09/09/2026
एक अकेला क्या कर सकता है ये सोच सामन्यतः सभी की होती है लेकिन बिना किसी स्वार्थ के साफ मन से अकेला व्यक्ति भी बहुत कुछ कर सकता है परेशानियां आती है लेकिन कामयाबी भी मिलती है किसी काम की शुरुआत करने का हौसला हो तो उस अकेले के साथ कारवां अपने आप बनता चला जाता है वीडियो में जो बिल्डिंग का टूटा हुआ हिस्सा दिखाई दे रहा है वो लगभग तीन-चार कमरों की जगह होगी जिस पर मालिकाना हक चार भाइयों समय सिंह जी गुर्जर(सेवा निवृत्त अध्यापक) अशोक जी गुर्जर (अध्यापक) धीरज गुर्जर जी,व निरपत सिंह जी गुर्जर का था जिसको विद्यालय के लिए दान करवाने हेतु किशोर कुमार ,विशाल शर्मा व सभी अन्य स्टाफ साथियों के द्वारा चारों भाइयों से विनम्र अनुरोध किया गया व चारों गुर्जर भाइयों ने सहर्ष ही वह जमीन व उस जमीन पर बना हुआ स्ट्रक्चर जो कि पूरा बना हुआ था मैटेरियल सहित विद्यालय के लिए दान कर दिया विद्यालय परिवार चारों गुर्जर भाइयों का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है अब ग्राम पंचायत स्तर से प्रयास करके उस स्ट्रक्चर को तुड़वाकर जमीन को विद्यालय की परिधि में लेने के लिए सरंपच सहाब रसीलपुर बबलू जी व सेकेट्री साहब अंशुल जी की सहायता से बाउंड्री वाल का निर्माण करवाया जा रहा है विद्यालय परिवार सरपंच साहब व सेकेट्री साहब का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है व आशा करते हैं इसी प्रकार अपना सहयोग आगे भी बनाये रखेंगे🥰🥰🙏🙏