प्रिय अभिभावकगण,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के नए सत्र 2026-27 का आरंभ दिनांक 06.04.2026 से हो रहा है।
विद्यालय की कार्यविधि का समय प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।आप सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय भेजें तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद!
Bal Vidya Nikunj
A small step to A big change
31/03/2026
Today on 31.03.2026, the progress report of the annual examination of session 2025-26 was given to the parents of the children in the school.
आज दिनांक 31.03.2026 को विद्यालय में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्र बच्चों के अभिभावक को दिया गया।
Result Day
Last day of session 2025-26
04/03/2026
🌸✨ होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸
रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे,
आपके घर में सुख, समृद्धि और प्रेम सदैव बना रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन को
उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भर दे।
🎨 आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎨
01/03/2026
🏆🏏 तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में बाल विद्या निकुंज, एकचारी टीम का शानदार प्रदर्शन 🏏🏆
बाल विद्या निकुंज, एकचारी की विद्यालय क्रिकेट टीम ने गंगा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पीरपैंती द्वारा आयोजित तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया। श्रृंखला के प्रारंभिक मैच में मिली हार के बाद टीम ने उल्लेखनीय वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
यह क्रिकेट श्रृंखला गंगा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पीरपैंती के सफल आयोजन में संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ एवं खेल के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिसके लिए बाल विद्या निकुंज परिवार उनकी सराहना एवं आभार व्यक्त करता है। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं पारस्परिक सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
📊 मैच सारांश:
✅ मैच 1:
GGPS11 ने यह मैच 9 विकेट से जीता। इस मैच से हमारी टीम को महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।
✅ मैच 2:
BVN-11 टीम ने शानदार वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी एवं अनुशासित गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया।
✅ मैच 3:
अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए BVN-11 ने पुनः 8 विकेट से शानदार विजय प्राप्त की, और श्रृंखला में दमदार प्रदर्शन किया।
⭐ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
⭐ निखिल कुमार भारती (BVN-11) – पूरे टूर्नामेंट में शानदार और लगातार बल्लेबाजी करते हुए टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे।
⭐ सूरज कुमार भारती (BVN-11) – बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण रन बनाए तथा टीम के लिए अहम विकेट भी लिए।
⭐ संदीप कुमार (BVN-11) – दबाव भरे समय में प्रभावशाली बल्लेबाजी कर टीम को मजबूती प्रदान की।
⭐ रूपेश कुमार (BVN-11) – किफायती और प्रभावी गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
⭐ नमन कुमार (BVN-11) – अनुशासित गेंदबाजी से टीम को मजबूत सहयोग प्रदान किया।
⭐ दीपांकर – कप्तान (GGPS-11) – शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ टीम का सफल नेतृत्व किया।
⭐ अनीश – उपकप्तान (GGPS-11) – आक्रामक बल्लेबाजी से मैच पर प्रभाव डाला।
⭐ आयुष सिंह (GGPS-11) – तेज गति से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
⭐ सुंदरम – विकेटकीपर (GGPS-11) – बल्लेबाजी एवं विकेटकीपिंग दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
⭐ प्रांजल (GGPS-11) – महत्वपूर्ण समय पर प्रभावी गेंदबाजी का प्
07/02/2026
आज 7 फरवरी को हमारे विद्यालय के मार्गदर्शक सह अभिभावक दशरथ प्रसाद जी की पुण्यतिथि है।
आपके विजन और विचार का ही परिणाम है कि पिछले 23 साल से आपके हमारे बीच भौतिक स्वरूप में उपस्थित न होने पर भी आपके बताए मार्ग और आशीर्वाद से विद्यालय सुचारू रूप से गतिशील है।
समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से आपको श्रद्धांजलि 🙏
#पुण्यतिथि
30/01/2026
दिनांक 24.01.2026 को कहलगांव विधानसभा के माननीय विधायक श्री शुभानंद मुकेश जी के द्वारा एकचारी भोलसर स्थित मां शारदे क्लब के द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के सफल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
Reminiscences of Saraswati Maiya 🙏
विसर्जन
Day 3
reminiscences of Saraswati Maiya🙏
Day 2
24.02.2026
27/01/2026
🙏
23/01/2026
विद्यालय परिवार की तरफ से आप सभी को सरस्वती पूजा की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
विद्यालय में आपका स्वागत है!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
EKchari
Bhagalpur
813204
Opening Hours
| Monday | 8am - 2pm |
| Tuesday | 8am - 2pm |
| Wednesday | 8am - 2pm |
| Thursday | 8am - 2pm |
| Friday | 8am - 2pm |
| Saturday | 8am - 2pm |