04/05/2026
नवगछिया - भागलपुर गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार देर रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर संख्या 133 के समीप सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी वाहनों को समय रहते पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।