01/05/2022
. *प्रेस विज्ञप्ति*
*प्रांतीय शारीरिक एवं खेलकूद आचार्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ*
मुंगेर जिला अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर , जमालपुर विद्यालय के आतिथ्य में आज दिनांक 01 मई 2022 दिन रविवार से पंच दिवसीय प्रांतीय शारीरिक एवं खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हो गया।
विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मा0 नकुल शर्मा जी, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद जी, मुंगेर विभाग के विभाग प्रमुख राजेश रंजन जी, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वरनाथ जी, स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष बच्चन सिंह जी, सचिव सुधीर कुमार जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह जी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया गया। इसमें एथेलेटिक्स एवं समूह खेलकूद के नियमों की जानकारी, क्रियान्वयन, खेलकूद के विभिन्न आयामों व नियमों से शारीरिक एवं खेलकूद प्रमुख के आचार्य एवं दीदीजी को अवगत कराया जाएगा ।
पाँच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांतीय सह खेलकूद प्रमुख राकेश पांडेय, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख चंद्रशेखर कुमार, सह शारीरिक प्रमुख सुशील कुमार, आशुतोष कुमार, सुमित रौशन, बिरेन्द्र रॉय, अविनाश कुमार, बिपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर कुमार, पवन कुमार, सहित दक्षिण बिहार में विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों से लगभग 70 शारीरिक एवं खेलकूद आचार्य बन्धु- भगिनी शामिल हुए।