30/12/2022
सबौर हाई स्कूल का मैदान , सर्दी का मौसम और क्रिकेट मैच का वो नजारा , खासकर आरएमसीटी " राकेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट" जो की इसी स्कूल के एक सपूत और एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हम सब के प्यारे राकेश सिंह जी के असामयिक निधन के बाद उनकी याद में आयोजित किया गया था।
इतने वर्षो के बाद जब यह समाचार अखबार में देखा तो अनायास ही यादों के झरोखे से होते हुए एकबार फिर उसी मैदान पर पहुंच गए , जहां से हम सबके बचपन की अनंत यादें जुड़ी हुई है।
इस पोस्ट के माध्यम से एक बार फिर प्रयास करना चाहता हूं जिससे की अतीत और वर्तमान के सारे छात्र एक साथ जुड़े और कुछ क्रियात्मक संवाद हो।
आप सब अपना विचार रखिए और मन में एक संकल्प लेते है की एक अच्छा सा मंच तैयार करते है 🙏
सभी को आने वाले वाले वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉
Hamara Sabour