयी थी । टीम द्वारा गांव वालो को रोगो से बचाव की जानकारी दी गयी। टीम में इंटर्नशिप के छात्र उपस्तिथ रहे।